गुरुवार, 25 मार्च 2021

अब गांवों में काेरोना अलर्ट:MP के बाहर से आने वालों का रिकॉर्ड तैयार करेंगी पंचायतें, महाराष्ट्र से लगे गांवों में धार्मिक और सामाजिक आयोजनों पर रोक


  • पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जिला पंचायतों के CEO को दिए निर्देश,
  • कोरोना के लक्षण दिखने पर 14 दिन अलग रखने की व्यवस्था करने नोडल अधिकारी नियुक्त

मध्य प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैलने पर ग्रामीण इलाकों के लिए अलर्ट घोषित किया गया है। इसे लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (CEO) को निर्देश जारी किए हैं, जिसमें कहा गया है कि सभी पंचायतों में प्रदेश के बाहर से आने वालों का रिकाॅर्ड रखा जाए। महाराष्ट्र की सीमा से लगे गांवों में धार्मिक व सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विभाग के निर्देश के मुताबिक प्रदेश के बाहर से आने वालों की मेडिकल जांच रिपोर्ट देखी जाएगी। यदि जांच नहीं हुई है, तो इसकी सूचना पास के स्वास्थ्य केंद्र, जनपद या जिले के नोडल अधिकारी को दी जाएगी। किसी व्यक्ति को सर्दी, सूखी खांसी और तेज बुखार के लक्षण दिखाई दें तो ऐसे व्यक्ति का इलाज सुनिश्चित कराने के साथ 14 दिन अलग रहने की व्यवस्था भी बनाई जाए।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने बताया कि महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में सीमावर्ती गांवों से लोग रोजगार के लिए जाते हैं। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। इसके मद्देनजर सीमावर्ती जिलों में सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं। वहीं, महाराष्ट्र से यात्री वाहन के आने-जाने पर रोक लगा दी है। सामाजिक और धार्मिक आयोजन भी प्रतिबंधित कर दिए हैं।

आंगनबाड़ी में ठहरने का इंतजाम
पंचायतें यह सुनिश्चित करेंगी कि अन्य प्रदेशों से गांव लौटने वाले नागरिकों की पूरी जानकारी रजिस्टर में दर्ज हो और उनकी जांच भी कराई जाए। बाहर से आए व्यक्ति के स्कूल या आंगनबाड़ी भवन में ठहरने की व्यवस्था की जाए। यहां बिस्तर, बर्तन, खाना, तौलिया, साबुन, पानी आदि का इंतजाम रहे।

संचालनालय भेजना होगी प्रतिदिन रिपोर्ट
आवश्यक वस्तुओं जैसे- दवा और राशन की उपलब्धता बनी रहे। इसकी लगातार मॉनिटरिंग भी की जाए। उचित मूल्य सहित अन्य दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराई जाए। हैंडपंप पर साबुन का इंतजाम रखा जाए, ताकि उसके उपयोग के बाद लोग हाथ धो सकें। सभी पंचायतों को प्रतिदिन कोरोना संबंधी रिपोर्ट पंचायत संचालनालय को पहले की तरह भिजवानी होगी।

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends