Rajasthan news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Rajasthan news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 22 मार्च 2021

शराबबंदी पर बोलीं उमा भारती:राजस्व क्षतिपूर्ति के उपाय निकालने होंगे नहीं तो योजनाएं ठप हो जाएंगी

शराबबंदी पर बोलीं उमा भारती:राजस्व क्षतिपूर्ति के उपाय निकालने होंगे नहीं तो योजनाएं ठप हो जाएंगी


  • जैसीनगर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पर सुरखी विधानसभा के जैसीनगर में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भी शामिल हुईं। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने पिछले दिनों शराब बंदी को लेकर की गई प्रेस कांफ्रेंस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सरकार को राजस्व की क्षतिपूर्ति को लेकर उपाय निकालने होंगे, नहीं तो योजनाएं ठप हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेरा अभियान अलग-अलग फेस में चलाया जाएगा। तब तक सरकार को मौका देंगे कि राजस्व की क्षतिपूर्ति का रास्ता निकाल लें। प्रदेश में अवैध शराब भी काफी बिक रही है। अभियान उसके खिलाफ भी हैं।

उमा भारती ने कहा कि देश में शराब बंदी के तीन उदाहरण हैं। इनमें गुजरात इसलिए सफल है कि समुद्री तट के बंदरगाहों से उनके राजस्व की भरपाई हो जाती है। हरियाणा में शराब बंदी असफल रही। जबकि बिहार में नितीश कुमार ने शराबबंदी की। उन्होंने भी 2 से 3 साल लग गए। इसलिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ तैयारियां कर रही हूं। एकदम शराबबंदी करने से राजस्व की कमी आ जाएगी।

परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- जैसीनगर से भोपाल 2 बसें चलेंगी
राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि विपक्ष में होते हुए भी उनके भाषणों को गौर से सुनते थे, ऐसा लगता था कि भाषण नहीं प्रवचन सुन रहे हों उनके मन में जो अंदर है वही बाहर भी प्रकट होता है। मंत्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर-भोपाल बस चलाने के लिए यहां बहुत मांग थी। इसको दृष्टिगत रखते हुए 4 दिन के अंदर दो बसें जैसीनगर से भोपाल चलेगी। इसके आदेश कर दिए गए हैं।

ममता मेहनती हैं, लेकिन अकेली रह गई हैं
बंगाल चुनाव को लेकर उमा भारती ने कहा कि वहां वैसी ही सरकार बन रही है, जैसी मप्र में वर्ष 2003 में बनी थी। इसके लिए ममता बनर्जी ही दोषी हैं। वह मेहनती महिला हैं, लेकिन अकेली रह गई हैं। जयश्री राम के नारे पर भड़क जाती हैं। बंगाल को टीएमसी से निजात दिलाना है। मप्र में कांग्रेस सरकार को गिरने के मामले पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एमरजेंसी जैसा महापाप किया था, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। उधर, उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ रावत के फटी जींस वाले बयान को लेकर कहा कि उन्होंने माफी मांग ली है।

गंगा के अलावा कहीं मन नहीं लगता : उमा

जैसीनगर में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पखवाड़े पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा के अलावा मेरा मन कहीं लगता नहीं है। पैरों में फैक्चर की वजह से हिम्मत नहीं है, फिर भी 31 सौ किमी. की यात्रा निकालकर गंगा को भगवान विष्णु के चरणों में सागर तक पहुंचाना है। यह मेरा संकल्प है, जिसे पूरा करने लिए आप सभी दिए जलाएं और सहयोग करें।

रविवार को ब्लाक मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि मेरे स्वभाव में धोखा देना नहीं है। मैं जानती थी कि गोविंद सिंह व्यवहार कुशल है, चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते। इस कारण जीत जाएंगें, फिर भी हल्की शंका थी इसलिए आप सभी के ‌आशीवार्द के हाथ उठने के बाद, विजयश्री की माला गोविंद के गले में पहनाई थी। सभी ने 41 हजार से जीत दिलाकर मेरे आत्म विश्वास को चौगुना कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के भविष्य की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद मप्र की हालत खराब हो गई थी, जो पहले से ही बदनाम है।

दिग्विजय सिंह पल्ला डालकर बैठे थे। मुख्यमंत्री मिस्टर इंडिया की तरह आंखों को दिखाई नहीं देते थे। सिंधिया का अपमान होने लगा था। मंत्रियों की सुनवाई नहीं होती थी। सुशासन के लिए केबिनेट मंत्री जैसा पद त्यागना छोटी बात नहीं है। लेकिन सिंधिया के साथ गोविंद सिंह ने यह हिम्मत दिखाई और कुशासन की सत्ता पलट दी। इस दौरान मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भी संबोधित किया।

Enter national

Entertainment

कोरोना खौफ रिटर्न:भोपाल में हर रविवार अब टोटल लॉकडाउन, इंदौर-जबलपुर में भी लॉकडाउन

गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई

जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश

बम-बम भोले के जयकारों से गूंजे शिवालय:अचेलश्वर, गुप्तेश्वर और कोटेश्वर मंदिर के बाहर शिवभक्तों की लंबी लाइन, एक घंटे की मशक्कत के बाद हो रहे दर्शन

बिना प्रमाण पत्र के शिविर से लौटे दिव्यांग:शिविर में मानसिक विक्षिप्तों को डॉक्टरों ने धुतकारा, परिजन से अभद्रता की

भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ - New!

Haryana

गुरुवार, 18 मार्च 2021

रॉकी गुर्जर हत्याकांड:प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सिंह बोले- एसपी ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ा, हिम्मत है तो रेत कंपनी के मालिकों को भी पकड़ें

रॉकी गुर्जर हत्याकांड:प्रदर्शन में पूर्व मंत्री सिंह बोले- एसपी ने राहुल गांधी का हाथ पकड़ा, हिम्मत है तो रेत कंपनी के मालिकों को भी पकड़ें


  • जनसंघर्ष मंच ने किया मेहगांव एसडीओपी कार्यालय का घेराव

पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि भिंड एसपी की एक फोटो बहुत वायरल हुई थी, जिसमें वे राहुल गांधी (तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष) का हाथ पकड़े हुए थे। उन्होंने चेतावनी भरे स्वर में कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो वे पावर मेक कंपनी के मालिकों को पकड़कर दिखाएं। इस दौरान उन्होंने मेहगांव एसडीओपी को पावर मेक कंपनी के मालिकों को भादंवि की धारा 120 बी के तहत आरोपी बनाने के लिए ज्ञापन दिया। दरअसल 4 मार्च को मेहगांव निवासी रॉकी गुर्जर की गोरम पर रेत के विवाद में हत्या हो गई थी। इस मामले में अमायन पुलिस ने रेत उत्खनन का जिले में ठेका लिए कंपनी के एक स्थाई कर्मचारी सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। लेकिन पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह की मांग है कि इस मामले में कंपनी के मालिकों को भी आरोपी बनाया जाए। इसी के तहत बुधवार को जन संघर्ष के बैनर से पूर्व मंत्री चौधरी राकेश सिंह नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग ग्वालियर रोड स्थित शारदा टॉकीज पर एकत्रित हुए। जहां से बाइक और कार से रैली के रूप में मेहगांव पहुंचे।

मेहगांव एसडीओपी कार्यालय के बाहर एक सभा को संबोधित करते हुए चौधरी राकेश सिंह ने पावर मेक कंपनी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर हमला बोला। पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सभी कलेक्टर, एसपी को बोला है कि कंपनी की मदद करना है। इस मौके पर रामौतार चौधरी, राकेश यादव बल्लू, राहुल कुशवाह, शैलू दशरथ गुर्जर, नईम खान, अशोक जैन मौजूद थे।

Bihar

Bollywoodnews

गुरुवार, 11 मार्च 2021

चंबल प्रोजेक्ट:चंबल से पानी लाने के लिए वन विभाग की एनओसी मिली, डीपीआर बनाने का काम शुरू

चंबल प्रोजेक्ट:चंबल से पानी लाने के लिए वन विभाग की एनओसी मिली, डीपीआर बनाने का काम शुरू


चंबल नदी से ग्वालियर तक पानी लाने की सबसे बड़ी अड़चन दूर हो गई है। कई वर्षों से सरकारी प्रक्रिया में फॉरेस्ट विभाग की एनओसी उलझी हुई थी, जो कि अब मिल गई है। ये एनओसी ग्वालियर व मुरैना के लिए 240 एमएलडी (24 करोड़ लीटर प्रतिदिन) पानी लेने की शर्त पर जारी हुई है। जिसमें से चंबल नदी से 150 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) पानी ग्वालियर के लिए लिया जाएगा, बाकी 90 एम एलडी पानी मुरैना के लिए।

एनओसी आने के बाद इस प्रोजेक्ट की डीपीआर का काम शुरू कराया गया है। अब एनएचएआई व रेलवे से भी एनओसी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। तिघरा में आएगा पानी: चंबल नदी का पानी तिघरा में लाया जाएगा। प्रारंभिक तौर पर किए गए सर्वे के अनुसार चंबल से हाइवे के किनारे लाइन आएगी और पुरानी छावनी क्षेत्र से पहले साडा क्षेत्र से तिघरा तक पहुंचेगी।

पानी लिफ्ट होने पर दूर होगी किल्लत: नई टंकियां भरने में होगी आसानी
अभी हर साल ग्वालियर में गर्मी के दिनों में पानी का संकट सामने आता है। इसके चलते पेयजल सप्लाई एक दिन छोड़कर दी जाती है। चंबल नदी से पानी लिफ्ट करने के बाद ये दिक्कत खत्म होगी। तिघरा में पर्याप्त पानी का स्टोरेज हो सकेगा और ककैटो, पेहसारी पर भी दबाव नहीं रहेगा। अभी इन दोनों बांध से तिघरा तक हर साल पानी लिफ्ट किया जाता है। चंबल नदी से पानी आने पर शहर में अमृत योजना के तहत बनी टंकियों को भी भरा जा सकेगा।

चंबल प्रोजेक्ट के लिए सबसे महत्वपूर्ण एनओसी वन विभाग की थी क्योंकि चंबल नदी पर बनी चंबल सेंक्चुरी में मौजूद घड़ियाल-डॉल्फिन को खतरा बताकर वन विभाग एनओसी जारी नहीं कर रहा था। अब मुरैना-ग्वालियर की एनओसी जारी हो पाई है। जिसके बाद चंबल नदी पर इंटकवेल तथा पाइप लाइन को लेकर डीपीआर का काम शुरू किया गया है। लेकिन इस पर निर्णय किया जाना शेष है कि नदी से पानी लिफ्ट करने के लिए मुरैना-ग्वालियर का एक ही इंटेकवेल बनाया जाएगा या अलग-अलग।

जल्द शुरू कराएंगे काम

^चंबल नदी से पानी लाने के लिए सबसे बड़ी दिक्कत फॉरेस्ट की एनओसी को लेकर थी। जो कि हमें मिल गई है, फॉरेस्ट ने ग्वालियर व मुरैना के लिए 240 एम एलडी पानी लेने की एनओसी दी है। जिसके बाद डीपीआर का काम शुरू करा दिया गया है।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

उर्वशी रौतेला ने साड़ी पहन बारिश में किया जमकर डांस, शेयर किया BTS वीडियो

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं


Chhattisgarh news

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

गुरुवार, 4 मार्च 2021

कलेक्टर का आदेश:कम्प्यूटर बाबा के दखल वाले दक्षिण कालीपीठ मंदिर की देखरेख, संचालन अब प्रशासन करेगा

कलेक्टर का आदेश:कम्प्यूटर बाबा के दखल वाले दक्षिण कालीपीठ मंदिर की देखरेख, संचालन अब प्रशासन करेगा


  • खजराना गणेश, रणजीत हनुमान और बिजासन मंदिर के बाद चौथा मंदिर होगा

कम्प्यूटर बाबा के दखल वाले एरोड्रम क्षेत्र के अंबिकापुरी स्थित दक्षिण कालीपीठ मंदिर का संचालन व व्यवस्था अब प्रशासन देखेगा। कम्प्यूटर बाबा पर प्रशासन की कार्रवाई के चार महीने बाद कलेक्टर द्वारा इस संबंध में धारा-144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। आदेश का उल्लंघन करने पर धारा-188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। आदेश के अनुसार मंदिर में इस समिति के संबंध में निर्णय का सर्वाधिकार अध्यक्ष के पास सुरक्षित रहेगा। इसमें मंदिर में पुजारी की नियुक्ति का निर्णय व व्यवस्था से जुड़े किसी भी निर्णय में अंतिम निर्णय अध्यक्ष का रहेगा।

मंदिर प्रांगण में कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर समिति अपना मत अध्यक्ष के सामने रखेगी व कार्यक्रम केवल धार्मिक अनुष्ठान व इससे जुड़े ही होंगे, यह सुनिश्चित रखना अध्यक्ष व समिति की जिम्मेदारी होगी। इस समिति के समस्त कार्य चंद्रकला पूनमचंद तोषनीवाल चैरिटी ट्रस्ट के अधीन रहेंगे। हालांकि समिति मंदिर व प्रांगण में व्यवस्थाओं व उससे जुड़े विषयों को लेकर अपने उद्देश्य को पूर्ण करने को स्वतंत्र रहेगी।

इस समिति का गठन मंदिर की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने, आपराधिक प्रवृत्ति व असामाजिक प्रवृत्ति के लोगों से मंदिर व प्रांगण को सुरक्षित रखने, किसी भी अनुचित हस्तक्षेप को रोकना, प्रांगण के दुरुपयोग को रोकना होगा। इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य का कोई भी व्यक्तिगत हित न रहेगा।

मंदिर में पूजा-अर्चना और नैवेद्य की व्यवस्था दान की राशि से की जाएगी
मंदिर में पूजा-अर्चना व उससे जुड़ी व्यवस्था के लिए पुजारी का वेतन, पूजन सामग्री, नैवेद्य की व्यवस्था व अन्य मंदिर में आने वाले दान से की जाएगी। इसके अतिरिक्त भी अगर कोई व्यय होता है या दान-चढ़ावे में कमी होती है तो उसकी पूर्ति समिति के सदस्य एवं संरक्षक ट्रस्ट चंद्रकला पूनमचंद तोषनीवाल चैरिटी ट्रस्ट करेगा। समिति में कुल 11 सदस्य रहेंगे, जिसमें एक अध्यक्ष, एक सचिव का पद रहेगा एवं शेष समिति के सदस्य के रूप में रहेंगे। समिति के सदस्यों का कार्यकाल तीन वर्षों का रहेगा। यह समिति केवल मंदिर और इससे जुड़ी व्यवस्थाओं के संचालन के लिए ट्रस्ट के अधीन गठित की गई है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

बुधवार, 3 मार्च 2021

दुर्लभता की अनुभूति:मनुष्य सांप की तरह टेढ़ा-मेढ़ा चलता है लेकिन बिल में हमेशा सीधा जाता है

दुर्लभता की अनुभूति:मनुष्य सांप की तरह टेढ़ा-मेढ़ा चलता है लेकिन बिल में हमेशा सीधा जाता है


  • कबीर उपाश्रय में धर्मसभा के दौरान आचार्य विवेकचंद्र सागर सूरि ने कहा

मनुष्य भव दुर्लभ,परमात्मा की वाणी दुर्लभ, परमात्मा पर श्रद्धा दुर्लभ परंतु मनुष्य को दुर्लभता की अनुभूति नहीं होती है। मनुष्य सांप की तरह टेढ़ा-मेढ़ा चलता है, किंतु बिल में सीधा जाता है। ऐसे ही मोक्ष में सीधा जाता है। ज्ञानी मन को मोहनीय कर्म का राजा मानते हैं जो कि संसारी कर्म के आधार पर 14वां स्वर्गलोग या 7वां नरक तप होता है।

यह बात आचार्य विवेकचंद्र सागर सूरी जी ने कही। कबीर उपाश्रय में धर्मसभा में उन्होंने कहा बालक की भांति सरलता दर्पण जैसी परमात्मा की आज्ञानुसार दिनचर्या व प्रभु के ऊपर श्रद्धा से देवलोक का सीधा रास्ता है। दिन रात्रि धर्म ध्यान सामायिक में समय व्यतीत करने लगे, लोकोक्ति सामायिक श्रावक पुण्या जैसी।

प्रभु आज्ञा का मिश्रण से सत्कार्य, सद्बुद्धि की बुनियाद होगी : मुनि धैर्यचंद्र सागर ने कहा आज मनुष्य अपनी सात पीढ़ी की चिंता में तृष्णा के शिखर पर पहुंचना चाहता है, जबकि ज्ञानी कहते हैं पूत सपूत क्यों धन सचें, पूत कपूत क्यों धन संचे अत: संतोषी सदा सुखी, पड़ोसी सुखी तो दुखी। धर्म ही उत्कृष्ट मंगल है।

आचार्यश्री ने मांगलिक करवाई : आचार्य अशोक सागर सूरि, आचार्य सौम्यचंद्र सागर सूरि, आचार्य विवेकचंद्र सूरि आदि संतों का करमदी तीर्थ से प्रस्थान कर आगम वांचना स्थल कबीर उपाश्रय में ढोल-ढमाकों से मंगलवार सुबह आगमन हुआ। आचार्यश्री ने मांगलिक श्रमण करवाई। बुधवार सुबह 8.30 बजे खैरादीवास से आचार्यद्वय मंगल प्रवेश चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गुजराती उपाश्रय पहुंचेगा। पारसमल भंडारी ने बताया गुजराती उपाश्रय में आचार्यश्री के प्रवचन होंगे और वहीं स्थिरता रहेंगी।

शिष्टाचार से मनुष्य समाज में अच्छा स्थान पा सकता है, नीमचौक स्थानक में उपाध्याय श्री रवींद्र मुनिजी ने कहा

रतलाम | मनुष्य जैसे-जैसे बढ़ता गया वैसे-वैसे उसके जीवन में परिवर्तन आते गए। इन्हीं परिवर्तनों ने मनुष्य के जीवन में आचार-विचार, व्यवहार और संस्कारों से भरने का अवसर शिष्टाचार के माध्यम से मिलता है। जिसके कारण मनुष्य समाज में अच्छा स्थान प्राप्त कर सकता है। यह बात उपाध्याय श्री रवींद्र मुनिजी ने कही। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ नीमचौक में धर्मसभा में उन्होंने कहा मनुष्य को कुलधर्म का पालन करना चाहिए, उसमें कोई विकृति हो तो उसे बदलने में संकोच नहीं करना चाहिए। धन का अपव्यय नहीं करना चाहिए।

उपदेशों काे आचरण में लाने वाला मनुष्य शाश्वत सुखों को प्राप्त करता है : साध्वी शीलाजी ने धर्मसभा में कहा

रतलाम | भगवान ने जैसा जाना, देखा और उपदेश दिया उसी अनुसार मनुष्य आचरण करता है। यह बात साध्वी शीलाजी ने कही। सज्जन मिल रोड स्थित सुभाष भंडारी के आवास पर हुई धर्मसभा में उन्होंने कहा जीवन में आचरण सबसे महत्वपूर्ण है यदि हम जीवन में भगवान के बताए मार्ग पर चलेंगे तो आत्मविकास के मार्ग को प्रशस्त करेंगे। नौलाईपुरा स्थानक में हुआ मंगल प्रवेश : साध्वी शीलाजी, अनुपम शीलाजी, सुव्रताजी, शीतलप्रभाजी, नेहप्रभाजी, चतुगुर्णाजी, अनंतगुणाजी, महकश्रीजी, प्रतिज्ञाजी, करुणाजी, अनुज्ञाजी, आस्थाजी, प्रणिधिजी ठाणा-13 का मंगलवार को श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल नौलाईपुरा स्थानक पर मंगल प्रवेश हुआ। मंगल प्रवेश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल नौलाईपुरा स्थानक पर पहुंची।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

सेना के 3 जवान, इ‌ंजीनियर और किराना व्यापारी समेत 13 नए पॉजिटिव मिले

सेना के 3 जवान, इ‌ंजीनियर और किराना व्यापारी समेत 13 नए पॉजिटिव मिले

सेना के 3 जवान, इ‌ंजीनियर और किराना व्यापारी समेत 13 नए पॉजिटिव मिले
जिले में बुधवार को कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। इनमें बीएमसी की वायरोलॉजी लैब से 10 और इंदौर की निजी लैब से 3 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। 13 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद सागर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 829 पर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को पॉजिटिव मिले मरीजों में सेना के 3 जवान शामिल हैं। इन सभी की ट्रेवल हिस्ट्री थी और इन्हें सेना के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद सैनिकों का इलाज सेना के अस्पताल में शुरू हो चुका है। अब तक 33 सेना के जवान संक्रमित हो चुके हैं। इनके अलावा शनीचरी वार्ड निवासी 29 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। इनकी किराना दुकान है। वहीं कटरा स्थित आर्य समाज स्कूल में काम करने वाली 50 वर्षीय महिला कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। ये लक्ष्मीपुरा वार्ड की निवासी हैं। इनके अलावा रामपुरा वार्ड निवासी 47 वर्षीय पुरुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, ये एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। वहीं भगवानगंज निवासी 43 वर्षीय पुरुष, सानौधा निवासी 34 वर्षीय महिला और द्वारिका बिहार कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय महिला भी कोरोना से संक्रमित मिली हैं। सभी को इलाज के लिए बीएमसी में भर्ती किया गया है।
मकरोनिया स्थित शांति रेसीडेंसी निवासी एक ही परिवार के 4 सदस्य पॉजिटिव
वहीं मकरोनिया स्थित शांति रेसीडेंसी निवासी एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दमोह निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम मृतक को दमोह से सागर रेफर किया गया था। जहां बीएमसी में शिफ्ट होने के आधे घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक को सांस लेने में तकलीफ थी और उनके फेफड़े बुरी तरह संक्रमित हो गए थे। मौत के बाद मृतक के शव को मरचुरी में शिफ्ट कर दिया गया है।
ऑनलाइन एडमिशन- कर्मचारी या विद्यार्थी संक्रमित हुए तो प्राचार्य होंगे जिम्मेदार
मंदसौर जिले में ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के दौरान एक कर्मचारी के कोरोना से संक्रमित होने का मामला सामने आने के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में शिक्षण सत्र 2020-21 की ऑनलाइन ई-प्रवेश एवं एनसीटीई के पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। जिसमें कॉलेज प्राचार्य को स्पष्ट रूप से चेताया गया है कि जरूरत के अनुसार रोटेशन के आधार पर ही शैक्षणिक तथा अन्य स्टाफ को कॉलेज बुलाया जाए। प्रक्रिया के दौरान यदि कर्मचारी या विद्यार्थी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आते हैं तो इसके लिए प्राचार्य जिम्मेदार होंगे। कॉलेज प्राचार्य और हेल्प सेंटर के लिए जारी इस गाइडलाइन में उच्च शिक्षा विभाग के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. धीरेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रक्रिया के दौरान कॉलेज में अनावश्यक भीड़ एकत्र न की जाए। स्टाफ और विद्यार्थियों को कोरोना से बचाए रखने की जिम्मेदारी प्राचार्य की है। लिहाजा कॉलेजों में जरूरत के अनुसार ही स्टाफ को रोटेशन के तहत बुलाया जाए।


Read Latest Hindi News Today
सेना के 3 जवान, इ‌ंजीनियर और किराना व्यापारी समेत 13 नए पॉजिटिव मिले
13 new positives including 3 army personnel, engineer and grocery businessman



शनिवार, 9 मई 2020

विधायक ने लेफ्ट-राइट फार्मूले की व्यापारियों से ली फीडबैक

विधायक ने लेफ्ट-राइट फार्मूले की व्यापारियों से ली फीडबैक

विधायक ने लेफ्ट-राइट फार्मूले की व्यापारियों से ली फीडबैक
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के किसी भी व्यापारी और दुकानदारों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस विकट परिस्थिति में जहां दुकानदार और व्यापारी सरकार और प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। वहीं सरकार भी व्यापारियों का सहयोग करेगी। दिक्कतों को दूर किया जाएगा। वे शुक्रवार को देर सायं सेक्टर 7 आवास कार्यालय पर विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से बातचीत कर रहे थे। सुधा ने सभी प्रतिनिधियों से लेफ्ट व राइट योजना के बारे में फीडबैक ली।
विधायक ने कहा कि व्यापारियों के अनुरोध पर ही डीसी धीरेंद्र खड़गटा बातचीत कर उक्त फार्मूला लागू किया गया। दाएं बाएं दुकानें खोलने के लिए बकायदा प्रशासन की तरफ से जो रोस्टर तैयार किया गया है, दुकानदार उस रोस्टर के हिसाब से अपनी दुकानें खोल रहे हैं। उन्हांेने व्यापारियाें काे सभी व्यापारी, दुकानदार अपनी दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनाकर रखेंगे। लोगों को सेनिटाइज करने के बाद ही दुकान के अंदर जाने की अनुमति देेंगे और मास्क भी पहनेंगे। मौके पर व्यापारी नेता फतेह चंद गांधी, प्रदीप झां, धर्मेन्द्र सचदेवा, रामकरण सैनी,गगन कोहली, श्याम सुंदर तिवारी, राजेश्वर गोयल, राहुल कुमार बाली, बंटी, मीनू कोहली एमसी, लक्की सिंह, श्याम लाल, कुमार स्वीट हाउस, राजू सेठी, मनोज गोयल, तिलकराज सहगल, हरीश अरोड़ा व राजीव सूरी उपस्थित थे।



लाडवा के मेन बाजार में लेफ्ट साइड की दुकानें खुली हुई जबकि राइट साइड की बंद।



मंगलवार, 21 अप्रैल 2020

अधिकारियों ने किया समस्या ग्रस्त काॅलोनियों का दौरा किया, बिजली कटौती को करवाया बंद

अधिकारियों ने किया समस्या ग्रस्त काॅलोनियों का दौरा किया, बिजली कटौती को करवाया बंद


शहर में पेयजल सप्लाई के दौरान 2 दिन से सुबह की जा रही 1 घंटे की बिजली कटौती को मंगलवार से बंद कर दिया गया है। शहर में यह कटौती पेयजल विभाग के अधिकारियों के कहने पर विद्युत विभाग की ओर से की गई थी।

शहर में बिजली कटौती के दौरान की जा रही पेयजल सप्लाई से बड़ी आमजन की समस्या को देखते हुए भास्कर में छपी 35 करोड़ की जल योजना के बाद भी नहीं मिल रहा पानी की खबर के बाद हरकत में आए विभाग के अधिकारी अशोक गुप्ता ने समस्या ग्रस्त कालोनियों का सोमवार सुबह पहुंचकर दौरा किया और लोगों से बात करने के बाद बिजली कटौती को बंद कराया।

विभाग के सहायक अभियंता अशोक गुप्ता ने बताया कि पेयजल सप्लाई के दौरान घर-घर में चलने वाले बूस्टर से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायतें मिल रही थी जिसको लेकर पेयजल सप्लाई के दौरान 1 घंटे की बिजली कटौती कराने का निर्णय लिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि 35 करोड़ की पेयजल योजना का कार्य लोग डाउन के चलते पूरा नहीं हो सका है जिसके कारण समस्याएं आ रही हैं। लॉक डाउन के बाद श्रमिकों के आते ही कार्य को पूर्ण कराया जाएगा।



Officials visited problem-prone colonies, got power cuts closed

Click here to see more details







Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh
गांव वालों ने कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान

गांव वालों ने कोरोना ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों का किया सम्मान


कस्बे के नारायणपुर रोड पर एसएमएस स्कूल के सामने ग्रामीणों ने स्कूल निदेशक शशिकांत बोहरा के नेतृत्व में करोना योद्धा पुलिसकर्मियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया एवं सैनेटाइजर भी भेंट किया।

इस मौके पर महेंद्र गंगावत, योगेश सोनी, लक्ष्मी नारायण पटेल, शशिकांत, ओमप्रकाश गुप्ता, रामवतार नाहरवाल, राजेंद्र, राजकुमार शर्मा व आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Villagers honored police personnel engaged in corona duty

Click here to see more details





Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh
जरूरतमंदों काे भामाशाहों ने बांटी राहत सामग्री, ग्राम पंचायतों काे सैनेटाइज किया

जरूरतमंदों काे भामाशाहों ने बांटी राहत सामग्री, ग्राम पंचायतों काे सैनेटाइज किया


वसुंधरा राजे फ्रेंड्स ग्रुप बाड़मेर की ओर से बाड़मेर में लॉक डाउन टू के बाद जरूरतमंदों को राहत दिलाने को लेकर ग्रुप के सदस्यों ने 50 किट राशन सामग्री के तैयार कर वितरित किए। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व संभाग प्रभारी अभय सिंह के नेतृत्व में डोर टू डोर जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचकर दिए जाएंगे। पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह बीदावत ने बताया कि मुख्य रूप से बाहरी राज्यों से आए परिवार जो ना तो यहां के वोटर हैं और ना ही राशन कार्ड। इसकी वजह से सरकार की किसी भी प्रकार की योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है।

बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के बिदासर में भाजपा के युवा नेता राजू सिंह कोटडा के नेतृत्व में 200 मास्क बांटे गए। बिदासर में वार्ड पंच 31 के चंदन सिंह बिदावत के नेतृत्व में सैनेटाइजर किया गया। इस दौरान जुगत सिंह बिदावत, पदम सिंह, ज्ञान सिंह वीर सिंह मौजूद रहे। इसी तरह भीमरलाई स्टेशन पर गरीब परिवारों को राशन किट वितरित किए गए। नरपतलाल देदड़,ने बताया कि भीमरलाई रेलवे स्टेशन पर मैनेजर कुंभाराम जानी, नरेश जानी व मोटाराम जानी ने ट्रैक्टर से घर-घर पहुंचकर 38 परिवारों को राशन सामग्री उपलब्ध करवाई।

नांद ग्राम पंचायत में कोरोना वायरस की महामारी से निपटने के लिए युवाओं की टीम ने भामाशाहों के सहयोग से 73518 रुपए एकत्र कर गरीब और असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। नारायण बैरड़, चिमाराम जाखड़, हनुमान सिंह जाणी तथा अन्य युवा साथियों के के सहयोग से पैकेट वितरित किए। दवाई के लिए पैसों की जरूरत पड़ने पर शिक्षक हिमथाराम बैरड़ ने मदद करने की घोषणा की है।



Bhamashahs distributed relief material to the needy, sanitized the gram panchayats

Click here to see more details







Bihar.                  Bollywoodnews

ChandigarhHimachal

                    Chhattisgarh News

Delhi News.               Enter 

                                               National

Haryana.                    Health news

                     Jharkhand News

Lifestylenews

             Madhya Pradesh

National.                                                                               PunjabNews

Rajasthan News.   

                                       Sportsnews

Utar Pradesh