Jharkhand news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jharkhand news लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 मार्च 2021

रक्षक से भक्षक बनने की तीन वारदातें:जिन औरतों के पति ने काटे हाथ; एक ने कहा... फांसी दो, दूसरी बोली... बाहरी हवा लगी, तीसरी फिर से साथ रहना चाहती है

रक्षक से भक्षक बनने की तीन वारदातें:जिन औरतों के पति ने काटे हाथ; एक ने कहा... फांसी दो, दूसरी बोली... बाहरी हवा लगी, तीसरी फिर से साथ रहना चाहती है


हमीदिया अस्पताल में 18 दिनों में तीन महिलाओं के साथ पति द्वारा की गई क्रूरता के मामले आए हैं। इनमें से एक घरेलू हिंसा की शिकार हुई सागर की आरती गौड़ दोबारा पति के साथ रहना चाहती हैं। वहीं बैतूल की कविता वंशकार का कहना था कि उसका पति मनोरोगी है। वह उन्हें सजा नहीं दिलाना चाहती है। दोनों महिलाओं ने परिजनों से पतियों की जमानत कराने की बात की है। दूसरी ओर करोंद निवासी संगीता सिसोदिया ने कहा कि उसके पति को फांसी की सजा हो। उसने जीवन भर का दर्द दिया है उसके लिए यह सजा भी कम है। तीनों पीड़ित महिला की कहानी उनकी जुबानी

कम से कम फांसी की सजा चाहती हूं। - Dainik Bhaskar
कम से कम फांसी की सजा चाहती हूं।

मुझे जीवन भर के लिए अपाहिज करने वाले पति को कम से कम फांसी की सजा होना चाहिए। मैं जिस दर्द से गुजर रही हूं। वैसा ही दर्द उसे भी मिले। उसकी क्रूरता वाले चेहरे का स्मरण होते ही डर लगता है। उसने मुझे कभी पत्नी के रूप में मान नहीं दिया। मैं उसकी यातनाओं, छींटाकशी बर्दाश्त करती रही। मुझे तो न जाने किस अदृश्य शक्ति ने पति से बचा लिया। अन्यथा वह मार डालता। (जैसा कि कोलार निवासी संगीता सिसोदिया ने बताया)
पहले अच्छे थे पति, बाहरी हवा लग गई है

- Dainik Bhaskar

मेरी शादी को 26 साल हो गए हैं। दो लड़के, एक लड़की हैं। बड़ा बेटा 21 साल का है। इतने सालों में पति ने कभी ऊंची आवाज में बात नहीं की। डेढ़ साल से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं। कई बार वे बेकाबू हो जाते हैं। परसों रात को वे कब बाहर चले गए और कुल्हाड़ी लाकर हमला कर दिया। होश में आए तो रोने लगे। मैं उनको सजा नहीं दिलाना चाहती। बच्चे को बाेला है कि जमानत कराओ। मेरा पति देवता जैसा है।

(जैसा कि बैतूल निवासी कविता वंशकर ने बताया।)


प्यार करता है पति, उसी के साथ रहना चाहती हूं

मेरा पति मुझे बहुत प्यार करता है। उसे शक करने की आदत हो गई। जब हम लोग हरियाणा में थे, वह मेरा बहुत ख्याल रखता था। ससुराल वाले भी बहुत अच्छे हैं। मैं ठीक होने के बाद उनके साथ ही रहना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि पुलिस मेरे पति को छोड़ दे। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। मैंने ससुर को भी बोला है कि उन्हें जेल से छुड़ाने का इंतजाम करें। समझ में नहीं आता कि पति का स्वभाव कैसे बदल गया।

(जैसा कि सागर निवासी आरती गौड़ ने बताया)

क्या होती है घरेलू हिंसा

महिलाओं के साथ पति, ससुर, जेठ, देवर, भाई और पिता द्वारा मार-पीट करना, अपमानित करना, गालियां देना, चरित्र और आचरण पर आरोप लगाना, लड़का न होने पर प्रताड़ित करना, नौकरी न करने या छोड़ने के लिए मजबूर करना या किसी व्यक्ति विशेष से विवाह के लिए मजबूर करना आदि घरेलू हिंसा में शामिल हैं। आत्महत्या की धमकी देना, महिला को और बच्चे की देखभाल के लिए धन और संसाधन उपलब्ध न कराना आदि।

कहां, कितने घरेलू प्रकरण

  • 390 केस महिला आयोग में।
  • 358 केस गौरवी सखी वन स्टॉप क्राइसिस में पहुंचे।
  • 1625 केस वर्तमान में जिला कोर्ट में लंबित ।
  • 228 प्रकरण महिला परियोजनों के माध्यम से दर्ज।

इधर, सरकार लाएगी सख्त कानून; 2005 के अधिनियम, आईपीसी की धाराओं का होगा अध्ययन

घरेलू हिंसा में महिलाओं को हाथ काटने जैसे जघन्य मामलों को बढ़ता देख राज्य सरकार अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इस संबंध में बैठक की। इसमें तय हुआ कि घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 और आईपीसी में शामिल प्रावधानों का अध्ययन किया जाएगा। विधि विभाग एक ठोस प्रारूप बनाएगा, जिसे सीएम दोबारा देखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि मार्च में महिलाओं के साथ अंग-भंग के जघन्य अपराध से प्रभावित तीनों महिलाओं को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पति या परिवार के निकटतम व्यक्ति द्वारा घर की महिला पर हिंसा करना विश्वास की हत्या जैसा है। जिसे सुरक्षा करनी चाहिए थी, वही अत्याचारी बने। उन्होंने कहा कि ऐसा अत्याचार करने वाले व्यक्ति समझ लें कि सरकार हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठी रहेगी। कठोरतम सजा के लिए कड़े प्रावधान किए जाएंगे


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

गुरुवार, 25 मार्च 2021

जांच से परहेज:तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराने पहुंच रहे लोग, नतीजा यह कि 40% से बढ़कर 80% हो गए सिम्टोमेटिक मरीज

जांच से परहेज:तबीयत बिगड़ने पर कोरोना जांच कराने पहुंच रहे लोग, नतीजा यह कि 40% से बढ़कर 80% हो गए सिम्टोमेटिक मरीज


अरेरा कॉलोनी ई-3 निवासी नितेश खरे एमपी नगर की प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। इनके साथ काम करने वाला एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया तो उन्होंने पूरे परिवार की जांच कराई। बेटी और बेटा दोनों पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे।

इसी तरह पंजाबीबाग निवासी राजेश सिंह के 72 वर्षीय पिता की तबीयत बिगड़ी जांच में कोरोना पॉजिटिव आए। अगले दिन परिवार के दूसरे सदस्यों को सर्दी और खांसी जैसे लक्षण हुए। जांच कराने पर 6 और सदस्य पॉजिटिव मिले। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें परिवार के परिवार संक्रमित हो रहे हैं। पहले की तुलना में अब 40 से बढ़कर 80% हो गए सिम्टोमेटिक मरीज सामने आ रहे हैं।

कोरोना का डर नहीं

कोराेना संक्रमण की रफ्तार दोगुनी, लेकिन कारण सिर्फ टेस्टिंग नहीं, लापरवाही भी

हमीदिया के पल्मोनरी डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ. लोकेंद्र दवे के मुताबिक जनवरी और फरवरी के मुकाबले मार्च में न सिर्फ कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है, बल्कि जो नए संक्रमित सामने आ रहे हैं उनमें सिम्टोमेटिक मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।

अभी नए कोरोना मरीजों में सिम्टोमेटिक मरीज क्यों बढ़ रहे हैं?
लोगों में कोरोना का डर खत्म हो गया है, यही वजह है कि पहले के मुकाबले लोग कोरोना की जांच नहीं करा रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर जांच कराने पहुंच रहे हैं। इसी कारण अभी 80 प्रतिशत मरीज सिम्प्टोमेटिक मिल रहे हैं। जो पहले 40 प्रतिशत से भी कम थे।
मरीजों की संख्या में इजाफा होने की वजह टेस्टिंग बढ़ना है?
टेस्टिंग बढ़ने से मरीजों की संख्या में इजाफा होता है, लेकिन जितने मरीज मिल रहे हैं इसकी वजह सिर्फ टेस्टिंग नहीं है। लोगों की लापरवाही से संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। होम आइसोलेशन, मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके ही कोरोना पर काबू संभव है।

...लेकिन यहां

हर 100 संक्रमितों में बच्चों की संख्या 9-10, लेकिन अच्छी बात- इनमें सिम्टोमेटिक कम

जीएमसी के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. निशांत श्रीवास्तव के मुताबिक पहले 100 मरीज में दो-तीन ही संक्रमित होते थे। लेकिन, अब 9-10 बच्चे संक्रमित मिल रहे हंै। हालांकि, इनमें ज्यादातर ए सिम्टोमेटिक (बिना लक्षण) हैं।

अभी कम उम्र के बच्चे ज्यादा संक्रमित निकल रहे हैं क्यों?
पहले 100 में से दो-तीन मरीज ही कम उम्र के होते थे, लेकिन अभी इनकी संख्या बढ़कर आठ और नौ तक पहुंच गई है। इसकी वजह घर के बड़े सदस्यों की ओर से सावधानी में कमी करना है।
कोरोना संक्रमण से बच्चों को ज्यादा खतरा है?
बच्चों के संक्रमित होने के बाद वायरस कैसे रिएक्ट करेगा इस बारे में अभी किसी को भी बहुत ज्यादा पता नहीं है।
बच्चों में कुछ अलग तरह के लक्षण भी देखने को मिल रहे हैं?
हाल के दिनों में कुछ बच्चे डायरिया की शिकायत के साथ आए और उनमें कोरोना संक्रमण मिला। ऐसे में डायरिया को सामान्य न मानें इसे गंभीरता से लें।


Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment

रविवार, 21 मार्च 2021

महंगा होता सफर:अप्रैल अंत से दिल्ली और मुंबई का न्यूनतम किराया 3500 रुपए , अधिकतम 12,300 रुपए तक

महंगा होता सफर:अप्रैल अंत से दिल्ली और मुंबई का न्यूनतम किराया 3500 रुपए , अधिकतम 12,300 रुपए तक


  • अधिकतम किराए में पहले ही हो चुकी है 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी

अप्रैल अंत से भोपाल से दिल्ली, मुंबई का हवाई सफर महंगा होगा। दोनों शहरों के लिए भोपाल से न्यूनतम किराया 3500 और अधिकतम 12, 300 रुपए तक हो जाएगा। डीजीसीए ने न्यूनतम किराए में पांच प्रतिशत का इजाफा कर दिया हैं। इसके पूर्व अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी फरवरी में कर चुका है। वर्तमान में भोपाल से दिल्ली-मुंबई का न्यूनतम किराया 3300 रुपए हैं। यदि पिछले साल के मुकाबले इसमें 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

तीन बार बदलेगा प्रयागराज फ्लाइट का शेड्यूल

भोपाल से प्रयागराज के लिए इंडिगो की 28 मार्च से शुरू होने वाली फ्लाइट का शेड्यूल मई के पहले सप्ताह तक तीन बार बदलेगा। वहीं, आगरा फ्लाइट के शेड्यूल में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

- Dainik Bhaskar
- Dainik Bhaskar

किराया बढ़ाेतरी की वजह...
कोरोना संक्रमण के कारण यात्री कम हो रहे हैं, इसलिए कंपनियों को इनके संचालन में परेशानी हो रही है, इस वजह से किराए में बढ़ोतरी की जा रही है। गौरतलब है कि हवाई यात्रियों से कंपनियां एयरक्राफ्ट के फ्लाइंग टाइम के हिसाब से किराया वसूलती है। इसमें टैक्स व फ्लेक्सी आदि जोड़कर अलग-अलग दिनों के हिसाब से किराया लिया जाता है।

Punjab news

Rajasthan news

Sportsnews

Utar Pradesh

chandigarhHimachal

शनिवार, 20 मार्च 2021

श्वेतपथ:मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग में बूंदों के साथ बरसे ओले

श्वेतपथ:मालवा-निमाड़ और भोपाल संभाग में बूंदों के साथ बरसे ओले


  • भोपाल में 31 मिमी बारिश, मार्च के सामान्य कोटे से ढाई गुना ज्यादा

प्रदेश में लगातार दूसरे दिन बारिश और ओलों ने मौसम सुहाना कर दिया। भोपाल और ग्वालियर-चंबल में शाम को जहां झमाझम बारिश हुई। वहीं, भोपाल संभाग के राजगढ़, मालवा-निमाड़ के खंडवा, बड़वानी, पीथमपुर, इंदौर, महू, नीमच में ओले भी बरसे। पीथमपुर और महू-नीमच मार्ग पर 20 मिनट तक नींबू के आकार के ओले गिरे।

भोपाल में डेढ़ किमी ऊंचाई तक बंगाल की खाड़ी की हवाएं बनी हुई हैं। अरब सागर से भी हवाएं आ रही हैं। इसलिए झमाझम बारिश हुई। रात 8:30 बजे तक 31 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई, जो कि मार्च महीने की सामान्य बारिश 11.9 मिमी से करीब ढाई गुना ज्यादा है। बुरहानपुर के खकनार में बिजली गिरने से छह गायों और खरगोन के नहालदरी गांव में मामा-भांजे की मौत हो गई।

- Dainik Bhaskar

किसान चिंता न करें, सभी को मिलेगा मुआवजा

  • प्रदेश के जिन हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश से फसलों को नुकसान हुआ है, वहां के किसान चिंता न करें। सर्वे के निर्देश दे दिए गए हैं, शीघ्र ही यह प्रारंभ हो जाएगा। किसानों को फसलों के नुकसान का समुचित मुआवजा दिया जाएगा। - शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री

आज भी बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को भी बादल छाने और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के पास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। विदर्भ के पास भी यही स्थिति है। जबकि सेंट्रल पाकिस्तान के पास एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। ये तीनों ही सिस्टम एक साथ सक्रिय होने से मप्र में ओलावृष्टि और बारिश हो रही है।

Bihar

Bollywoodnews

बुधवार, 10 मार्च 2021

बड़े तालाब में कूदकर खुदकुशी:गोताखारों ने 15 मिनट में गहरे पानी से बाहर निकाला, मौत; भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में ड्राइवर था

बड़े तालाब में कूदकर खुदकुशी:गोताखारों ने 15 मिनट में गहरे पानी से बाहर निकाला, मौत; भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में ड्राइवर था


भोपाल शीतल दास की बगिया में देररात एक व्यक्ति के बड़े तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम और जीवन रक्षक के गोताखारों ने देररात में व्यक्ति को गहरे पानी से बाहर निकाला। अस्पताल पहुंचाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 48 वर्षीय अरुण के रूप में हुई है। वह शहीद नगर का रहने वाला है। फिलहाल आत्महत्या की वजह पता नहीं चल सकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

अरुण परिवार के साथ शहीद नगर में रहता था। वह भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग में ड्राइवर की नौकरी करता था। परिवार ने बताया कि मंगलवार देररात घर से घूमने के लिए निकला था। देररात करीब 12.30 बजे पुलिस को एक व्यक्ति के बड़े तालाब में शीतल दास की बगिया के पास एक व्यक्ति के कूदने की सूचना मिली थी। इसके बाद इमरान शेख, आसिफ, आमीर और जीवन रक्षक दल के गोताखोरों को सूचना देकर बुलाया गया। इस बीच उसका परिवार भी मौके पर पहुंच गया। गोखाखरों ने सर्चिंग शुरू की तो अरुण गहरे पानी में मिल गया। श्यामला हिल्स थाना पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचा दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के पारिवारिक कारण से परेशान रहने की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Bihar

Bollywoodnews

आलमपुर में शिव प्रतिमा का अनावरण:अंचल की सबसे बड़ी 85 फीट की शिव प्रतिमा का अनावरण कल, अब ऐसी पूरे देश में 11 बनेंगी

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

शूटिंग पर बवाल:ग्वारीघाट में फिल्म की शूटिंग के दौरान सीढ़ी और धौलपुरी पत्थरों के टूटने पर हंगामा, ग्वारीघाट थाने में निगम ने दी शिकायत - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

14 मार्च को निकलेगी गोडसे यात्रा:अनुमति नहीं मिली तो भी हिंदू महासभा यात्रा निकालेगी, ग्वालियर से दिल्ली तक गोडसे के विचारों को बताएंगे

DAVV का वार्षिक बजट 325 करोड़ में:10 मार्च को होगा पेश, VC और रजिस्ट्रार के लिए नई कार खरीदने का रखा जाएगा प्रस्ताव; एग्जाम से 25 करोड़ मिलते हैं

Enter national

Entertainment

Haryana

रविवार, 7 मार्च 2021

जीएमसी में शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट:प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बनेगा, प्रति शुक्रवार होगा रजिस्ट्रेशन, प्रबंधन ने शुरू की कवायद

जीएमसी में शुरू होगा किडनी ट्रांसप्लांट:प्रदेश का पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बनेगा, प्रति शुक्रवार होगा रजिस्ट्रेशन, प्रबंधन ने शुरू की कवायद


  • जीएमसी में वर्ष 2019 में शुरू हुई थी कार्रवाई, कोरोना आने से रूक गया था काम

गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में किडनी ट्रांसप्लांट की मरीजों को जल्द सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रबंधन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। यह मध्यप्रदेश का किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला पहला सरकारी मेडिकल कॉलेज बनेगा। इसमें मरीजों को आयुष्मान योजना के तहत इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी। निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च योजना में तय राशि अधिक आता है। वर्ल्ड किडनी डे 11 मार्च के अगले दिन से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। प्रति शुक्रवार सुबह 10 बजे से 11 बजे मेडिसिन ओपीडी कमरा नंबर 75सी में मरीजों का रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गांधी मेडिकल कॉलेज का किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने के लिए रजिस्ट्रेशन नवंबर 2019 में ही हो गया था, लेकिन शुरुआत करने से पहले ही कोरोना आ गया। इस वजह से इसका काम बीच में ही रूक गया। किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने प्रदेश सरकार ने 3 करोड़ रुपए का बजट गांधी मेडिकल कॉलेज को दिया है। मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अरुणा कुमार ने बताया कि कोरोना के कारण किडनी ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू नहीं हो पाई। अब इसमें तेजी से काम हो रहा है। अभी इसे कार्डियक सर्जरी की ओटी के साथ शुरू किया जाएगा। इसके लिए उपकरण भी आ गए है। जिनके इंस्टालेशन का काम चल रहा है।

वहीं, मेडिकल कॉलेज के नेफ्रोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु शर्मा ने बताया कि हम 11 मार्च को वर्ल्ड किडनी डे के दिन छु्ट्‌टी है। इसके अगले दिन शुक्रवार को ट्रांसप्लांट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया जाएगा। प्रत्येक शुक्रवार को रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इस सुविधा से प्रदेश के मरीजों को फायदा मिलेगा। गांधी मेडिकल कॉलेज किडनी ट्रांसप्लांट के लिए अनुमति जारी करता है।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news