Bihar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bihar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 मार्च 2021

रौन में वारदात:दो दोस्तों ने घर में बैठकर पी शराब, विवाद में महिला को गोली लगी, हालत गंभीर

रौन में वारदात:दो दोस्तों ने घर में बैठकर पी शराब, विवाद में महिला को गोली लगी, हालत गंभीर


  • गोली लगने के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद किया, पुलिस ने गेट तोड़कर पकड़ा

कस्बे के जैतपुरा रोड पर एक दोस्त अपने दूसरे दोस्त के घर पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान विवाद में दूसरे दोस्त की पत्नी के गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गई। इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। साथ ही धमकी दी कि यदि किसी ने जबरदस्ती उसे बाहर निकालने की कोशिश की तो वह खुद को गोली मार लेगा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। आरोपी के सीने में भी चोट लगी है। पुलिस ने घायल महिला और आरोपी दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

जैतपुरा रोड रौन निवासी रोमी जाटव और दीपक उर्फ कल्लू गुप्ता पुत्र राजेंद्र गुप्ता निवासी कुकरगांव उरई उत्तरप्रदेश दोनों झांसी में साथ काम करते हैं। शनिवार की शाम करीब 7.30 बजे दीपक अपने दोस्त रोमी के घर पर शराब पार्टी कर रहा था। इसके बाद खाना को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में रोमी की पत्नी सुषमा (32) के हाथ में गोली लगने से घायल हो गई। रोमी के अनुसार दीपक उसकी पत्नी से खाना बनाने को लेकर जबरन बहस कर रहा था। इसी दौरान उसने कट्टे से उसके ऊपर फायर कर दिया। घटना के बाद दीपक ने स्वयं को बचाने के लिए खुद को कमरे में बंद कर लिया।

सूचना मिलने पर रौन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जब उसने दीपक को बाहर निकालने का प्रयास किया तो उसने अंदर से धमकी दी कि वह खुद को गोली मार लेगा। करीब दो घंटे तक पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने कमरे के अंदर अश्रु गैस का गोला भी छोड़ा। वहीं बाद में कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे पकड़ लिया गया। आरोपी युवक के सीने में चोट है। हालांकि घायल महिला और आरोपी युवक दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

शनिवार, 27 मार्च 2021

सड़क हादसा:धमतरी के बालाेदगहन के पास हाइवे पर हादसे में सागर के दाे युवकों की माैत

सड़क हादसा:धमतरी के बालाेदगहन के पास हाइवे पर हादसे में सागर के दाे युवकों की माैत

 
 बेकाबू होकर कार पलटी, जगदलपुर से होली मनाने जा रहे थे घर

धमतरी से 10 किमी दूर नेशनल हाईवे पर बालोदगहन के पास एक कार बेकाबू हाकेर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित 2 युवक की मौत हो गई। 4 गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया है। 2 की हालत ज्यादा गंभीर है। सभी होली त्योहार मनाने घर लौट रहे थे। गुरूर थाने के जांच अधिकारी अरुण साहू ने बताया कि घटना शाम करीब 7.30 बजे की है।


टाटा सफारी सीजी 09 जे 5012 में मध्यप्रदेश के सागर निवासी जुमेर खान, आकाश पटेल सागर, अनिकेत कोरी तेजगढ़ सागर, मनोहर पटेल व दो अन्य जगदलपुर से घर लौट रहे थे। जिनमें वाहन चालक जुबैर खान 40 साल और आकाश पटेल 38 की मौके पर मौत हो गई।

सभी होली त्योहार मनाने देर-शाम को घर लौट रहे थे। बालोदगहन स्थित पेट्रोल पंप के पास कार अचानक से बेकाबू हो गई। कार तेज गति में होने के कारण दो से तीन बार पलटते हुए सड़क किनारे जाकर रुकी। इस दाैरान उसके चक्के आसमान की ओर थे। इस हादसे में ड्राइवर जुमेर खान और आकाश पटेल की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि कार के पीछे सीट पर बैठे अनिकेत कोरी, मनोहर पटेल व दो अन्य गंभीर है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

दोपहर में गर्म हवा:धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगेगा दिन का तापमान, रात का पारा 20 डिग्री के करीब

दोपहर में गर्म हवा:धीरे-धीरे फिर बढ़ने लगेगा दिन का तापमान, रात का पारा 20 डिग्री के करीब


एक बार फिर गर्मी के लिए तैयार हो जाइए... तापमान बढ़ने लग जाएगा। असर, शुक्रवार से दिखने लगा है, दिनभर गर्म हवा रही। तापमान 37 डिग्री से ज्यादा रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर गर्म हवा ने परेशान किया। गुरुवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ, लेकिन रात का तापमान 0.6 डिग्री कम हो गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री रहा था। सुबह आर्द्रता 51 व शाम को 41 प्रतिशत रही। मौसम विज्ञान केंद्र भाेपाल के वैज्ञानिक एसएन साहू ने बताया फिलहाल मौसम ड्राय रहेगा। तापमान बढ़ेगा, लेकिन अचानक बहुत ज्यादा बढ़त भी नहीं होगी। गर्मी बढ़ेगी।

5 दिन से ऐसा है तापमान
दिनांक अधि. न्यू.

22 मार्च 37.6 20.2
23 मार्च 38.0 20.2
24 मार्च 38.2 19.0
25 मार्च 37.2 20.2
26 मार्च 37.2 19.6


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Entertainment

शनिवार, 20 मार्च 2021

विस-2018 में यह सीट कांग्रेस ने जीती थी:दमोह उप चुनाव: कांग्रेस की बैठक, दिल्ली से तय होगा नाम

विस-2018 में यह सीट कांग्रेस ने जीती थी:दमोह उप चुनाव: कांग्रेस की बैठक, दिल्ली से तय होगा नाम


दमोह उप चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। इस दौरान नाथ ने साफ कर दिया कि उप चुनाव की तारीख तय हो गई है। इसलिए किसी भी तरह से कोताही न बरती जाए। पिछले 2018 के विधानसभा आम चुनाव में यह सीट कांग्रेस ने जीती थी। इसलिए इस उप चुनाव में भी निश्चित रूप से हमारी जीत होगी।

नाथ 25 मार्च को दमोह जा रहे हैं, जहां वे उपचुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगे। इधर, नाथ के निवास पर हुई बैठक में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, विधायक संजय शर्मा, संजय यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर प्रारंभिक चर्चा हुई, लेकिन अंतिम रूप से नाम पर फैसला दिल्ली में होगा। फिलहाल प्रदेश कांग्रेस को दमोह से तीन आवेदन मिले हैं, जिनमें जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन, मनु मिश्रा और रतनचंद जैन ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है।


Bihar

Bollywoodnews

बुधवार, 17 मार्च 2021

टैक्स डिफॉल्टर ट्रैक्टर-ट्रेलर का 25 हजार में निबंधन नियमित, 90 दिन की मोहलत

टैक्स डिफॉल्टर ट्रैक्टर-ट्रेलर का 25 हजार में निबंधन नियमित, 90 दिन की मोहलत


  • टैक्स डिफॉल्टर ट्रैक्टर-ट्रेलर का 25 हजार में निबंधन नियमित, 90 दिन की मोहलत


पटना. राज्य सरकार ने टैक्स डिफॉल्टर ट्रैक्टर-ट्रेलर और व्यावसायिक वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है। ऐसे वाहनों के मालिकों को पेनाल्टी, फीस और टैक्स की एकमुश्त तय की गई रकम का भुगतान करने पर विशेष छूट दी जाएगी। डिफाॅल्टर ट्रैक्टर-ट्रेलर के मालिक एकमुश्त 25000 रुपए जमा करके निबंधन नियमित करा सकते हैं। फिटनेस फेल वाहनों पर जुर्माने में भी कमी कर दी गई है। इस बाबत परिवहन विभाग द्वारा तैयार सर्वक्षमा योजना को कैबिनेट ने बुधवार को मंजूरी दे दी। डिफाॅल्टर वाहन मालिकों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए 90 दिनों की मोहलत मिलेगी। इस अवधि में एकमुश्त रकम जमा नहीं करने वाले वाहन मालिकों से पुराने दर पर टैक्स की रकम जुर्माने के साथ वसूली जाएगी।

कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव डॉ. दीपक प्रसाद ने बताया कि कृषि या व्यावसायिक कार्यों में उपयोग किए जा रहे टैक्स डिफॉल्टर ट्रैक्टर-ट्रेलर के मालिक एकमुश्त 25000 रुपए जमा कर वाहन का निबंधन नियमित करा सकते हैं। वैसे वाहनों की तादाद काफी अधिक है जो पुराने और जर्जर हैं। इनमें से अधिकतर वाहनों के ऑफ-रोड हो जाने पर भी टैक्स और पेनाल्टी बकाया की वजह से सर्टिफिकेट केस चल रहा है। वाहन मालिक द्वारा एकमुश्त रकम जमा कराने के बाद सर्टिफिकेट केस वापस ले लिया जाएगा।

एक साल से डिफॉल्टर वाहनों का 30% पेनाल्टी लेकर निबंधन
दूसरी ओर अन्य सभी प्रकार के व्यावसायिक या मालवाहक वाहन जो पिछले एक साल से टैक्स डिफॉल्टर हैं, उनसे बकाया टैक्स का 200 प्रतिशत की बजाए सिर्फ 30 प्रतिशत रकम अतिरिक्त पेनाल्टी लेकर निबंधन नियमित किया जाएगा। एक साल से अधिक समय से डिफॉल्टर वाहन पर बकाया टैक्स का 200 प्रतिशत की बजाए 50 प्रतिशत अतिरिक्त पेनाल्टी लेकर शेष पेनाल्टी माफ कर दी जाएगी (चाहे रकम कितनी भी हो)।

फिटनेस में फेल वाहनों को 10 से 30 रुपए रोज लगेगा जुर्माना
इसी तरह फिटनेस में फेल वाहनों पर लगने वाले जुर्माने में भी कमी कर दी गई है। ऐसे वाहनों पर फिटनेस फेल होने की तिथि से प्रत्येक दिन के लिए 50 रुपए की अतिरिक्त जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान है। अब ऐसे वाहनों के मामले में 90 दिनों के लिए दोपहिया और तिपहिया वाहन से 10 रुपए प्रतिदिन, व्यावसायिक ट्रैक्टर से 15 रुपए प्रतिदिन, छोटे चार-पहिया परिवहन वाहन से 20 रुपए प्रतिदिन और भारी व्यावसायिक या अन्य वाहनों से 30 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। यह योजना का लाभ उन्हीं वाहन मालिकों को मिलेगा जो गजट प्रकाशन की तिथि तक फिटनेस फीस डिफॉल्टर होंगे।

फैसले में खास : भुगतान के बाद सर्टिफिकेट केस वापस

रविवार, 7 मार्च 2021

अमृत पेयजल याेजना का नल कनेक्शन:पाइपलाइन लीकेज से अमृत के नल कनेक्शनाें में आ रहा मटमैला पानी

अमृत पेयजल याेजना का नल कनेक्शन:पाइपलाइन लीकेज से अमृत के नल कनेक्शनाें में आ रहा मटमैला पानी


  • हाउसिंग बोर्ड सहित रसूलिया क्षेत्र में बार-बार सप्लाई हो रहा गंदा पानी

गर्मी शुरू भी नहीं हुई है और शहर में पानी की समस्या शुरू हाे गई है। शहर के रसूलिया क्षेत्र में लाेगाें की शिकायत है कि उनके घराें में अमृत के नल कनेक्शनाें में प्रेशर नहीं आ रहा है। यह समस्या काेठी बाजार, हाउसिंग बाेर्ड, हर्णे काॅलाेनी व कालिका नगर में भी हाे रही है।

जगह-जगह पाइपलाइन लीकेज और टंकी पूरी तरह नहीं भरने के कारण लोगों को समस्या हो रही है। दरअसल अमृत के नल कनेक्शनाें में पानी की टंकियाें से पेयजल की सप्लाई की जा रही है। इंटकवेल से फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त राॅ-वाटर की सप्लाई नहीं हाेने के कारण टंकियाें काे पर्याप्त भरा नहीं जा पा रहा है। वहीं मटमैला पानी पहुंचने की शिकायत भी पुरानी है। नपा के जल प्रभारी महेंद्र तोमर ने बताया कि पाइपलाइन सुधारी जाती है, कहीं समस्या है तो ठीक करेंगे।

टंकियां नहीं भरने से प्रेशर कम

अमृत पेयजल याेजना के तहत शहर के 5 से 8 हजार घराें में नर्मदा जल की सप्लाई की जा रही है। यह सप्लाई पानी की टंकियाें से हाे रही है। टंकियाें काे भरने के लिए फिल्टर प्लांट से 9 एमएलडी पानी टंकियाें तक भेजा जा रहा है। जबकि पानी टंकियाें की संख्या के हिसाब से करीब 15 से 20 एमएलडी पानी पहुंचाया जाना चाहिए। दरअसल इंटकवेल में तीन में दाे माेटर ही काम कर रही हैं, जबकि यहां तीनाें माेटर एक साथ चालने पर ही पर्याप्त राॅ-वाटर फिल्टर प्लांट तक पहुंचेगा। जिसके बाद पानी टंकियाें काे भरा जा सकेगा। इधर सप्लाई वाली लाइन में हर कहीं लीकेज आ जाता है।

रसूलिया सहित इन क्षेत्रों में आता है गंदा पानी

वार्ड नंबर दाे राजा माेहल्ला निवासी हितेश थुदगर ने बताया कि यहां पाइपलाइन फूटी हाेने के कारण कई दिनाें से मटमैला पानी नलाें में आ रहा है। सदर बाजार निवासी उर्मिला अग्रवाल ने बताया कि उनके घर में काफी दिनाें ने नल में प्रेशर नहीं आ रहा है। कालिका नगर निवासी शिखा राजपूत ने बताया कि उनके घर अमृत पेयजल याेजना का नल कनेक्शन है।

पूर्व में इसमें मटमैला पानी आने की समस्या हुई थी और अब प्रेशर नहीं हाेने से परेशानी हाे रही है। वार्ड 22 रसूलिया के उदित शर्मा ने बताया कि नर्मदा की पाइपलाइन से आ रहा पानी कभी-कभी मटमैला आता है। कभी पानी साफ आता है। लाइन में हर कभी प्रेशर की कमी रहती है। गंदा पानी पीने योग्य नहीं होने के कारण सिर्फ घर में अन्य इस्तेमाल में उपयोग किया जाता है। विश्वकर्मा वार्ड 22 रसूलिया हरिराम ने बताया पाइपलाइन में पानी का प्रेशर कम रहता है। साथ ही एक दाे दिन के अंतराल में पानी मटमैला भी आता है।

^अमृत याेजना के तहत पेयजल की सप्लाई धीरे-धीरे बढ़ाई जा रही है। भीलपुरा पानी टंकी से हमने पेयजल सप्लाई शुरू कर दी है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में टंकी न भर पाने के कारण सप्लाई नहीं हाे पा रही। इंटकवेल में एक माेटर अब भी खराब है। मटमैला पानी अमृत के कनेक्शनाें में नहीं आ रहा है यह नलकूप की समस्या है। साथ ही प्रेशर की समस्या टंकियां पर्याप्त रुप से भरने के बाद ही खत्म हाेगी।
भूपेश ढाेडके, इंजीनियर ह्यूम पाइप कंपनी

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news

शनिवार, 6 मार्च 2021

मनचले पर भारी पड़ी छात्रा:घर में घुसकर छात्रा को छेड़ा, छात्रा ने मारा चांटा, मचाया शोर तो हड़बड़ाहट में  मोबाइल छोड़कर भागा बदमाश

मनचले पर भारी पड़ी छात्रा:घर में घुसकर छात्रा को छेड़ा, छात्रा ने मारा चांटा, मचाया शोर तो हड़बड़ाहट में  मोबाइल छोड़कर भागा बदमाश


  • घाटीगांव के सिमरिया टांका की घटना,

  • मोबाइल से हुई आरोपी की पहचान,


  • घाटीगांव थाना में हुई छेड़छाड़ की FIR

घर में अकेली छात्रा को देखकर एक मनचला युवक अंदर पहुंच गया औरछेड़छाड़ करने लगा, लेकिन छात्रा डरी नहीं और मुकाबला किया। छात्रा ने मनचले को चांटा मारकर शोर मचा दिया। शोर होते ही आरोपी भागा, पर हड़बड़ाहट में वह अपना मोबाइल छोड़ गया। घटना शुक्रवार दोपहर घाटीगांव के सिमरिया टांका की है। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान भी मोबाइल से हो गई है।

घाटीगांव थाना क्षेत्र के सिमरिया टांका निवासी 17 वर्षीय रानी (बदला हुआ नाम) 11वीं की छात्रा है। उसके मां-पिता शुक्रवार को खेत पर थे। घर पर छात्रा अकेली थी उसे अकेला देखकर एक युवक घर में घुस आया। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। पर छात्रा ने हिम्मत नहीं हारी और मनचले से अपना हाथ छुड़ाकर उसके गाल पर एक चांटा लगा दिया। साथ ही छात्रा ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उससे डरकर आरोपी भाग गया, लेकिन हड़बड़ाहट में आरोपी अपना मोबाइल वहीं छोड़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मोबाइल को निगरानी में लेकर जांच शुरू की। आरोपी की पहचान छात्रा के घर से कुछ ही दूरी पर रहने वाले पुनीत राठौर के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी है और पहले भी वह रास्ते में उसका पीछा करता रहा है। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जिले में हर दिन 4 से 5 छेड़छाड़ की घटनाएं

जिले में छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हर दिन 4 से 5 छेड़छाड़ के मामले थानों में दर्ज हो रहे हैं। यह तो वह घटनाएं हैं जो थानों तक पहुंचती हैं। कई मामले तो ऐसे हैं जो थानों तक नहीं पहुंच पाते।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news

बुधवार, 3 मार्च 2021

जमीन विवाद में महिला को लगाई आग:मैं खले में गई तो गालियां दी, भतीजों ने हाथ पकड़े, जेठ महेश ने पीछे से पेट्राेल डालकर मुझे आग लगा दी

जमीन विवाद में महिला को लगाई आग:मैं खले में गई तो गालियां दी, भतीजों ने हाथ पकड़े, जेठ महेश ने पीछे से पेट्राेल डालकर मुझे आग लगा दी


  • रिश्तेदार ने बेटों के साथ मिलकर महिला को लगाई आग,

  • पुलिस टालती रही, एसपी से मिले परिजन तो तुरंत एफआईआर की दर्ज

बनखेड़ी के समनापुर गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में चचेरे परिवार के तीन लोगाें ने महिला पर पेट्राेल डालकर जान से मारने की कोशिश की। महिलामहिला ज्ञानबाई पति गैंदालाल दुबे (40) करीब 90 फीसदी जल गई है। ज्ञानबाई होशंगाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत नाजुक है। परिजनों का आरोप है कि बनखेड़ी पुलिस ने एफआईआर तक नहीं लिखी।

परिजन जब एसपी संतोष सिंह गौर से मिले तक तीन आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। मंगलवार शाम तक अारोपी महेश पिता जमनाप्रसाद दुबे और उनके दो बेटे बसंत और सोनू दुबे को पुलिस पकड़ नहीं पाई। दर्द से कराहती ज्ञानाबाई ने पुलिस को अपने रिश्तेदारों की क्रूरता बताई तो सबका दहल उठा।

जमीन बंटवारे काे लेकर कुटुंब के जेठ महेश दुबे से हमारा दाे साल से विवाद चल रहा है। गांव में हमारा और महेश दुबे का खलिहान सटा हुआ है। साेमवार सुबह करीब 10 बजे मैं गांव की एक महिला के साथ काम करने खले में गई थी। तभी महेश दुबे गालियां देने लगा।

मैंने गाली देने से मना किया ताे पड़ाेस के खले में माैजूद महेश दुबे और उसके बेटे बसंत, साेनू दुबे मेरे पास आ गए। बसंत और सोनू ने पकड़े और महेश ने पीछे से मेरे ऊपर पेट्राेल उड़ेलकर आग लगा दी। आग लगने के बाद मैं खलिहान से भागी। तभी गांव के लोगोें ने पानी डालकर मुझे बचाया और मेरे घरवालों को बुलाया।

-जैसा ज्ञानबाई ने बताया

परिजन बाेले- आरोपी रिश्तेदारों ने दो दिन पहले दर्ज कराया झूठा केस

ज्ञानबाई के पित गैंदालाल और बेटी साेनम दुबे ने बताया आराेपियाें ने दाे दिन पहले ही हमारे खिलाफ बनखेड़ी थाने में लड़ाई-झगड़ा करने काे लेकर झूठा केस दर्ज कराया था।

उमरधा चौकी प्रभारी एसआई सुरेश चाैहान ने गैंदालाल दुबे काे थाने में बैठा लिया और अभद्रता कर डराया। साेनम ने बताया आराेपी परिवार दबंगई से हमें दबा रहे हैं। दाे साल से तहसील कार्यालय में बंटवारे का प्रकरण लंबित है। अस्पताल में माैजूद पीड़ित के भतीजे आयुश दुबे ने बताया आराेपियाें ने जब घटना काे अंजाम दिया उस समय पीड़ित की दाेनाें बेटी और पिता पिपरिया के लिए निकले थे। आराेपियाें ने अकेला पाकर पीड़िता पर हमला किया और घटना काे अंजाम दिया।

90 फीसदी जली महिला, बोलना किया बंद

दर्द से कराहती ज्ञानबाई शाम तक बमुश्किल बोल पा रही थी। रात में बोलना बंद कर दिया। उनकी हालत नाजुक है। डाॅक्टरों के मुताबिक महिला 90 प्रतिशत जली हैं।

टीम भेजी है

आराेपियाें काे गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी है। मामले में दाेनाें पक्षाें के बीच तहसील न्यायालय में जमीन विवाद चल रहा था। हाल ही में दाे दिन पहले भी उमरधा थाने में हुई शिकायत के बाद दाेनाें पक्षाें के खिलाफ चाैकी प्रभारी ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की थी और समझाइश दी थी। एसआई सुरेश चाैहान के खिलाफ जाे आराेप लगाए गए हैं, उस पर वरिष्ठ अधिकारी जांच कराएंगे। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

-अनूप सिंह नैन, टीआई बनखेड़ी

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh