बुधवार, 31 मार्च 2021

कोरोना का बढ़ता संकट:संभागायुक्त ने कोरोना मरीजों के लिए बेड आरक्षित करने 14 सरकारी/निजी अस्पतालों की बुलाई बैठक


मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ते जा रहा है। इसको लेकर अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने काे लेकर भी कवायद तेज हो गई है। भोपाल कमिश्नर कवीन्द्र किवायत ने कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को चलते अस्पतालों में बेड आरक्षित करने के लिए बैठक बुलाई। 14 सरकारी/निजी अस्पताल प्रबंधकों के साथ कमिश्नर कार्यालय में बैठक हुई। इस बैठक में तय किया गया है कि भोपाल में कुल 3985 बेड में से 1600 भरे हुए है। ऐसे में 2 हजार बेड बढ़ाए जाएंगे। साथ ही कमिश्नर ने निर्देश दिए है कि जिन लोगों के आयुष्मान योजना के कार्ड नहीं है, उनके कार्ड बनाकर इलाज किया जाएं।

भोपाल कमिश्नर कवींद्र कियावत ने बैठक में अस्पतालों को पिछली बार की तुलना मे 20 से 30% अधिक बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा आयुष्मान योजना की गाइडलाइन में 70 से 75% जनसंख्या कवर होती है। इनमें कई लोगों के कार्ड नहीं बने हैं। आयुक्त ने अस्पतालों को उनके कार्ड बनाकर योजना में ही कोविड-19 बीमारी का इलाज करने को कहा है।

इसके अलावा कमिश्नर ने बैठक में मौजूद एडिशनल कलेक्टर और सीएमएचओ से जिला चिकित्सालय से मरीजों को दबाव में दूसरी जगह रेफर ना करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि कई अस्पतालों में आवश्यक इंतजाम होने के बावजूद मरीजों को हमीदिया रेफर किया जा रहा है। इससे अस्पताल में दबाव बढ़ता है।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भोपाल, गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल मेमोरियल अस्पताल एण्ड रिसर्च सेंटर, चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च, एल एन मेडिकल कॉलेज एवं जेके अस्पताल, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भानपुर, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर, जय प्रकाश चिकित्सालय, कस्तूरबा अस्पताल, रेलवे अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय (गैस राहत), कमला नेहरू अस्पताल (गैस राहत), भोपाल के प्रबंधक बैठक में शामिल हुए।

भोपाल में मंगलवार को आए 498 नए मामले

राजधानी में कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे है। मंगलवार को 3800 सैंपल की जांच की गई। इसमें 498 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इससे पहले सोमवार को होली के त्योहार के दिन कम जांच के बावजूद 497 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। भोपाल में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 4 हजार के पार पहुंच गई है। अभी तक भोपाल में करीब 51000 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है। इसमें से 46 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके है। कोरोना के कारण 631 लोगों की मौत हो चुकी है


from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PkSWli

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends