रविवार, 28 मार्च 2021

संक्रमण से बेपरवाह नागरिक:स्टेशन से सड़क और दफ्तर तक हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग गायब


  • दो दिन छुट्‌टी इसलिए शनिवार को संक्रमण की भीड़,न तो खुद के स्वास्थ्य की चिंता रखी और न ही दूसरों का ध्यान

राजधानी में कोरोना संक्रमण से कई नागरिक बेपरवाह है। उन्हें न तो खुद के स्वास्थ्य की चिंता है और न ही दूसरों की फिक्र। सरकारी अमले की रोक-टोक का भी इन पर कोई असर दिखाई नहीं दे रहा। नतीजे में शनिवार को भोपाल रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टैंड, आरटीओ कार्यालय तक में जबरदस्त भीड़ रही। लोग खुलेआम कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते दिखाई दिए। लोगों से जब कारण पूछा तो बोले-अगले दो दिन छुट्टी रहने से वे अपने जरूरी काम आज ही निबटाना चाहते हैं। जिन्हें त्योहार के चलते अपने घर जाना था, वे लोग खचाखच भरी बस में भी बैठने से नहीं कतरा रहे थे।

वहीं, दूसरी ओर भोपाल स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों से शनिवार को करीब 15 हजार यात्रियों ने आवागमन किया। यहां प्लेटफाॅर्म नंबर 6 पर कैमरा लगा है, जो तापमान और बिना मास्क वालों को आइडेंटिफाई करता है। रेलवे ने 7 कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा रखी हैं। इनमें से तीन बिना टिकट वालों का जनरल टिकट बना रहे थे तो एक पूछताछ कार्यालय की भूमिका में नजर आए। लेकिन बिना मास्क वालों को यहां न टोका जा रहा था और न ही उनकी थर्मल स्कैनिंग हो रही थी। तापमान परीक्षण के नाम पर रस्म अदायगी दिखाई दी।

नादरा बस स्टैंड...45 सीटर बस में 80 यात्री कर रहे थे सफर

बसों के लिए गाइडलाइन है कि यात्रा से पहले सभी सीटें सैनिटाइज की जाएं और जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं हैं, उन्हें मास्क वितरित करें। लेकिन शनिवार को नादरा बस स्टैंड पर ऐसा कुछ नजर नहीं आया। विदिशा जा रही 45 सीटर बस में 80 से अधिक यात्री भरे थे। यात्री ललित कुमार जैन से बात की तो बोले-होली के पहले घर पहुंचना है। ड्राइवर आदिल बोले- हम समझाते हैं, लेकिन यात्री नहीं मानते।

^एएसपी ट्रैफिक संदीप दीक्षित बताते हैं कि लगातार बसों की चेकिंग की जा रही है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जाती है।

आरटीओ; एक-दूसरे से सटकर खड़े थे

आरटीओ में 350 लर्निंग और 400 परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के स्लॉट हैं। दोनों ही जगह लिखा है कि सोशल डिस्टेंसिंग रखें, लेकिन इस पट्टिका के नीचे तस्वीर एकदम उलट थी। लोग सटकर खड़े थे। यहां लिखा है कि बॉयोमीट्रिक के लिए हाथ धुले होने चाहिए, लेकिन कक्ष में सैनिटाइजर नहीं था।

^आरटीओ संजय तिवारी कहते हैं कि लर्निंग और परमानेंट लाइसेंस बनाने वाली दोनों जगह गोले बनाए गए हैं, लेकिन लोग मानते नहीं हैं। हमने भीड़ को ध्यान में रखकर रिन्युल की तारीख भी बढ़ा दी है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends