बुधवार, 31 मार्च 2021

कोरोना बना चुनौती:महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ा; स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे, CM बोले- अस्पतालों में इंतजाम करना अब चैंलेंज


  • भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित जहां ज्यादा संक्रमण, वहां वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलेगा,
  • रंगपंचमी में सर्वजनिक कार्यक्रम नहीं होगा, संक्रमित के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग पर रहेगा जोर

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर को कंट्रोल करना चुनौती बनता जा रहा है। सरकार ने महाराष्ट्र से आने-जाने वाली बसों पर लगा प्रतिबंध एक माह (30 अप्रैल तक) बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि जिस तरह से संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए स्कूल फिलहाल नहीं खोले जाएंगे। रंगपंचमी पर सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुधवार को सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, एसपी, सीएमएचओ, जिला पंचायत के सीईओ की वर्चुअल मीटिंग कर रहे हैं। बैठक में विशेषकर हम तीन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सबसे पहला और महत्वपूर्ण मुद्दा कोरोना संक्रमण है। इसे नियंत्रित करने के लिए जो रणनीति आइडेंटिफिकेशन,आइसोलेशन और टेस्टिंग ट्रीटमेंट (आईआईटीटी ​​​) ​पर फोकस किया गया है, उसका रिव्यू करेंगे।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेड की कमी ना रहे, यह हमारे सामने चैलेंज है। मैंने कल भी बैठक में सभी अफसरों से इसके लिए रिव्यू करने के निर्देश दिए थे, हम कितने बिस्तरों की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी मैन पावर जरूरी व्यवस्थाएं वह खड़ी करना है उसकी तैयारी की भी समीक्षा की जाएगी।

संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की होगी ट्रेसिंग
मुख्यमंत्री ने कहा कि संक्रमित के निकटतम लोगों की पहचान संदिग्ध होने पर उन्हें आइसोलेशन व्यवस्था करना अब अनिवार्य किया जा रहा है। अगर किसी का घर छोटा है, तो उसमें आइसोलेट करने से फायदा नहीं, उसके लिए व्यवस्था बनाने पर हम विचार करेंगे।

जहां ज्यादा मामले, वहां वैक्सीनेशन तेज होगा
जहां ज्यादा मामले हैं, वहां टेस्टिंग भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही इन शहरों में 1 अप्रैल से 45 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीनेशन शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों और नगरों में ज्यादा संक्रमण है, वहां वैक्सीनेशन के अभियान को हम युद्ध स्तर पर चलाएंगे।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

700 थानों में ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क:महिला अपराधों में कमी लाने और त्वरित राहत देने की बड़ी पहल, हाईकोर्ट के जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव करेंगे शुभारंभ

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

विस्थापन बना टेंशन:नई सब्जी मंडी में नहीं जाना चाहते व्यवसायी, किया हंगामा, पूर्व सांसद अनूप मिश्रा व्यापारियों के साथ धरने पर बैठे - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends