Healthnews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Healthnews लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 31 मार्च 2021

कोरोना बना चुनौती:महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ा; स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे, CM बोले- अस्पतालों में इंतजाम करना अब चैंलेंज

कोरोना बना चुनौती:महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ा; स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे, CM बोले- अस्पतालों में इंतजाम करना अब चैंलेंज

  • भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित जहां ज्यादा संक्रमण, वहां वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलेगा,
  • रंगपंचमी में सर्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा, संक्रमित के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग पर रहेगा जोर

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को कंट्रोल करना चुनौती बनता जा रहा है। सरकार ने महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर लगा प्रतिबंध एक माह (30 अप्रैल तक) बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए स्कूल फिलहाल नहीं खोले जाएंगे। रंगपंचमी पर सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, एसपी, सीएमएचओ, जिला पंचायत के सीईओ की वर्चुअल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में विशेषकर हम तीन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सबसे पहला और महत्वपूर्ण मुद्दा कोरोना संक्रमण है। इसे नियंत्रित करने के लिए जो रणनीति आइडेंटिफिकेशन,आइसोलेशन और टेस्टिंग ट्रीटमेंट (आईआईटीटी ​​​) ​पर फोकस किया गया है, उसका रिव्यू करेंगे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड की कमी ना रहे, यह हमारे सामने चैलेंज है। मैंने कल भी बैठक में सभी अफसरों से इसके लिए रिव्यू करने के निर्देश दिए थे, हम कितने बिस्तरों की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी मैन पावर जरूरी व्यवस्थाएं वह खड़ी करना है उसकी तैयारी की भी समीक्षा की जाएगी।

संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की होगी ट्रेसिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित के निकटतम लोगों की पहचान संदिग्ध होने पर उन्हें आइसोलेशन व्यवस्था करना अब अनिवार्य किया जा रहा है। अगर किसी का घर छोटा है, तो उसमें आइसोलेट करने से फायदा नहीं, उसके लिए व्यवस्था बनाने पर हम विचार करेंगे।

जहां ज्यादा मामले, वहां वैक्सीनेशन तेज होगा
जहां ज्यादा मामले हैं, वहां टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही इन शहरों में 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों और नगरों में ज्यादा संक्रमण है, वहां वैक्सीनेशन के अभियान को हम युद्ध स्तर पर चलाएंगे।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

MP में कोरोना:2332 नए केस; भोपाल में सरकारी अस्पतालों में पेशेंट्स के लिए 44 बेड, इनमें से ICU में सिर्फ 4, जबलपुर में 52 व ग्वालियर में 8 बेड खाली

MP में कोरोना:2332 नए केस; भोपाल में सरकारी अस्पतालों में पेशेंट्स के लिए 44 बेड, इनमें से ICU में सिर्फ 4, जबलपुर में 52 व ग्वालियर में 8 बेड खाली

  • एक्टिव केस 17 हजार पार, इनमें से 55% इंदौर, भोपाल और जबलपुर में,
  • मुख्यमंत्री ने बुलाई बैठक, देर शाम तक सरकार ले सकती है सख्त फैसले,संक्रमण दर 10% से नहीं हो रही कम, पिछले 24 घंटे में फिर 9 मौतें,

  • प्रदेश के 52 में से 19 जिलों में रोजाना 20 से अधिक केस

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर खतरनाक होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में 2332 केस मिले हैं। यही स्थिति पिछले साल सिंतबर माह में थी। 12 शहरों में रविवार को लॉकडाउन और शेष दिनों में नाइट कर्फ्यू लगाने के बाद हर रोज पॉजिटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एक बार फिर मैदानी अफसरों के साथ मैराथन बैठक करेंगे। संकेत मिले हैं कि कोरोना को कंट्रोल करने के लिए सरकार देर शाम तक कुछ और सख्त फैसले ले सकती है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन के सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड नहीं बचे हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति भोपाल में हो गई है। यहां सिर्फ 44 बेड बचे हैं। इनमें से ICU में केवल 4 मरीजों के लिए बेड बचे हैं। इसी तरह, जबलपुर में रोजाना केस बढ़ते जा रहे हैं। यहां के अस्पतालों में कोरोना मरीजों को जगह मिलना मुश्किल होगा। 30 मार्च की स्थिति में यहां केवल 52 बेड ही खाली थे। ग्वालियर में भी अब सिर्फ 8 बेड बचे हैं।

प्रदेश में तीन शहर भोपाल, इंदौर और जबलपुर में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। इंदौर में 643, भोपाल में 498 और जबलपुर में 161 नए संक्रमित मिले हैं। अगर प्रदेश से तुलना करें, तो 55% केस सिर्फ इन तीन शहरों में मिले हैं। संक्रमण दर दूसरे दिन भी 10% से अधिक रही है। सरकार की चिंता कोरोना से हो रही मौतों को लेकर है। पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों की जान गई। यही वजह है, सरकार ने मरीजों के इलाज के लिए नई गाइडलाइन 20 मार्च को जारी की थी। इसके तहत ज्यादा संक्रमित मरीजों के लिए अस्पतालों में बेड का इंतजाम करने को कहा गया है।

19 जिलों में 20 से अधिक केस
भोपाल, इंदौर और जबलपुर समेत प्रदेश के 52 में से 19 जिले ऐसे हैं, जहां हर रोज 20 से अधिक केस मिल रहे हैं। इनमें से महाराष्ट्र की सीमा से लगे शहरों में संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में खरगोन (89), उज्जैन (70), बैतूल (68), ग्वालियर (55), रतलाम (54), धार (44), छिंदवाड़ा (42), सीहोर (34), शाजापुर (31), रीवा (28), खंडवा (27), झाबुआ (22) व नरसिंहपुर में (22) केस मिले हैं।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

कोरोना का बढ़ता संकट:संभागायुक्त ने कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने 14 सरकारी/निजी अस्पतालों की बुलाई बैठक

कोरोना का बढ़ता संकट:संभागायुक्त ने कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने 14 सरकारी/निजी अस्पतालों की बुलाई बैठक

मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। इसको लेकर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने काे लेकर भी कवायद तेज हो गई है। भोपाल कमिश्नर कवीन्द्र किवायत ने कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को चलते अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के लिए बैठक बुलाई। 14 सरकारी/निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ कमिश्नर कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया है कि भोपाल में कुल 3985 बेड में से 1600 भरे हुए है। ऐसे में 2 हजार बेड बढ़ाए जाएंगे। साथ ही कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि जिन लोगों के आयुष्मान योजना के कार्ड नहीं है, उनके कार्ड बनाकर इलाज किया जाएं।

भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने बैठक में अस्पतालों को पिछली बार की तुलना मे 20 से 30% अधिक बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान योजना की गाइडलाइन में 70 से 75% जनसंख्या कवर होती है। इनमें कई लोगों के कार्ड नहीं बने हैं। आयुक्त ने अस्पतालों को उनके कार्ड बनाकर योजना में ही कोविड-19 बीमारी का इलाज करने को कहा है।

इसके अलावा कमिश्नर ने बैठक में मौजूद एडिशनल कलेक्टर और सीएमएचओ से जिला चिकित्सालय से मरीजों को दबाव में दूसरी जगह रेफर ना करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में आवश्यक इंतजाम होने के बावजूद मरीजों को हमीदिया रेफर किया जा रहा है। इससे अस्पताल में दबाव बढ़ता है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल मेमोरियल अस्पताल एण्ड रिसर्च सेंटर, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, एल एन मेडिकल कॉलेज एवं जेके अस्पताल, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भानपुर, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, जय प्रकाश चिकित्सालय, कस्तूरबा अस्पताल, रेलवे अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय (गैस राहत), कमला नेहरू अस्पताल (गैस राहत), भोपाल के प्रबंधक बैठक में शामिल हुए।

भोपाल में मंगलवार को आए 498 नए मामले

राजधानी में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है। मंगलवार को 3800 सैंपल की जांच की गई। इसमें 498 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले सोमवार को होली के त्योहार के दिन कम जांच के बावजूद 497 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भोपाल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। अभी तक भोपाल में करीब 51000 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें से 46 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 631 लोगों की मौत हो चुकी है

from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PkSWli

मंगलवार, 30 मार्च 2021

मध्यप्रदेश में कोरोना:पहली बार 10% की दर से पॉजिटिव केस आए; होली पर 2323 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, एक्टिव केस 15 हजार के पार पहुंचे

मध्यप्रदेश में कोरोना:पहली बार 10% की दर से पॉजिटिव केस आए; होली पर 2323 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई, एक्टिव केस 15 हजार के पार पहुंचे

  • 9 लोगों को जान गंवाना पड़ी, संक्रमितों की संख्या 3 लाख के पास पहुंची

मध्यप्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा दर से कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आए। बीते चौबीस घंटों में 23 हजार 249 लोगों के सैंपल लिए गए, इनमें से 2323 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। पॉजिटिव दर 9.9% रही। यह इस साल सबसे ज्यादा है। इसी कारण अब एक्टिव केस की संख्या 15 हजार के पार 15 हजार 150 हो गई है। मौत का आंकड़ा भी 4 हजार के करीब पहुंच गया है। बीते चौबीस घंटों में 9 कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद प्रदेश में अब तक 3967 हो गई है। अगर यही गति रही तो एक सप्ताह में ही यह आंकड़ा 4 हजार के पार पहुंच जाएगा।

इंदौर में 600 के पार और भोपाल में 500 के करीब

इंदौर और भोपाल में लगातार हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बीते चौबीस घंटों की बात करें तो इंदौर में कोरोना के नए केस 600 के पार पहुंच गए हैं, जबकि भोपाल में यह आंकड़ा 500 के करीब आ गया है। सोमवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 609 और भोपाल में 469 नए केस मिले। जबलपुर में 159 नए केस आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। ग्वालियर में 95 और रतलाम में नए केस 94 आए। इसके अलावा 15 जिलों में 20 अधिक नए केस आए हैं।

52 में से 50 जिलों में संक्रमित मिले

प्रदेश की बात की जाए तो 52 जिलों में से सिर्फ निवाड़ी और श्योपुर में बीते 24 घंटों में एक भी नया केस नहीं आया, लेकिन शेष 50 जिलों में नए केस मिले हैं। हालांकि निवाड़ी में 3 और श्योपुर में सक्रिय मरीजों की संख्या 30 है। एक्टिव केस के मामले में भोपाल नंबर पर एक पर हैं। यहां पर कुल एक्टिव केस 3965 हो गए हैं, जबकि इंदौर में 3286, जबलपुर में 1129, उज्जैन में 641, रतलाम में 553 और ग्वालियर में 502 सक्रिय मरीज हैं।

शीर्ष चार शहरों की स्थिति

शहरनए केसकुल मौतसक्रिय मरीज
इंदौर6099573286
भोपाल4696303965
जबलपुर159262 ​​​​​​​1129
ग्वालियर95236502

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

सोमवार, 29 मार्च 2021

कोरोना का डरावना आंकड़ा:प्रदेश में 2276 नए संक्रमित 11 मौतें, 55% मरीज भोपाल, इंदौर, जबलपुर में, एक्टिव केस 14000 पार

कोरोना का डरावना आंकड़ा:प्रदेश में 2276 नए संक्रमित 11 मौतें, 55% मरीज भोपाल, इंदौर, जबलपुर में, एक्टिव केस 14000 पार

  • मप्र के 12 शहरों में संडे लॉकडाउन, सभी जिलों में मिले नए मरीज,
  • भोपाल में 469 केस, लगातार तीसरे दिन साढ़े चार सौ से ज्यादा

प्रदेश में कोरोना संक्रमण से विस्फोटक हालात बनते जा रहे हैं। रविवार को 2276 नए संक्रमित मिले, जबकि 11 मरीजों की मौत हो गई। ये दोनों ही इस साल में अब तक के सबसे बड़े आंकड़े हैं। भोपाल में 469 संक्रमित मिले। यहां लगातार तीसरा दिन है, जब एक दिन में 450 से ज्यादा संक्रमित मिले।

अब सभी 52 जिलों में हर दिन संक्रमित मिल रहे हैं, लेकिन तीन जिले भोपाल, इंदौर और जबलपुर बाकी 49 जिलोंे पर भारी हैं, क्योंकि हर दिन मिलने वाले संक्रमितों में से 55 फीसदी मरीज सिर्फ इन तीन जिलों के हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित इंदौर में मिल रहे तो एक्टिव केस भोपाल में बढ़ रहे। यहां अभी 3768 तो इंदौर में 3123 एक्टिव केस हैं।

हर दिन एक हजार एक्टिव केस
प्रदेश में अभी 14185 एक्टिव केस हैं और हर दिन लगभग एक हजार बढ़ रहे हैं। शनिवार को यह 12995 थी। स्वस्थ होने वालों की संख्या करीब 47% ही रह गई है। रविवार को 2276 की तुलना में 1075 ही स्वस्थ हुए। अब तक 270000 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

महाराष्ट्र बॉर्डर पर संक्रमण तेज
महाराष्ट्र सीमा से लगे मप्र के जिलों में तेजी से संक्रमित बढ़ रहे हैं। छिंदवाड़ा में 287, बालाघाट में 135, बड़वानी में 154, बैतूल में 442, खंडवा में 106 एक्टिव केस हैं। एक महीने में यहां एक्टिव केस तीन गुना तक बढ़ गए हैं। एक मार्च को छिंदवाड़ा में सिर्फ 92 एक्टिव केस थे।

देश में 68 हजार केस, इनमें से 40 हजार महाराष्ट्र के

देश में काेराेना की रफ्तार थम नहीं रही है। पूरे देश में रविवार काे 67890 नए मामले रिकाॅर्ड किए गए। महाराष्ट्र में कोरोना ने पुराने सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया। यहां 40,414 नए मामले सामने आए। यह कुल नए मामलाें का 59.52% है। वहीं राज्य में 108 लोगों की काेराेना से माैत हुई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आपात बैठक ली। उन्हाेंने अधिकारियाें काे पूरे राज्य में लाॅकडाउन की एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) के निर्देश दिए हैं। जरूरी तैयारी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,71,3875 हो गया है। अब तक 54,181 लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार बन चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 3,25,901 हो गई है।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण - New!

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

रविवार, 28 मार्च 2021

कोरोना अलर्ट:रेपिड एंटीजन टेस्ट में पकड़ में नहीं आ रहा कोरोना, आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाए

कोरोना अलर्ट:रेपिड एंटीजन टेस्ट में पकड़ में नहीं आ रहा कोरोना, आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाए

  • 20 दिन में 1629 सैंपल की रेपिड किट से जांच, 
  • 2 पॉजिटिव मिले,2205 सैंपल की आरटी-पीसीआर में जांच में 12 पॉजिटिव आए सामने,जिले में एक नया कोरोना पॉजिटिव मिला, 

  • अब 10 एक्टिव केस

कोरोना वायरस ने अपना स्वरुप बदल लिया है। जिला अस्पताल में होने वाली आरएटी (रेपिड एंटीजन टेस्टिंग) जांच में कोरोना पकड़ में नहीं आ रहा है। ऐसे में एक बार आरटी-पीसीआर (रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलीमरेज़ चेन रिएक्शन) टेस्ट की संख्या बढ़ाई जा रही है। स्थिति यह है कि इस महीने के पिछले 20 दिनों में जो 14 नए मरीज सामने आए हैं, उनमें से 12 मरीज सिर्फ आरटी- पीसीआर की जांच में सामने आए हैं। ऐसे में अब पुनः कोरोना संदिग्धों के ज्यादातर सैंपल ग्वालियर भेजे जाने लगे हैं।

यहां बता दें कि मार्च के महीने में कोरोना संक्रमण के संदेह में अब तक 4998 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें से 2097 सैंपल की जिला अस्पताल में आरएटी से जांच की गई। जबकि शेष 2901 सैंपल आरटी-पीसीआर जांच के लिए ग्वालियर भेजे गए हैं। इसी प्रकार से पिछले 20 दिनों में आरएटी से जांचे गए 1629 सैंपल में सिर्फ दो पॉजिटिव आए हैं। वहीं ग्वालियर आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजे गए 2205 सैंपल में 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे कहीं न कहीं यह प्रतीत हो रहा है कि अब कोरोना वायरस आरएटी जांच में पकड़ में नहीं आ रहा है।

फिर बढ़ाई गई आरटी-पीसीआर जांचः जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ अवधेश सोनी की मानें तो आरएटी जांच की तुलना में आरटी-पीसीआर की रिपोर्ट ज्यादा विश्वात्मक है। वहीं इस महीने जो भी नए मरीज सामने आए हैं, उनमें ज्यादातर आरटी-पीसीआर की जांच में ही सामने आए हैं। ऐसे में एक बार फिर आरटी-पीसीआर के सैंपलों की संख्या बढ़ाई गई है। हालांकि इसकी रिपोर्ट अगले 24 घंटे में जरूर मिलती है। लेकिन उसका भरोसा ज्यादा है। यही वजह है कि पिछले दिनों आरटी-पीसीआर जांच के लिए 100 के करीब सैंपल भेजे जा रहे थे, उनकी संख्या बढ़ाकर 150 कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि मार्च महीने में मिले कुल 15 मरीजों में से 10 मरीज ऐसे हैं जो दूसरे शहरों से वायरस लेकर आए हैं। बावजूद प्रशासन ने दूसरे शहरों से आने वाले लोगों की निगरानी के लिए कोई इंतजाम नहीं किया है। हालांकि कुछ लोग तो सीधे जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन बड़ी संख्या में लोग सीधे अपने घर जाकर लोगों से मिलजुल रहे हैं, जिससे एक बार फिर संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

पूना से आया युवक मिला कोरोना संक्रमित
शनिवार को जिले में एक ओर कोरोना संक्रमित मिला है। हरनाथपुरा निवासी 23 वर्षीय युवक दो दिन पहले ही पूना से लौटा था। हालांकि उसने घर जाने से पहले जिला अस्पताल पहुंचकर अपनी जांच कराई थी। जहां कोरोना संक्रमण के संदेह में उसका सैंपल लेकर ग्वालियर जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस प्रकार से जिले में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1521 हो गई है, जिसमें मार्च महीने में मिलने वाले मरीजों की संख्या 15 हो गई है। वहीं अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस 10 चल रहे हैं।

एक अप्रैल से 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी वैक्सीन, 18 अतिरिक्त सेंटर बनाए

1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। भिंड जिले में वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। यह वैक्सीन 18 केंद्रों पर लगाई जाएगी। यहां पहुंच कर आम व्यक्ति अपना तत्काल रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवा सकेगा। वैक्सीन के लिए भिंड शहर में जिला अस्पताल में दो व एक अन्य वैक्सीन सेंटर खोले गए हैं।

इसी तरह मेहगांव, अमायन, गोरमी, गोहद, मौ, मालनपुर, अटेर, सुरपुरा, फूप, लहार, दबोह, आलमपुर, रौन मछंड, मिहोना और किशनपुरा वैक्सीनेशन सेंटरों को खोला गया है। टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर सतीश शर्मा ने बताया कि जिले में एक अप्रैल से 45 साल तक के लोगों को वैक्सीन लगना शुरू होगी। वैक्सीन लगाए जाने को लेकर 18 सेंटर बनाए गए है। टीका लगवाने आने वालों के रजिस्ट्रेशन के लिए अतिरिक्त खिड़की खोली जाएंगी। इससे यहां कोरोना का टीका लगवाने आने वालों को परेशानी न हो।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

लॉकडाउन का असर:भेड़ाघाट, बरगी समेत सभी पर्यटन स्थल रहेंगे लॉक

लॉकडाउन का असर:भेड़ाघाट, बरगी समेत सभी पर्यटन स्थल रहेंगे लॉक

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए इस बार होली में भेड़ाघाट, बरगी समेत सभी पर्यटन स्थलों पर सभी तरह की गतिविधियाँ प्रतिबंधित रहेंगी।
 पर्यटन विभाग ने कोविड-19 के नियम और जिला प्रशासन के आदेशों के चलते यह निर्णय लिया है।

हालाँकि दूसरे शहरों से पहले आकर ठहरे हुए टूरिस्टों के लिए खान-पान और अन्य सुविधाएँ जारी रहेंगी, लेकिन भ्रमण पर इनके लिए भी रोक रहेगी।

होली के दौरान दो से तीन दिन, जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर स्थानीय व बाहरी टूरिस्ट भ्रमण के लिए पहुँचते थे, जिसको लेकर पर्यटन विभाग द्वारा विशेष पैकेज और सुविधाएँ भी जारी की जाती थीं, लेकिन इस वर्ष कोरोना के पलटवार के कारण पर्यटन विभाग ने इस तरह की सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी है।

बरगी में नहीं चलेगा क्रूज, धुआँधार में नहीं जुटेगी भीड़
कोविड-19 के नियमों के तहत बरगी बाँध में चलने वाले क्रूज और मेकल रिसोर्ट होली के दौरान बंद रहेंगे। इसी तरह भेड़ाघाट के धुआँधार पर भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी और नाव संचालन भी बंद रहेगा।

^जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर कोविड-19 के नियमों का पालन सख्ती से लागू किया जाएगा। होली के दौरान यहाँ सभी तरह की गतिविधियाँ नियमों के तहत ही लागू होंगी।
-हेमंत सिंह प्रबंधक पर्यटन विभाग

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment

संक्रमण से बेपरवाह नागरिक:स्टेशन से सड़क और दफ्तर तक हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग गायब

संक्रमण से बेपरवाह नागरिक:स्टेशन से सड़क और दफ्तर तक हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग गायब

  • दो दिन छुट्‌टी इसलिए शनिवार को संक्रमण की भीड़,न तो खुद के स्वास्थ्य की चिंता रखी और न ही दूसरों का ध्यान

राजधानी में कोरोना संक्रमण से कई नागरिक बेपरवाह है। उन्हें न तो खुद के स्वास्थ्य की चिंता है और न ही दूसरों की फिक्र। सरकारी अमले की रोक-टोक का भी इन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। नतीजे में शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड, आरटीओ कार्यालय तक में जबरदस्त भीड़ रही। लोग खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। लोगों से जब कारण पूछा तो बोले-अगले दो दिन छुट्टी रहने से वे अपने जरूरी काम आज ही निबटाना चाहते हैं। जिन्हें त्योहार के चलते अपने घर जाना था, वे लोग खचाखच भरी बस में भी बैठने से नहीं कतरा रहे थे।

वहीं, दूसरी ओर भोपाल स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से शनिवार को करीब 15 हजार यात्रियों ने आवागमन किया। यहां प्लेटफाॅर्म नंबर 6 पर कैमरा लगा है, जो तापमान और बिना मास्क वालों को आइडेंटिफाई करता है। रेलवे ने 7 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा रखी हैं। इनमें से तीन बिना टिकट वालों का जनरल टिकट बना रहे थे तो एक पूछताछ कार्यालय की भूमिका में नजर आए। लेकिन बिना मास्क वालों को यहां न टोका जा रहा था और न ही उनकी थर्मल स्कैनिंग हो रही थी। तापमान परीक्षण के नाम पर रस्म अदायगी दिखाई दी।

नादरा बस स्टैंड...45 सीटर बस में 80 यात्री कर रहे थे सफर

बसों के लिए गाइडलाइन है कि यात्रा से पहले सभी सीटें सैनिटाइज की जाएं और जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं हैं, उन्हें मास्क वितरित करें। लेकिन शनिवार को नादरा बस स्टैंड पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया। विदिशा जा रही 45 सीटर बस में 80 से अधिक यात्री भरे थे। यात्री ललित कुमार जैन से बात की तो बोले-होली के पहले घर पहुंचना है। ड्राइवर आदिल बोले- हम समझाते हैं, लेकिन यात्री नहीं मानते।

^एएसपी ट्रैफिक संदीप दीक्षित बताते हैं कि लगातार बसों की चेकिंग की जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है।

आरटीओ; एक-दूसरे से सटकर खड़े थे

आरटीओ में 350 लर्निंग और 400 परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के स्लॉट हैं। दोनों ही जगह लिखा है कि सोशल डिस्टेंसिंग रखें, लेकिन इस पट्टिका के नीचे तस्वीर एकदम उलट थी। लोग सटकर खड़े थे। यहां लिखा है कि बॉयोमीट्रिक के लिए हाथ धुले होने चाहिए, लेकिन कक्ष में सैनिटाइजर नहीं था।

^आरटीओ संजय तिवारी कहते हैं कि लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस बनाने वाली दोनों जगह गोले बनाए गए हैं, लेकिन लोग मानते नहीं हैं। हमने भीड़ को ध्यान में रखकर रिन्युल की तारीख भी बढ़ा दी है।