गुरुवार, 25 मार्च 2021

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत



  • गौरवी संस्था में पहुंचीं सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत शिकायत घरेलू हिंसा की

कोरोना काल में जहां सोशल मीडिया ने लाेगाें एक दूसरे से जोड़ा। वहीं इसी की वजह से पति और पत्नी के बीच अलगाव भी पैदा हुआ है। इस बात का खुलासा गौरवी सखी वन स्टाप क्राइसेस द्वारा जारी समीक्षा रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया है। एक मामले में पति ने शादी के चार माह बाद ही पत्नी काे बाेल दिया कि रहना है ताे रहाे नहीं ताे तलाक ले लाे। दरअसल पत्नी काे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसके पति का कहीं ओर अफेयर है।

पत्नी ने जब पति से इस संबंध में बात की तो उसका कहना था कि उसने शादी माता-पिता की पसंद की वजह से की। उसे साथ रहना है तो ठीक से रहे और मुंह बंद रखे। इसको लेकर बात इतनी बढ़ी की मामला गौरवी तक पहुंच गया। मामला अभी अंडर काउंसलिंग है। कोरोना काल में गौरवी सखी वन स्टाप क्राइसेस में 3465 कॉल पहुंचे। जिसमें 75 फीसदी मामले घरेलू हिंसा के थे।
पति कुछ भी करे ठीक है, पत्नी करे तो चरित्रहीन

गौरवी वन स्टाप क्राइसेस की कोआर्डिनेटर शिवानी सैनी ने बताया कि काउंसलिंग में घरेलू हिंसा की सबसे बड़ी वजह निकलकर आई है कि पुरुष कुछ भी करें, लेकिन उसकी पत्नी उन्हें कुछ भी न कहे। जैसा वह अपनी पत्नी को रखना चाहे वैसे ही रहे। मारपीट के बाद उनकी पत्नी किसी से शिकायत न करें। यदि पत्नी ने अपने माता-पिता से शिकायत की है तो पत्नी ठीक नहीं है। पति चाहे तो सोशल मीडिया पर चेट करे तो पत्नी कुछ न कहे। यदि पत्नी चेट करे तो पति चरित्र को लेकर शक करने लगता है।
65 % पुरुष चाहते हैं पत्नी हस्तक्षेप न करे
सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा की शिकायत 21 से लेकर 33 वर्ष तक की महिलाओं ने की है। जब पीड़ित महिला के पति को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया तो उनका कहना था कि उनकी पत्नी कामकाज तो करे, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहे। काउंसलिंग के दौरान जब पति से बात की तो 65 प्रतिशत पुरुषों का कहना था कि पत्नी उसके मामले में हस्तक्षेप न करे। वहीं 35 प्रतिशत पुरुषों ने माना कि उन्होंने परिजनों की बातों में आकर हिंसा की।

घरेलू हिंसा में आरोपी
पति 95
सास, ननद व अन्य 5
गौरवी में दर्ज प्रकरण
घरेलू हिंसा 75
दहेज प्रताड़ना 18.75
भरण पोषण 6.25

ऐसी मिली सहायता

काउंसलिंग 100 मेडिकल 31.25 एफआईआर 18.75 डीआईआर 55.75 विधिक सहायता 56.25

Bihar

Bollywoodnews

अनदेखी:कचरा उठाने के बजाय जला देते हैं सफाईकर्मी, प्रदूषण से लोग परेशान

गफलत में खुल गया राज:लिव इन में रहने वाली लड़की लापता हुई तो सहेली ने किडनैप होने का समझ की शिकायत, पुलिस फ्लैट पर पहुंची ताे नशे में धुत्त मिली लड़की

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

बड़ी लापरवाही:महाराष्ट्र से लगे विकासखंड के गांवों में बरत रहे लापरवाही, नहीं हो रही जांच

सैकड़ों इंक्वायरीज, साइट विजिट्स और कई स्पॉट बुकिंग्स:होली तक मिलेगा ऑशिमा डेवलपर्स, मधुबन ग्रुप के आवास महोत्सव में ऑफर्स का लाभ

हटा का देवेंद्र चौरसिया हत्याकांड:हत्या का चश्मदीद गवाह ने कहा मुझे रामबाई से खतरा है, केस चलने तक सरकार उन्हें प्रदेश से बाहर रखे

Delhi news

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत - New!

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

पूर्व बैंक कर्मी ने की आत्महत्या:कैनाल में छलांग लगाने से पहले लिखा- पापाजी सब झूठ था, नौकरी 2017 में ही चली गई थी, नई के लिए बात नहीं हुई, दोस्ती में पूरे रुपए बर्बाद हो गए

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends