Punjabnews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Punjabnews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 मार्च 2021

हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस:इंदौर में एलन मस्क की स्पेसएक्स स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस की प्री बुकिंग शुरू; अभी 50 से 150 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी

हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस:इंदौर में एलन मस्क की स्पेसएक्स स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस की प्री बुकिंग शुरू; अभी 50 से 150 एमबीपीएस स्पीड मिलेगी


  • प्री-बुकिंग अमाउंट लगभग 7000 रुपए रखा गया है

एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक इंटरनेट सर्विस के लिए बुकिंग भारत सहित दुनियाभर में शुरू हो गई है। भारत में इंदौर, अहमदाबाद और अन्य शहरों में बुकिंग शुरू की गई है। कंपनी का कहना है कि वह 2022 तक भारत के कई क्षेत्रों तक यह सेवा पहुंचाना चाहती है, खासकर वहां, जहां इंटरनेट पहुंचाना बड़ी चुनौती है। इन क्षेत्रों के लिए 99 डॉलर (7,216 रुपए) में बुकिंग कराई जा सकती है। सेवा नहीं मिलने पर पैसा लौटाया जाएगा।

इस सेवा की उपलब्धता सीमित है इसलिए पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सेवा मिलेगी। कंपनी के सीईओ एलन मस्क ने पिछले महीने कहा था कि इस इंटरनेट सर्विस की स्पीड इस साल दोगुनी यानी करीब 300 एमबीपीएस हो जाएगी। अभी कंपनी ने 50 से 150 एमबीपीएस स्पीड उपलब्ध कराने का वादा किया है। इसके लिए करीब 12 हजार सैटेलाइट के नेटवर्क की मदद ली जाएगी।

कंपनी ने पहले ही अपने 1000 से अधिक स्टारलिंक सैटेलाइट अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर दिए हैं। उसने पिछले साल नवंबर में इस प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार से अनुमति मांगी थी। बता दें कि अमेजन भी अपने प्रोजेक्ट क्विपर के जरिए दूरस्थ क्षेत्रों तक इंटरनेट सेवा पहुंचाना चाहता है। इसके लिए वह 3000 सैटेलाइट की योजना पर काम कर रहा है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020

सैलरी न मिलने पर निजी कंपनी के मुलाजिमों ने की हड़ताल, 25 वार्डों से नहीं उठा कूड़ा, आज भी लिफ्टिंग होना तय नहीं

सैलरी न मिलने पर निजी कंपनी के मुलाजिमों ने की हड़ताल, 25 वार्डों से नहीं उठा कूड़ा, आज भी लिफ्टिंग होना तय नहीं

सैलरी न मिलने पर निजी कंपनी के मुलाजिमों ने की हड़ताल, 25 वार्डों से नहीं उठा कूड़ा, आज भी लिफ्टिंग होना तय नहीं

शहर में डोर-टु-डोर कूड़ा लिफ्टिंग करने वाली निजी कंपनी, म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट (एमएसडब्ल्यू) लिमिटेड के मुलाजिम सैलरी और दूसरे मुद्दों को लेकर वीरवार से हड़ताल पर चले गए। इसकी वजह से अमृतसर ईस्ट, नाॅर्थ, और वेस्ट विधानसभा हलके के 25 वार्डों से कूड़ा लिफ्टिंग नहीं हो पाई। मुलाजिमों की हड़ताल के कारण कंपनी की 90 गाड़ियां कूड़ा लिफ्टिंग के लिए फील्ड में नहीं निकल पाईं।

लिफ्टिंग न होने की वजह से घरों के अलावा सड़कों पर डस्टबिन से कूड़ा इधर-उधर बिखरता रहा। शुक्रवार को भी कूड़ा लिफ्टिंग होगी या नहीं? इसे लेकर वीरवार देर शाम तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया। उधर नगर निगम ने कूड़ा लिफ्टिंग न होने पर कंपनी को 77 लाख रुपए का पैनल्टी नोटिस भेज दिया। गौरतलब है कि एमएसडब्ल्यू लिमिटेड की ऑनरशिप हाल ही में बदली है और अब इसे दुबई बेस्ड अवर्दा कंपनी ने टेकओवर कर लिया है।

एमएसडब्ल्यू लिमिटेड कंपनी के मुलाजिम 2 से 3 महीने सैलरी नहीं मिलने पर पहले भी कई बार हड़ताल कर चुके हैं। तब नगर निगम ने कंपनी को जुर्माना भी लगाया था। इस साल एमएसडब्ल्यू लिमिटेड कंपनी को टेकओवर करने वाली दुबई की अवर्दा कंपनी ने घरों से कूड़ा उठाने के लिए कई नई गाड़ियां खरीदी हैं। कंपनी भगतांवला डंप पर बॉयोरेमिडेशन का काम भी शुरू कर चुकी है।

अगस्त की सैलरी मंगलवार और सितंबर की सैलरी महीने के अंत तक देंगे

एमएसडब्ल्यू लिमिटेड के अधिकारियों ने कहा कि मुलाजिमों की अगस्त और सितंबर महीने की सैलरी पेंडिंग है। अगस्त की सैलरी सोमवार या मंगलवार तक दे दी जाएगी। सितंबर के वेतन का भुगतान भी इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। मुलाजिमों से काम पर लौटने को कहा गया है। कंपनी किसी को जॉब से नहीं हटा रही।

लिफ्टिंग शुरू नहीं हुई तो रोजाना 77 लाख रुपए की पैनल्टी लगेगी : कमिश्नर

नगर निगम कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि वीरवार को 90 गाड़ियां फील्ड में नहीं निकली जिससे 25 वार्डों में कूड़ा लिफ्टिंग का काम प्रभावित हुआ। कंपनी और मुलाजिमों के बीच कुछ इश्यूज हैं जिसे लेकर ह़ड़ताल हुई है। नगर निगम ने कंपनी को 77 लाख रुपए का पैनल्टी नोटिस भेज दिया है। कंपनी ने शुक्रवार से कूड़ा लिफ्टिंग का आश्वासन दिया है। ऐसा नहीं हुआ तो रोजाना 77 लाख रुपए के हिसाब से पैनल्टी लगेगी।




Private company employees strike due to non-payment of salary, litter not lifted from 25 wards

मंगलवार, 19 मई 2020

सैलून-पॉर्लर खुले, टैक्सी-कैब ऑटो, बस सर्विस भी शुरू, राज्य में आवाजाही

सैलून-पॉर्लर खुले, टैक्सी-कैब ऑटो, बस सर्विस भी शुरू, राज्य में आवाजाही

सैलून-पॉर्लर खुले, टैक्सी-कैब ऑटो, बस सर्विस भी शुरू, राज्य में आवाजाही
पंजाब से लॉकडाउन 3.0 की विदाई के बाद सोमवार से लॉकडाउन 4.0 लागू हाे चुका है। इसके तहत सुबह 7 से शाम 7.00 बजे तक लाॅकडाउन के साथ कर्फ्यू लागू नहीं होगा, जबकि शाम 7 बजे से लेकर सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। ये नियम 31 मई 2020 तक लागू रहेंगे।
इसके बाद आगे की नीतियां जिला प्रशासन द्वारा बाद में जारी की जाएंगी। वहीं, लाॅकडाउन 4.0 के तहत जिला प्रशासन ने दिन में कर्फ्यू खत्म करते हुए जरूरत की दुकानों को भी खोलने की मंजूरी दी है, जो लॉकडाउन 3.0 में बंद थी। इसके अलावा ट्रैफिक में पब्लिक यूटिलिटी को अनुमति दी है, जिसमें आॅटो रिक्शा, बस, कैब, टैक्सी आदि शामिल हैं।
अब आप बाजार से क्रॉकरी, कपड़े, ऑटो पार्ट या किताबें खरीदने अपने बाइक, कार या साइकिल पर बिना पास के जा सकेंगे। क्योंकि दिन में कर्फ्यू नहीं है। लेकिन घर से निकलते समय मास्क पहना जरूरी है और दूसरे व्यक्ति से दूरी बनाकर रखनी होगी। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल ने की है।
डीसी के आदेश हैं कि अब जिले में मॉल, सिनेमा हाल, स्वीमिंग पूल, स्कूल, काॅलेज, कोचिंग सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, राजनीतिक और किसी भी तरह की रैलियां, धार्मिक और पूजा स्थल इत्यादि को मंजूरी नहीं मिली है। इसके अलावा शादियों के लिए तय मानकों के अनुसार ही मंजूरी मिलेगी। वहीं, हाई रिस्क एरिया में सिर्फ जरूरत के सामान की दुकानों को ही खोलने की मंजूरी है। जिले में अब भी 150 लोग पॉजिटिव मरीज अलग-अलग इलाके से हैं और इन इलाकों में अभी प्रतिबंध जारी रहेंगे।
लॉकडाउन 4.0 अब 31 मई तक पांबदी कम, सहूलियतें ज्यादा
  • शादियों के लिए तय मानकों के अनुसार मिलेगी मंजूरी।
  • राजनीतिक, धार्मिक आयोजन, रैली पर रोक जारी रहेगी। सभी तरह के धार्मिक स्थल भी अभी बंद ही रहेंगे।
  • बुजुर्ग, बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने, या कहीं आने-जाने पर पाबंदी रहेगी।
  • स्टेडियम व खेल परिसरों के गतिविधियां शुरू हो सकेंगी, लेकिन दर्शकों के आने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन सेवाओं को मंजूरी
  • सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों/क्लीनिक में ओपीडी की सेवाएं पहले की तरह जारी रहेगी।
  • सुबह 7 से रात 7 बजे तक राज्य में कहीं भी आना जाना हो सकेगा। निजी वाहन से भी और अन्य मंजूरशुदा साधनों से भी आवाजाही संभव।
  • पंजाब से बाहर और बाहर से पंजाब आना, दोनों राज्यों की सहमति और मंजूरी के साथ ही संभव हो सकेगा।
  • टैक्सी, कैब, रिक्शा, ऑटो रिक्शा, निजी वाहन, चार पहिया, दो पहिया, माल ढुलाई वाले वाहनों को अनुमति।
  • स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स और स्टेडियम में खिलाड़ी प्रैक्टिस कर सकेंगे, प्रतियोगियाएं आयोजित की जा सकेंगी, पर दर्शक आने की मंजूरी नहीं होगी।
  • शहरी-ग्रामीण इलाके की दुकान और रेहड़ी-फड़ी वाले काम धंधा कर सकेंगे।
  • रेस्टोरेंट व अन्य खान-पान के शॉप्स पहले की तरह सिर्फ होम डिलीवरी कर सकेंगी। लोग बैठकर नहीं खा पाएंगे।
  • ग्रामीण और शहरी इलाके में नाई की दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर खुलेंगे।
  • शहरी और ग्रामीण इलाके में कंस्ट्रक्शन के काम पहले की तरह जारी रहेगा।
  • कृषि, बागबानी, पशुपालन से जुड़े काम।
  • बैंक और फाइनांस के काम जारी रहेंगे, कोरियर और डाक सेवाएं शुरू।
  • इंडस्ट्री ग्रामीण और शहरी इलाकों में।
  • ई-कॉमर्स से अब हर तरह के सामानों की खरीद और डिलीवरी हो सकेगी।
  • एजुकेशन इंस्टीट्यूट में दफ्तरी काम, ऑनलाइन टीचिंग और किताबों की डिलीवरी जैसे कामकाज हो सकेंगे।
  • प्राइवेट, केंद्र और राज्य सरकार के दफ्तरों में कामकाज शुरू हो सकेगा।
  • इसके अलावा गृह विभाग की ओर से जारी गाइडलाइंस में जिन सेवाओं पर रोक नहीं लगाई गई थी, उन सभी कामकाज को भी जिला प्रशासन की तरफ से हरी झंडी दे दी गई है।



लुधियाना के साबुन बाजार में दोपहर के वक्त खरीदारी के लगी भीड़।



बुधवार, 6 मई 2020

महंत अनंतदास महाराज ने लोगों को बांटा राशन

महंत अनंतदास महाराज ने लोगों को बांटा राशन

महंत अनंतदास महाराज ने लोगों को बांटा राशन
कर्मों ड्योढ़ी स्थित गद्दी बावा लाल दयाल के महंत अनंतदास महाराज की ओर से कोरोना वायरस के कारण घरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को मंगलवार को राशन बांटा। इसमें आईजी डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह और समाज सेविका सुरभि वर्मा शामिल हुईं। कटड़ा कर्म सिंह अखाड़ा कल्लू में 200 लोगों को राशन बांटा। सोनू, मदन लाल, सन्नी, रमन कुमार, सुधीर शर्मा, गोपाल शर्मा, अनिल कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।


Mahant Anantdas Maharaj distributed ration to the people



संगलावाला के उदासीन अखाड़े ने पीएम राहतकोष में एक लाख रुपए दिए

संगलावाला के उदासीन अखाड़े ने पीएम राहतकोष में एक लाख रुपए दिए

संगलावाला के उदासीन अखाड़े ने पीएम राहतकोष में एक लाख रुपए दिए
कोरोना वायरस से लड़ रहे योद्धाओं के लिए देश का हर नागरिक कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। समाजसेवी संस्थाएं जरूरतमंद लोगों को राशन मास्क बांट रही हैं। कई लोग डॉक्टर, जिला प्रशासन और पुलिस को पीपीई किट दे रहे हैं ताकि कोरोना योद्धा सुरक्षित रहें। जबकि देशभर के लोगों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में करोड़ों रुपए का योगदान दिया है।
मंगलवार को उदासीन अखाड़ा आश्रम संगलावाला के महंत दिव्यांवर मुनी महाराज ने एक लाख और अखाड़ा छनेवाला के महंत गोपाल दास ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 31 हजार का ड्राफ्ट दिया है। उन्होंने यह ड्राफ्ट भाजपा के जिला प्रधान सुरेश महाजन और प्रदेश भाजपा के सेक्रेटरी राजेश हनी को सौंपा।


संगलावाला के उदासीन अखाड़े ने पीएम राहतकोष में एक लाख रुपए दिए
Sanglawala's indifferent arena gave one lakh rupees to PM relief fund



गुरुवार, 30 अप्रैल 2020

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने प्रशासन को पीपीई किट्स व मास्क भेंट किए

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने प्रशासन को पीपीई किट्स व मास्क भेंट किए

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने प्रशासन को पीपीई किट्स व मास्क भेंट किए
सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. एसपी सिंह ओबराय द्वारा भेजी गईं पीपीई किट्स, एन-95 मास्क और ट्रिपल लेयर मास्क जिला प्रशासन को भेंट किए गए। संस्था के प्रधान रविंदर सिंह मठारू, हरसिमरन सिंह हीरा वालिया और हरमिंदर सिंह ने डीसी रिहायश में डिप्टी कमिश्नर मोहम्मद इश्फाक ये सामान सौंपा। डीसी ने संस्था के सदस्यों का धन्यवाद किया।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि डॉ. ओबराय की अगुवाई में संस्था द्वारा जरूरतमंदों का राशन बांटा जा रहा है। सेहत विभाग सहित सिविल/पुलिस प्रशासन के लिए सुरक्षा किट्स और अन्य सामान मुहैया कराया जा रहा है। इस मौके पर डीसी के पीए रविंदर सिंह भी मौजूद थे।

सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट ने प्रशासन को पीपीई किट्स व मास्क भेंट किए
Sarbat Da Bhala Charitable Trust presented PPE kits and masks to the administration


ओवरस्पीड कार का बैलेंस बिगड़ा, सफेदे से टकराई, चालक की मौत

ओवरस्पीड कार का बैलेंस बिगड़ा, सफेदे से टकराई, चालक की मौत

ओवरस्पीड कार का बैलेंस बिगड़ा, सफेदे से टकराई, चालक की मौत
मोरिंडा-चंडीगढ़ रोड पर पालम एन्क्लेव के पास कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव मडोली खुर्द का जगविंदर सिंह (50) पुत्र मेवा सिंह अपनी कार में गांव मडोली से मोरिंडा की तरफ आ रहे थे। अचानक कार का संतुलन बिगड़ जाने से गाड़ी साथ की खदानों में सफेदे के पेड़ों से जा टकराई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जगविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से काफी मुश्किल से उन्हें कार से बाहर निकाला।


ओवरस्पीड कार का बैलेंस बिगड़ा, सफेदे से टकराई, चालक की मौत
Overspeed car's balance impaired, white collides, driver dies


चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित

चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित

चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित
बुधवार को चंडीगढ़ में 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही यहां कुल मरीजों की संख्या 73 हो गई हैं। इनमें 43 केस तो पिछले चार दिनों में आए हैं। बुधवार काे आए 14 केसों में 8 केस तो सिर्फ बापूधाम कॉलोनी के ही हैं। इनमें ज्यादातर लोग जीएमसीएच-32 में कार्यरत नरेंद्र की चेन से जुड़े हुए हैं। चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने कहा कि अगर इसी तरह संक्रमण बढ़ता गया तो यह आंकड़ा 200 तक भी जा सकता है। संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए लगता है कि चंडीगढ़ में भी 3 मई के बाद कोई रियायत नहीं मिलेगी।

पंजाब में 37 केस आने से राज्य में हड़कंप

वहीं पंजाब में 37 केस आने से राज्य में हड़कंप मच गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनमें 28 लोग तो सिर्फ वे हैं जो हजूर साहिब से लौटे हैं। मोहाली में पॉजिटिव आए 9 लोगों में 5 श्रद्धालु, तीन जवाहरपुर व एक मुल्लांपुर का है। इसके अलावा लुधियाना में जो 11 केस आए हैं उनमें 7 श्रद्धालु हैं व 4 कोट से लौटे स्टूडेंट। होशियारपुर, फरीदकोट, गुरदासपुर में 3-3, पटियाला, बठिंडा और कपूरथला में 2-2 व संगरूर में 1 श्रद्धालु पॉजिटिव आया है। जालंधर में एक महिला पूनम देवी की मौत के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्य में कोरोना से यह 20वीं मौत है।

अमृतसर में हजूर साहिब से लौटे 221 श्रद्धालुओं के सैंपल लिए
सेहत विभाग की तरफ से क्वारेंटाइन किए गए हजूर साहिब से आए 221 श्रद्धालुओं के टेस्ट सैंपल लिए गए हैं। इन टेस्ट सैंपलों में 18 लोगों की प्राथमिक रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। कन्फर्मेशन रिपोर्ट वीरवार को आएगी। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव रही तो सेहत विभाग के लिए बड़ी सिरदर्दी होगी। वहीं, शेष रिपोर्ट का इंतजार है। सोमवार को 179 यात्रियों को तो अमृतसर केंद्रों में क्वारंटाईन के लिए लाया गया था।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- हजूर साहिब के श्रद्धालुओं ने हमारी मेहनत पर पानी फेरा
पिछले डेढ़ महीने से पंजाब के लोग बड़ी मुश्किल से जिंदगी गुजार रहे थे, लेकिन एकदम से श्री हजूर साहिब से पहुंचे श्रद्धालुओं के पॉजिटिव आने से सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। पंजाब के कई शहर जो ग्रीन जोन में थे, वह श्रद्धालुओं के कारण ऑरेंज जोन में पहुंच गए हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू ने यह विचार बुधवार को एक विशेष बातचीत के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पहले एनआरआई, फिर तब्लीगी और अब नांदेड़ साहिब से बिना सरकारी इजाजत लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने संक्रमितों की संख्या बढ़ा दी है। उन्हें खुद अस्पताल में पहुंच कर अपना मेडिकल करवाना चाहिए।

पंजाब में 14 दिन और बढ़ा कर्फ्यू कई इलाकों में रहेगी 4 घंटे ढील
पंजाब सरकार ने बुधवार को 3 मई के बाद 14 दिनों के लिए कर्फ्यू बढ़ाने का एलान किया है। अब 17 मई तक कर्फ्यू रहेगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू में 4 घंटे सुबह 7 से 11 बजे तक ढील देने को कहा है लेकिन अंतिम फैसला जिले के डीसी लेंगे कि कब और किन-किन इलाकों में ढील दी जाए। यह छूट केवल नॉन रेड जोन व नॉन कंटेनमेंट जोन में ही लागू होगी । रेड जोन व कंटेनमेंट जोन में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के मुताबिक सख्ती लागू रहेगी।

वहीं देरशाम, ज्यादातर जिलों में डीसी ढील देने इनकार कर दिया है। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा बनाई गई माहिरों की टीम ने मंगलवार को सरकार को रिपोर्ट सौंपी थी। सीएम ने कहा कि दो सप्ताह बाद समीक्षा की जाएगी। अगर महामारी कंट्रोल में रहती है तो ढील पर विचार होगा। कैप्टन ने कहा कि माहिरों से ऐसे संकेत मिले हैं कि कोरोना वायरस का संकट जुलाई, अगस्त तक या फिर सितंबर तक जारी रह सकता है।

15,000 जवान तैनात होंगे, बिना पास बाहर निकले तो केस

पुलिस प्रशासन से मिलकर सख्ती बरतेगी। कर्फ्यू तोड़ने पर सीधे केस होगा। शहरों व गांवों की गलियों में 15000 जवान तैनात होंगे। कर्फ्यू पास विशेष परिस्थितियों के लिए ही जारी किए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।-दिनकर गुप्ता, डीजीपी, पंजाब

वो सबकुछ, जो आपको जानना जरूरी है
कहां-कहां मिलेगी ढील?
-ये जिलों के डीसी पर निर्भर करेगा। अमृतसर, जालंधर, मोगा, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, फिरोजपुर समेत अधिकतर जिलों के डीसी ने छूट देने से इनकार किया है। रेड जोन में कोई ढील नहीं ।

कौन सी दुकानें खुलेंगी?
-सभी रजिस्टर्ड दुकानों को 50% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी है। बिजली, स्टेशनरी, किताबों, ए.सी. व कूलर की दुकानों को खोल सकेंगे।

क्या रोटेशन पर खुलेंगी?
-हां, कुछ दुकानों को अपने क्षेत्रों में रोटेशन के साथ खोलने की इजाजत होगी। सभी जिलों के डीसी को हिदायतें दी गई हैं कि वह रोटेशनल समय सारिणी बना लें।

किनको इजाजत नहीं?
-सैलून की दुकानें, मॉल्स, होटल, रेस्तरां और शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी। ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ जरूरी वस्तुएं मुहैया करवाने की इजाजत होगी।

उद्योगों को क्या निर्देश हैं?
-सरकार ने सशर्त उद्योगों को चलाने के लिए अपील की। ऐसे उद्योग जोकि अपनी लेबर के रहने का बंदोबस्त कर सकते हों या फिर कामगार के साथ लगते इलाकों से आते हैं, वो यूनिट चला सकते हैं।

ढील घूम-फिर सकेंगे?
-कतई नहीं, ढील का मतलब यह ना समझें कि वह घरों से बाहर घूमने फिरने या दोस्तों के साथ गपशप करने जा सकते हैं। लोगों को खरीदारी के लिए बाहर जाने की इजाज़त दी है। ऐसे ही घूमते मिले तो कड़ी कार्रवाई होगी।

हरियाणा में 13 नए केस; नौ बहादुरगढ़ और दो झज्जर सब्जी मंडी से जुड़े
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 13 नए केस आए हैं। झज्जर में 12 व नूंह में 1 मरीज मिला। झज्जर में पॉजिटिव मिले 9 लोग बहादुरगढ़ सब्जी मंडी से संबंधित हैं। वहीं, एक झज्जर मंडी का आढ़ती और एक मजदूर है। दोनों दिल्ली की आजादपुर मंडी से सब्जी लाते थे। एक बहादुरगढ़ के वार्ड-18 की नर्स हैं। अब झज्जर जिले में 18 केस हाे गए हैं। वहीं, प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 315 हो गई है।
वहीं, बुधवार को फरीदाबाद में एक मरीज ठीक हुआ है। अब तक कुल 225 (71.6%) मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्य के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या 90 रह गई है। वहीं, एक ही दिन में 1493 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस पर लिए गए 35,233 लोगों में 19,944 का समय पूरा हो चुका है।

इधर, कोरोना का दिल्ली लिंक तोड़ने के लिए सख्ती
दिल्ली की वजह से हरियाणा में बढ़ रहे संक्रमण पर अब सीएम मनोहर लाल ने कहा, ‘पिछले 6 दिनों में दिल्ली से सटे हरियाणा के सोनीपत, गुड़गांव, झज्जर व फरीदाबाद में 28 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये मरीज दिल्ली के कर्मचारी, उनके परिवार के सदस्य या उनसे संपर्क में रहने वाले लोग हैं। हरियाणा में यह बड़ी संख्या जुड़ गई है। इसलिए बॉर्डर पर सख्ती करने का निर्णय लिया है। अब दिल्ली दूध-सब्जी व इमरजेंसी सेवा वाले वाहनों में ड्राइवर के अलावा एक व्यक्ति होगा। वे वापस लौटने के बाद होम क्वारेंटाइन रहेंगे। किसी के संपर्क में नहीं आएंगे।’

चंडीगढ़ में बापूधाम कॉलोनी के 8 समेत 14 नए कोरोना पॉजिटिव, चंडीगढ़ में 4 दिन में आए 43 केस, कुल 73 संक्रमित
14 new corona positive, including 8 from Bapudham Colony in Chandigarh, 43 cases in 4 days in Chandigarh, total 73 infected



सूबे के 3.50 लाख सरकारी कर्मियों की सैलरी 10 मई से पहले नहीं आएगी, पिछले महीने भी 12 को आई थी

सूबे के 3.50 लाख सरकारी कर्मियों की सैलरी 10 मई से पहले नहीं आएगी, पिछले महीने भी 12 को आई थी

सूबे के 3.50 लाख सरकारी कर्मियों की सैलरी 10 मई से पहले नहीं आएगी, पिछले महीने भी 12 को आई थी
पंजाब में कोरोना वायरस को लेकर जिस तरह से राजस्व में कमी आ रही है और इसका सीधा असर सरकार के खजाने पर पड़ रहा है। दूसरी सरकार के दूसरे खर्चों के साथ कर्मचरियों के वेतन पर भी संकट के बादल मंडरा सकते हैं। क्योंकि कर्मचरियों के वेतन को लेकर ट्रेजरी द्वारा बिल मंजूर नहीं किए जा रहे हैं। जिससे कर्मचरियों को अप्रैल माह का वेतन मिलता नजर नहीं आ रहा है। वहीं, दूसरी ओर सरकारी खजाने की हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे में कर्मचारियों को लगने लगा है कि सरकार ट्रेजरी में साॅफ्टवेयर की गड़बड़ी का बहाना लगाकर कर्मचारियों के वेतन में देरी कर रही है।

कर्मचरियों का वेतन जारी करने के लिए हर महीने तय समय पर ट्रेजरी को बिल बना कर भेज दिए जाते हैं। इसके बाद ट्रेजरी द्वारा पुराने बिलों के बाउचर से नए बिलों को चेक किया जाता है। इसका मिलान होने के बाद कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाता है। इस सारे प्रासेस में भी काफी समय लगता है। ऐसे में अब 29 अप्रैल तक ट्रेजरी द्वारा बिलों को नहीं लिए गए हैं तो कर्मचारियों का वेतन समय पर कैसे मिलेगा। बता दें कि पिछले महीने भी सैलरी 12 को आई थी।

कई माह से कर्मियों का वेतन जारी होने में हो रही देरी

कर्मचारियों के वेतन जारी करने का एक प्रोसेस होता हैं। इसमें सबसे पहले लेखा विभाग कर्मचारियों के वेतन के बारे में बिल बनाकर टेजरी को भेजता है। कई महीनों से साॅफ्टवेयर खराब है, लेकिन अब तक सॉफ्टवेयर ठीक नहीं हुआ है। इसलिए बिलों को लेने का काम भी शुरू नहीं हुआ। अगर सॉफ्टवेयर 30 अप्रैल और 1 मई को भी काम नहीं करता तो 2 को शनिवार और 3 को रविवार की छुट्‌टी हो जाएगी। इसके बाद बिल लेने का काम 4 को ही शुरू हो पाएगा। फिर बिलों के मिलान में ही 3-4 दिन लग जाते हैं। इसके बाद बैंक को डिटेल भेजी जाती हैं। वहां भी कुछ समय लग जाता है। इस तरह 10 मई से पहले सैलरी आने की उम्मीद कम ही है।

साॅफ्टवेयर ठीक होते ही जारी होगी सैलरी

ट्रेजरी के अधिकारियों का कहना है कि एनआईसी के साॅफ्टवेयर में कुछ तकनीकी खराबी आई हुई है। जिसे ठीक किया जा रहा है। इस वजह से बिलों को नहीं लिया जा रहा है। कर्मचारियों के वेतन को लेकर आए बिलों का ट्रेजरी में इस साॅफ्टवेयर के जरिए मिलान किया जाता है, ताकि वेतन तैयार करने और जारी करने में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो। नए आए बिलों को पुराने बिलों के वाउचर से मिलान किया जाता है। इसके बाद ही बिलों को मंजूर करते हुए वेतन जारी किया जाता है।

कर्मचारी बोले- पहले सैलरी 1 तारीख को आती थी, अब डेट फिक्स न हाेने से परेशानी

ट्रेजरी द्वारा बिलों को नहीं लिए जाने की वजह से सूबे के कर्मचारियों को अपने अप्रैल माह का वेतन अब मई महीने में 10 मई के बाद ही मिलेगा। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि पिछले महीने भी ऐसी की समस्या बता कर बिलों को लेने में देरी की गई थी। जिसकी वजह से कर्मचारियों को बीते महीने भी वेतन मिलने में देरी का सामना करना पड़ा था।

किस्तें 5 तारीख तक कट जाती हैं, खाते में पैसे न होने से बैंक वसूल रहे ओवर चार्ज

कर्मचरियों का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा अपने घरों या दूसरी चीजों के लिए लोन लिया होता है। ईएमआई पहली से 5 तारीख के बीच में कट जाती है। एकाउंट में पैसे न होने पर बैंक ओवर चार्ज वसूल रहे हैं। ये और बड़ी परेशानी है। ऐसे में कर्मचरियों को किस्तों की चिंता सताती रहती है कि वह लोन की किस्त चुकाए या अपने घरों के खर्च को चलाए।

अगर ऐसा ही रहा तो कर्मचारी आंदोलन करने को हो जाएंगे मजबूर

लेखा विभाग द्वारा ट्रेजरी को बिल बना कर भेज दिए गए थे। लेकिन बिलों को नहीं लिया गया। ट्रेजरी द्वारा कहा गया है कि एनआईसी के साॅफ्टवेयर में गड़बड़ी की वजह से बिलों का मिलान नहीं किया जा सकता है। जबकि पिछले महीने भी यही समस्या थी। कर्मचारियों में वेतन जारी करने को लेकर हो रही देरी से संगठन नाराज है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। -सुखचैन खैहरा

सूबे के 3.50 लाख सरकारी कर्मियों की सैलरी 10 मई से पहले नहीं आएगी, पिछले महीने भी 12 को आई थी
The salary of 3.50 lakh government employees of the state will not come before May 10, last month also came on 12th.



युवक क्वारेंटाइन में बाहर निकला, ग्रामीणों ने रास्ते खोद दिए, ताकि कोई बाहर न जाए

युवक क्वारेंटाइन में बाहर निकला, ग्रामीणों ने रास्ते खोद दिए, ताकि कोई बाहर न जाए


कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार ने कर्फ्यू 15 दिन बढ़ा दिया है। वहीं पंजाब सरकार दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को ला रही है लेकिन पंजाब आरहे कुछ लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे। गांव दुग्गरी का एक कंबाइन ड्राइवर 2 दिन पहले महाराष्ट्र से गेहूं का सीजन लगाकर गांव आया था।

उसे सेहत विभाग की टीम ने घर में ही क्वारेंटाइन किया था लेकिन वह गांव में इधर-उधर घूम रहा था। इसके चलते गांव निवासियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल में लाकर क्वारेंटाइन करवा दिया। इसके बाद गांववासियों ने गांव के आने वाले सभी रास्तों पर जेसीबी से गड्ढे निकालकर कर गांव को सील कर दिया ताकि गांव में कोई न आसके। बता दें कि पंजाब में कोटा और नांदेड़ साहिब से आए कई लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।

युवक क्वारेंटाइन में बाहर निकला, ग्रामीणों ने रास्ते खोद दिए, ताकि कोई बाहर न जाए
The young man came out in quarantine, the villagers dug the way, so that no one goes out



रिहा करने की मांग की तो जेल अफसरों ने गर्म रॉड से जलाया

रिहा करने की मांग की तो जेल अफसरों ने गर्म रॉड से जलाया

रिहा करने की मांग की तो जेल अफसरों ने गर्म रॉड से जलाया
बठिंडा केंद्रीय जेल में 3 अंडर ट्रायल कैदियों ने जेल अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं। तीनों कैदियों ने जेल में मोबाइल से वीडियो वायरल कर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की और खुद को जज के सामने पेश करने की मांग उठाई है। वहीं एडीजीपी प्रवीण सिन्हा का कहना था कि उक्त मामला मेरे ध्यान में नहीं है कोई एप्लीकेशन देगा तो कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार नशा तस्करी के केस में बंद सिमरजीत सिंह निवासी गांव पुहला, बुधराम निवासी गांव संगत खुर्द और बलजिंदर सिंह बठिंडा ने वीडियो में बताया कि कोरोना के चलते कुछ कैदियों के रिहा किए जाने पर उन्होंने भी रिहा करने की मांग की थी और तीनों ने 1 दिन की भूख हड़ताल की। इस पर उन्हें आश्वासन मिला। लेकिन रिहा नहीं किए गए तो उन्होंने फिर से खाना-पीना बंद कर दिया था। जेल अधिकारियों द्वारा मनाने पर वह नहीं माने तो थर्ड डिग्री टॉर्चर किया गया।

वीडियो में कैदियों ने जज के सामने पेश करने की मांग की

वीडियो में अंडर ट्रायल कैदियों ने आरोप लगाया है कि डिप्टी सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह और मलकीत सिंह ने गर्म रॉड से तीनों की पीठ जला दी। कैंसर पीड़ित बलजिंदर सिंह का कहना था कि जेल में लॉकडाउन के दौरान कई बंदियों को रिहा किया गया था। जब उन्होंने रिहा करने की मांग उठाई तो उन पर यह जुल्म किया गया। वीडियो में तीनों कैदियों ने उन्हें अदालत में पेश करने की मांग की और कहा कि उन्हें इंसाफ दिया जाए।

रिहा करने की मांग की तो जेल अफसरों ने गर्म रॉड से जलाया
Jail officers burned with hot rod if demanded for release






कर्फ्यू उल्लंघन पर केस करने के बजाय पुलिस लगा रही 8 घंटे की नैतिक जिम्मेदारी की क्लास, 3 बार चाय और खाना भी दे रही

कर्फ्यू उल्लंघन पर केस करने के बजाय पुलिस लगा रही 8 घंटे की नैतिक जिम्मेदारी की क्लास, 3 बार चाय और खाना भी दे रही

कर्फ्यू उल्लंघन पर केस करने के बजाय पुलिस लगा रही 8 घंटे की नैतिक जिम्मेदारी की क्लास, 3 बार चाय और खाना भी दे रही
(चेतन शर्मा)बरनाला पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों पर अब केस दर्ज करने की बजाए उन्हें पकड़कर बाबा काला महर स्टेडियम में ले जाती है। यहां उन्हें छोड़ दिया जाता है। यहां उन्हें चुपचाप एक दूसरे से दूरी बनाकर बैठने के लिए भी नहीं कहा जाता। इनको संभालने की जिम्मेदारी पुलिस ने अपने एजूकेशन सेल के अधिकारियों को दी गई है जो उन्हें काेरोना की जानकारी देने के साथ-साथ नैतिक, सामाजिक, प्रसाशनिक, संवैधानिक जिम्मेदारी की क्लास लगाते हैं। पुलिस इन्हें यहां उन्हें 6 से 8 घंटे तक रखती है। इस दौरान उन्हें तीन बार और एक बार खाना भी देती है।

सोशल डिस्टेंस का रखा जाता है खास ध्यान

थानेदार सुखदेव सिंह, राणजीत सिंह, हरविंदर सिंह ने बताया कि स्टेडियम में सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख कर खाना खिलाया जाता है। बुधवार को 62 लोगों को लाया गया। जिनको खाना खिलाया गया। साथ ही चाय दी गई। अगर किसी को कोई तकलीफ हो तो उसे अस्पताल ले जाने की सुविधा है।

लोगों को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताया जाता है

बरनाला पुलिस के शिक्षा सेल के थानेदार व फिल्मी कलाकार सुखदेव सिंह ने कहा कि सुबह कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले यहां लगाए जाते हैं। उन्हें विस्तार से उनकी टीम के द्वारा काेरोना के फैलने के कारण, उससे बचने के उपाय, काेरोना होने पर बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बताया जाता है। साथ ही लोगों को काेरोना को लेकर उनकी सामाजिक जिम्मेदारी के बारे में बताया जाता है। लोगों को कर्फ्यू न तोड़ने की शपथ दिलाकर शाम को छोड़ दिया जाता है।

पंजाबी फिल्में कर चुके थानेदार सुखदेव संभाल रहे कमान

बरनाला पुलिस के थानेदार और कई पंजाबी फिल्मों में काम कर चुके सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पंजाबी फिल्म निक्का जेलदार, किस्मत, लाटू, अफसर, छड़ा, जग्गा जौन्दा ए आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह ट्रैफिक एजूकेशन विभाग संभालते हैं। लोगों को समझाते हैं और स्टेज पर खड़े होकर लोगों को बोलने की सजा भी देते हैं।

कर्फ्यू उल्लंघन पर केस करने के बजाय पुलिस लगा रही 8 घंटे की नैतिक जिम्मेदारी की क्लास, 3 बार चाय और खाना भी दे रही
Instead of filing a case on the curfew violation, the police is putting 8 hours of moral responsibility class, giving tea and food 3 times.


स्टेशन तक पार्सल पहुंचाने वालों का ऑनलाइन पास बनाएगा रेलवे

स्टेशन तक पार्सल पहुंचाने वालों का ऑनलाइन पास बनाएगा रेलवे

स्टेशन तक पार्सल पहुंचाने वालों का ऑनलाइन पास बनाएगा रेलवे
लॉकडाउन में अगर किसी व्यक्ति को अपना पार्सल देश कहीं भेजना है तो रेलवे ने इसके लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। अब रेलवे ने पार्सल बुक करवाने के लिए रेलवे स्टेशन तक न पहुंच सकने वालों को एक और सुविधा दी है।

 रेलवे ने दावा किया है कि वह ऐसे लोगों के कर्फ्यू पास तक बनवाने में सहायता करेगी, जिनको स्टेशन पर अपने पार्सल बुक करवाने या लेने के लिए आना है।

 रेल अफसरों का मानना है कि अब इस पहल से जहां रेलवे की बुकिंग में बढ़ोतरी होगी। बता दें कि लॉक डाउन में अब तक 500 टन जरूरी सामान बुक कर पहुंचाया गया है।

बुकिंग में दिक्कत आए तो इन नंबरों पर करें संपर्क

कई स्टेशनों पर बुकिंग करवाने में लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ता है। ऐसे में फिरोजपुर डिवीजन ने छह स्टेशनों के सीएमआई के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। इनमें अमृतसर स्टेशन के सीएमआई प्रदीप कुमार 9779233961, फिरोजपुर के जसवंत सिह 9779233960, लुधियाना के अजय पाल सिंह 9779233954, जालंधर के दीपक जोसेफ 9779233932, पठानकोट के राजिंदर सिंह 8146633340 व फिरोजपुर के ही मलकीत सिंह 9779233933 है।

स्टेशन तक पार्सल पहुंचाने वालों का ऑनलाइन पास बनाएगा रेलवे
Railway will make online pass for those who deliver parcels to the station



नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार

नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार

नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार
पीएपी जालंधर के 3 मुलाजिमों को एक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो कपूरथला के गांव लखनकलां में 3 अप्रैल का है। पीएपी जालंधर में तैनात पुलिस मुलाजिमों को ठीकरी पर तैनात गांव वालों ने उस समय पकड़ा जब वह बिना ड्यूटी व कर्फ्यू पास के गांव में बाइक पर नशा लेने पहुंचे। जांच में उनसे मौके पर सिरिंज भी मिलीं। उस समय तो गांव वासियों ने उन्हें छोड़ दिया, परन्तु मौके पर बना वीडियो वायरल हो गया।

एसएसपी के जांच के आदेश के बाद तीनों के खिलाफ धारा 188,269, 270, आईपीसी 27,61,85 एनडीपीएस एक्ट 51 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया है। ड्रग टेस्ट में तीनों नशे के आदी पाए गए, इनमें दो मुलाजिम बाप-बेटा तरननतारन के रहने वाले हैं। तीसरा कांस्टेबल अजीत नगर (कपूरथला) का रहने वाला है।

सब इंस्पेक्टर ने की शिनाख्त

सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने दर्ज शिकायत में बताया कि वीडियो में घिरे मुलाजिमों की पहचान हेडकांस्टेबल दयाल सिंह (नंबर 75/764 पीएपी जालंधर), कांस्टेबल जर्मनजीत सिंह (नंबर 1808 पीएपी जालंधर) निवासी गांव शेखचक तरनतारन, व सीनियर कांस्टेबल जगतार सिंह (नंबर 80/208 पीएपी जालंधर) मोहल्ला अजीत नगर कपूरथला के रुप में हुई है।

नशा लेने जालंधर से कपूरथला गए 3 पुलिसवालों को गांव वालों ने घेरा, वीडियो बनाई, गिरफ्तार
Villagers encircle 3 policemen who went to Kapurthala from Jalandhar to take drugs, make videos, arrested


दिल्ली से पार्सल ट्रेन में मंगवाई ट्रामाडोल की 4 लाख टैबलेट भगतांवाला में ट्रांसपोर्टर के गोदाम से पुलिस ने पकड़ी, खेप लेने पहुंचा कैमिस्ट खिसका

दिल्ली से पार्सल ट्रेन में मंगवाई ट्रामाडोल की 4 लाख टैबलेट भगतांवाला में ट्रांसपोर्टर के गोदाम से पुलिस ने पकड़ी, खेप लेने पहुंचा कैमिस्ट खिसका

दिल्ली से पार्सल ट्रेन में मंगवाई ट्रामाडोल की 4 लाख टैबलेट भगतांवाला में ट्रांसपोर्टर के गोदाम से पुलिस ने पकड़ी, खेप लेने पहुंचा कैमिस्ट खिसका
सीआईए स्टाफ पुलिस ने ट्रांसपोर्टर के गोदाम में छापेमारी करके प्रतिबंधित ट्रामाडोल साल्ट की 4 लाख गोलियां बरामद की हैं। इन टैबलेट्स को नशेड़ी नशे की पूर्ति के लिए इस्तेमाल करते हैं। इस खेप को कोरोना के मद्देनजर लगे लॉकडाउन के बीच असंेशियल गुड्स के चलाई जा रही पार्सल ट्रेन के जरिए मंगवाया गया था। लॉकडाउन की सख्ती के बीच इनका शहर में पहुंचना हैरानजनक है। इस बरामदगी के मामले में थाना गेट हकीमां पुलिस ने नवल सूद निवासी धारीवाल और मुकेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नवल सूद का धारीवाल में मेडिकल स्टोर है। यह माल असेंशियल ट्रेन सर्विस के जरिए मंगवाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था।

26 अप्रैल को लाई गई खेप, शहर के नशेड़ियों तक पहुंचानी थी गोलियां

सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी नवल सूद निवासी धारीवाल और मुकेश यादव अमृतसर नशीली दवाइयों के धंधेबाज हैं।

वहीं गोल्डन दीप इंटरप्राइज भगतांवाला के मालिक हरमिंदर सिंह किंग के माध्यम से शहर के कई व्यापारी दिल्ली से हार्डवेयर और मनियारी का सामान मंगवाते हैं। दोनों आरोपी इस सामान की आड़ में नशीली दवाइयां मंगवाते हैं। आरोपियों ने 26 अप्रैल को असेंशियल ट्रेन सर्विस (जरुरी वस्तुओं के लिए रेल सेवा) के जरिए भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मंगवाई हैं और लॉकडाउन के दौरान इस खेप की सप्लाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

यदि पुलिस गोल्डन दीप इंटरप्राइज के गोदाम की चेकिंग कर तो भारी मात्रा में नशीली दवाइयां मिल सकती हैं। इसके बाद पुलिस आरोपियों के माल की डिलीवरी लेने आने का इंतजार करती रही लेकिन जब वे लोग नहीं आए तो मंगलवार शाम को गोदाम में छापेमारी करके गोलियों के 8 डिब्बे बरामद किए गए। इस दौरान गोदाम के गेट के बाहर मौजूद एक व्यक्ति पुलिस को देखकर फरार हो गया। सीआईए इंचार्ज के मुताबिक ट्रामाडोल इंजेक्शन किसी अन्य दवाइयों के बिल की आड़ में मंगवाए गए थे। मामले की जांच की जा रही है, ट्रांसपोर्टर ने दवाइयां मंगवाने वालों के नाम और बिल पुलिस को सौंप दिए थे। आरोपियों ने ये माल इस ट्रांसपोर्ट के जरिए भेजने को कहा था।

दिल्ली की फैक्टरी के मालिकों की भूमिका भी जांच के घेरे में
ट्रांसपोर्टर किसी पार्टी का माल नहीं खोल सकते, ट्रांसपोर्टर के मुताबिक उसने आरोपियों को सामान ले जाने के लिए कहा था। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच के दौरान दिल्ली की फैक्टरी मालिकों के रोल की भी जांच की जाएगी। इसके अलावा ट्रांसपोर्टर के रोल की भी जांच होगी।

विभागीय मंजूरी के बाद भी कैमिस्ट 500 से ज्यादा गोलियां नहीं रख सकता
पंजाब फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन के आदेशों के मुताबिक कैमिस्ट संबंधित जोनल लाइसेंसिंग अथारिटी के पास ऑनलाइन एप्लीकेशन सबमिट करके मंजूरी मिलने पर एक समय पर हर ब्रांड की 500 गोलियां/कैप्सूल रख सकता है। इसी तरह से स्टाकिस्ट/डिस्ट्रिब्यूटर 5000 और क्रेडिट एंड फारवर्डिंग एजेंट एक समय पर हर ब्रांड की मिलाकर 50 हजार टेबेल्ट्स/कैप्सूल रख सकता है। वहीं इसकी मंथली स्टाक/सेल स्टेटमेंट संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को सबमिट करनी होगी।

पुलिस की छापेमारी में ड्रग इंस्पेक्टर गवाह के तौर पर रहा मौजूद
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डिपार्टमेंट की तरफ से ड्रग इंस्पेक्टर रोहित शर्मा को भेजा गया था, जो कि गवाह के तौर पर गए थे। यदि किसी लाइसेंसधारक के प्रिमसेस पर कार्रवाई हो तो फिर डिस्ट्रिक्ट कंपिटेंट आफिसर के साथ जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भी जाना होता है। पुलिस की सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर को वहां भेजा गया था। -कर्ण सचदेवा, जोनल लाइसेंसिंग अथाॅरिटी

दिल्ली से पार्सल ट्रेन में मंगवाई ट्रामाडोल की 4 लाख टैबलेट भगतांवाला में ट्रांसपोर्टर के गोदाम से पुलिस ने पकड़ी, खेप लेने पहुंचा कैमिस्ट खिसका
4 lakh tablets of tramadol ordered in parcel train from Delhi caught by police from transporter's warehouse in Bhagatwala, chemist moved to collect consignment



गोल्डन गेट पर डेढ़ घंटे तक फंसे रहे 280 श्रद्धालु अफसर नहीं बता पाए-कहां क्वारंटाइन करना है

गोल्डन गेट पर डेढ़ घंटे तक फंसे रहे 280 श्रद्धालु अफसर नहीं बता पाए-कहां क्वारंटाइन करना है

गोल्डन गेट पर डेढ़ घंटे तक फंसे रहे 280 श्रद्धालु अफसर नहीं बता पाए-कहां क्वारंटाइन करना है
(विक्की कुमार/पिंकेश शर्मा)नांदेड़ से 27 अप्रैल को 7 बसों में रवाना हुए 280 श्रद्धालु बुधवार शाम 6 बजे अमृतसर तो पहुंच गए मगर उनकी बसों को पुलिस-प्रशासन ने गोल्डन गेट के बाहर जीटी रोड पर ही रोक लिया। कारण, जिला प्रशासन और सेहत महकमे ने स्पष्ट नहीं किया था कि इन्हें किस क्वारंटाइन सेंटर में ले जाना है। इसके चलते श्रद्धालु परेशान होते रहे। बदइंतजामी और सेहत महकमे की टीम न पहुंचने से नाराज श्रद्धालु सड़क पर बैठकर वाहेगुरु का जाप करने लगे। डेढ़ घंटे बाद, रात लगभग 8 बजे जिला प्रशासन के निर्देशों पर पुलिस ने श्रद्धालुओं को छेहर्टा और फताहपुर में क्वारंटाइन सेंटरों में तब्दील किए गए डेरा ब्यास के सत्संग स्थलों में पहुंचा दिया।

पनबस की 7 बसों में अमृतसर पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुसार, नांदेड़ में उनके दो-दो बार टेस्ट किए गए। वह चाहते हैं कि अमृतसर में भी सेहत महकमा उनके टेस्ट करवाए। उनके साथ बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। अमृतसर में पुलिस ने उनकी बसों को गोल्डन गेट के पास रोक लिया। बसों के पहुंचने की पूर्व सूचना के बावजूद जिला प्रशासन और सेहत महकमे का कोई नुमाइंदा वहां मौजूद नहीं था। डेढ़ घंटे तक नहीं बताया कि उन्हें ठहराना कहां है? उधर सेनोडल अफसर मनजीत रटौल ने बताया कि वीरवार को सभी श्रद्धालुाअें के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे।

2 लोग घर पहुंचे, पुलिस में शिकायत
इन श्रद्धालुओं में से 2 श्रद्धालु सीधे ही अपने घर पहुंच गए हैं। वे श्रद्धालु सुल्तानविंड रोड के बताए जाते हैं। उनकी शिकायत पुलिस को कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बसों के साथ आए पनबस के 28 मुलाजिम बोले- हमें अलग क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जाए
श्रद्धालुओं को लेकर लौटी पनबस की हर बस में तीन-तीन ड्राइवर और एक-एक कंडक्टर था। लोगों के साथ पनबस के यह 28 कर्मचारी भी सड़क पर परेशान होते रहे। बसों के साथ आए पनबस के कंडक्टर कुलजीत सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र से लगभग 25 और बसें अमृतसर आनी हैं। श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर पहुंचे पनबस के ड्राइवर गुरजीत सिंह और साहिब सिंह ने कहा कि उन्हें संगत के साथ ही क्वारंटाइन सेंटरों में रहने को कहा जा रहा है। वह क्वारंटाइन सेंटरों में रहने को तैयार हैं मगर उनकी मांग है कि उन्हें संगत के साथ न रखकर दूसरे क्वारंटाइन सेंटरों में रखा जाए।

पुलिस तय करती है रूट : सुभाष
हमारा प्रशासन से पूरा कोआर्डिनेशन है। पुलिस ने अपने तरीके से इन बसों के रूट तय होने होते हैं।

- सुभाष चंद, बस स्टैंड मैनेजर
हम प्रशासन की डायरेक्शन पर काम करते हैं: डीसीपी
पुलिस फोर्स सुबह से खड़ी थी। हमें सिविल प्रशासन से जैसे डायरेक्शन मिलती है, लोगों को वहां ले जाते हैं। डीएसपी के साथ एसडीएम इंवॉल्व हैं। पुलिस उन्हें सिर्फ असिस्ट कर रही है।

-जगमोहन सिंह, डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर
221 श्रद्धालुओं में से आज आएगी कईयों की रिपोर्ट
नांदेड़ से आने के बाद क्वारंटाइन किए गए 221 श्रद्धालुओं के सैंपल लेकर सेहत विभाग ने जांच के लिए भेज दिए हैं। बुधवार को इनमें से 18 सैंपल की प्राइमरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। कन्फर्मेशन रिपोर्ट वीरवार को आएगी। सेहत विभाग के साथ-साथ कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सोनी को भी आशंका है कि नांदेड़ से आ रहे लोगों में बड़ी संख्या कोरोना मरीज हो सकते हैं। सोनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने नांदेड़ से आने वाले सभी लोगों को 21 दिन क्वारंटाइन सेंटरों में रखने का प्रबंध किया है। ऐसे में इनके पारिवारिक मेंबरों को घबराने की जरूरत नहीं है।

16 बसों में हरिके पहुंचे तरनतारन के 500 लाेग
हरिके पत्तन। हजूर साहिब से बुधवार शाम तरनतारन के 500 लाेग 16 बसाें में हरिके पहुंचे। इन्हें हरिके में ही राेक कर जिले के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटराें में भर्ती करवाने की प्रक्रिया देररात तक जारी रही। यह सभी लाेग लाॅकडाउन से पहले के ही हजूर साहिब गए थे।

गोल्डन गेट पर डेढ़ घंटे तक फंसे रहे 280 श्रद्धालु अफसर नहीं बता पाए-कहां क्वारंटाइन करना है
280 devotees officers trapped in Golden Gate for one and a half hours could not tell where to quarantine



युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान

युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान

युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान
युवक की ओर से तंग किए जाने से दुखी तरनतारन के मोहल्ला काजीकोट की 21 वर्षीय युवती ने बुधवार शाम खुदकुशी कर ली। थाना सिटी की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेने के बाद युवती की मां मनजीत कौर के बयानों पर मोहल्ले के ही हरमन सिंह और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।मनजीत ने बताया कि ने बताया कि उसकी बेटी सेवा देवी कॉलेज में पढ़ती थी। उसके मोहल्ले में रहने वाला हरमन सिंह तंग परेशान करता था। उसने लड़के की मां कवलजीत कौर को भी कई बार बताया कि उसका बेटा उनकी बेटी को छेड़ता है।

इसके बावजूद लड़का बाज नहीं आया। मनजीत कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले हरमन ने उनके घर की दीवार के बाहर उनकी बेटी के बारे में अपशब्द लिख दिए थे। इससे उनकी बेटी और परेशान रहने लगी थी। इसी कारण बुधवार को उनके बेटी ने जहर निगल लिया। उन्हें पता चला तो वे उसे तुरंत तरनतारन सिविल अस्पताल सरकारी अस्पताल में ले गया, मगर वहां डाॅक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।मौके पर पहुंचे थाना सिटी के इंचार्ज तुषार गुप्ता ने बताया कि लड़की का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हरमन सिंह और उसकी मां कवलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

वीडियो में आरोपी ने खुद को बेकसूर बताया

युवती के जहर निगलकर आत्महत्या करने के बाद काजीकोट मोहल्ले में ही रहने वाले आरोपी युवक हरमन ने खुद का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला है। इसमें उसने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसका युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करवाना चाहते थे, लेकिन घर वाले इस शादी के खिलाफ थे। घरवाले की उसकी मौत का कारण है। उसने पुलिस प्रशासन से घटना की जांच की मांग की है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

युवक की छेड़छाड़ से दुखी युवती ने जहर निगल दी जान
Unhappy with the youth's molestation, the woman swallowed poison



बुधवार, 29 अप्रैल 2020

पंजाब निर्माण यूनियन की कापियां रिन्यू न होने पर रोष, बोले-सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रहीं

पंजाब निर्माण यूनियन की कापियां रिन्यू न होने पर रोष, बोले-सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रहीं

पंजाब निर्माण यूनियन की कापियां रिन्यू न होने पर रोष, बोले-सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रहीं
पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के मेंबरों ने कॉपियां रिन्यू न होने पर गांव रामपुर में कश्मीर सिंह रामपुर की अगुवाई में सरकार के खिलाफ रोष जताया है। इस दौरान कश्मीर सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से उनकी यूनियन की कापियां बनाई गई हैं, इसके जरिए सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं मिलती हैं। उनकी कापियां दोबारा रिन्यू नहीं किया गया है।

इस वजह से सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। लॉकडाउन के चलते सारे कारोबार बंद हैं, इससे मजदूर वर्ग और उनके परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। जिनकी कापियां बनी हैं, उनको सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन जिनकी कापियां रिन्यू नहीं हुई, उनको सरकार से कोई मदद नहीं मिल रही। उन्होंने सरकार और प्रशासन ले कापियां रिन्यू करने की मांग की है। यहां कश्मीर सिंह, बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह, हरभजन सिंह, हंसा सिंह, बलविंदर सिंह, कश्मीर सिंह, मंगल सिंह, बलदेव सिंह, दलजीत सिंह, जतिंदर सिंह मौजूद रहl

Punjab Nirman Union's fury over renewal, said - government facilities are not av
पास होने के बावजूद भी जाने से रोका, अभद्र व्यवहार किया, डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को नाके से हटाया

पास होने के बावजूद भी जाने से रोका, अभद्र व्यवहार किया, डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस कर्मियों को नाके से हटाया

पास होने के बावजूद भी जाने से रोका, अभद्र व्यवहार किया, डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस
कर्फ्यू में बटाला पुलिस के कुछ कर्मचारियों की तरफ लोगों के साथ गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने और एसडीएम बटाला की तरफ से जारी किए पास न मानने के कई मामले सामने आए हैं। ऐसा ही एक वाक्य मंगलवार दोपहर को सामने आया। अपने रिश्तेदार को पठानकोट छोड़ने जा रहे भाजपा के जिला प्रधान राकेश भाटिया के साथ कादियां चुंगी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया।

भाजपा के जिला प्रधान भाटिया ने अभद्र व्यवहार करने की शिकायत एसएसपी बटाला ओपिंदरजीत सिंह घुम्मन को दी। एसएसपी के आदेशों पर डीएसपी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। इस दौरान करीब डेढ़ घंटा विवाद चला। डीएसपी प्रेम कुमार ने मौके पर पहुंचकर राकेश भाटिया से सारी बातचीत सुनकर मौके पर ही दोनों पुलिसकर्मियों को नाके से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया गया। मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया।

मेरे पास जाने की मंजूरी थी : राकेश भाटिया

प्रधान राकेश भाटिया ने कहा कि मंगलवार दोपहर को वह अपनी बहन व भांजे को छोड़ने के लिए पठानकोट जा रहे थे। उनके पास प्रशासन की मंजूरी का पास था। जब वह कादियां चूंगी के पास पहुंचे तो मौके पर तैनात पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि कहां जा रहे हो, तो उन्होंने कहा कि वह अपने बहन व भांजे को छोड़ने के लिए पठानकोट जा रहे हैं। भाटिया ने आरोप लगाया कि उक्त पुलिसकर्मी ने कहा कि गाड़ी इधर से नहीं जाएगी। जब उनसे कारण पूछा तो पुलिस कर्मी भड़क गए और अभद्र व्यवहार किया।

अभद्र व्यवहार की होगी जांच : डीएसपी प्रेम कुमार

डीएसपी प्रेम कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेकर दोनों पुलिसकर्मियों को नाके से हटा दिया गया है। अभद्र व्यवहार की बात है कि उसकी जांच की जाएगी।

Despite passing, he was prevented from going, behaved indecently, DSP reached police and removed police personnel from the spot


नांदेड़ से आए 108 श्रद्धालुओं की सैंपलिंग, सुचेतगढ़ के सत्संग भवन और सिविल में रखा, रिपोर्ट के बाद जाएंगे घर

नांदेड़ से आए 108 श्रद्धालुओं की सैंपलिंग, सुचेतगढ़ के सत्संग भवन और सिविल में रखा, रिपोर्ट के बाद जाएंगे घर

नांदेड़ से आए 108 श्रद्धालुओं की सैंपलिंग, सुचेतगढ़ के सत्संग भवन और सिविल में रखा, रिपोर्ट के बाद जाएंगे घर
तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़ में फंसे 108 श्रद्धालुओं का जत्था विशेष बसों के माध्यम से सुबह करीब 6 बजे धारीवाल के गांव सुचेतगढ़ में स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन में पहुंचा। इन सभी श्रद्धालुओं का सत्संग भवन में मेडिकल चैकअप किया गया। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इन श्रद्धालुओं को अलग-अलग सरकारी अस्पतालों में मेडिकल जांच के लिए भेजा।

तहसीलदार अरविंद सलवान, नायब तहसीलदार धारीवाल निर्मल सिंह, एसएमओ धारीवाल डॉ. राजिंदर अरोड़ा, एसएमओ नौशहरा मज्जा सिंह डॉ. लखबीर सिंह भागोवालिया, डीएसपी मनजीत सिंह, एसएचओ धारीवाल मनजीत सिंह ने राधा स्वामी सत्संग भवन में पहुंचे श्रद्धालुओं से जानकारी प्राप्त की।

इन श्रद्धालुओं को सरकारी अस्पताल गुरदासपुर और बटाला में मेडिकल जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही घरों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं रिपोर्ट आने में एक-दो दिन का समय लग सकता है।
डीसी मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि नांदेड़ से 108 श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार को पहुंचा है। इसके अलावा सोमवार को 37 श्रद्धालुओं के अलावा 17 बच्चे कोटा से जिले में पहुंचे थे।

इन सभी की सेंपलिंग की जा रही है। प्रदेश के कुछ इलाकों में नांदेड़ से पहुंचे श्रद्धालु पॉजीटिव पाए गए हैं, इसके चलते पूरी एहतियात बरती जा रही है। फिलहाल जिला गुरदासपुर ग्रीन जोन में शामिल है। जिला प्रशासन का यही प्रयास है कि बाहर से आने वालों के कारण कहीं कोरोना की बीमारी न फैल जाए। इसलिए हर तरह की एहतियात बरती जा रही है। श्रद्धालुओं को बटाला-गुरदासपुर के सिविल अस्पताल औ राधा स्वामी सत्संग भवन में रखा गया है।

निगेटिव आने पर भी 14 दिन के लिए घर पर होंगे क्वारेंटाइन

एसडीएम सकत्तर सिंह बल ने बताया कि तीन विशेष बसों से पहुंचे 108 श्रद्धालुओं में 98 गुरदासपुर जिले से संबंधित हैं, जबकि दस नजदीकी जिलों से संबंधित हैं। इनमें गुरदासपुर के 37, बटाला के 49, डेरा बाबा नानक के 6 और फतेहगढ़ चूड़ियां के 6 श्रद्धालु शामिल हैं। इनकी संबंधित सरकारी अस्पतालों में मेडिकल जांच चल रही है। डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद ही इन्हें घरों को भेजा जाएगा। अगर सभी श्रद्धालुओं की रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो इन्हें अपने घरों में भेज दिया जाएगा। हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी इन्हें घरों में अगले 14 दिन के लिए एकांतवास में रखा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि गत दिनों पंजाब से 80 बसों का काफिला श्री हजूर साहिब गया था। इनकी वापसी का पूरा खर्च पंजाब सरकार की तरफ से किया जा रहा है।

श्रद्धालुओं ने सरकार का किया धन्यवाद

श्रद्धालुओं ने बताया कि 23 मार्च को लॉकडाउन होने के कारण कोई भी यातायात साधन उपलब्ध नहीं था, इसके चलते वे वहां पर फंस गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री के प्रयासों से उनकी सुरक्षित घर वापसी हुई है। इसके लिए वह सरकार का धन्यवाद करते हैं। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। इसके अलावा उनके खाने-पीने का पूरा प्रबंध किया गया है।

जिले में 1000 संदिग्धों में से 687 निगेटिव, 312 की पेंडिंग

सिविल सर्जन डॉ. किशन चंद ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस के 1000 संदिग्ध मरीजों में से 769 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि 230 की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है। कोरोना के एक भैणी पसवाल निवासी पॉजीटिव मरीज की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल 156 सेंपल लिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि घरों में रहकर सरकार की हिदायतों का पालन करें।

बटाला में विभिन्न धार्मिक स्थलों से लौटने वाले 71 लोगों के लिए सैंपल

श्री हजूर साहिब व अन्य धार्मिक स्थलों से बटाला पहुंचने वालों की संख्या 71 हो गई है। एसएमओ संजीव भल्ला ने बताया कि मंगलवार सुबह को धार्मिक स्थलों की यात्रा करने के बाद बटाला पहुंचे लोगों को राधा स्वामी सत्संग घर रखा गया है। सभी 71 लोगों के कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैं। वहीं, कस्बा कलानौर के विभिन्न गांवों के 12 व्यक्ति को श्री हजूर साहिब से परते थे, को जोरावर फतेह सिंह स्कूल कलानौर में क्वारेंटाइन करने के बाद सेहत विभाग की टीम ने उनके सैंपल लेकर कोरोना टैस्ट को भेज दिए गए हैं।

जानकारी देते हुए एसएमओ डॉक्टर लखविंदर सिंह अठवाल ने बताया कि श्री हजूर साहिब से कलानौर पहुंचे 12 व्यक्ति श्री हजूर साहिब से बटाला को पहुंचे थे, जिनको क्वारेंटाइन किया गया था और मंगलवार को उनके टैस्ट लेकर अमृतसर भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट 30 मई को आएगी।

Sampling of 108 pilgrims from Nanded, kept in Satsang Bhawan and Civil in Suchetgarh, will go home after report