मंगलवार, 2 मार्च 2021

तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन:महामहिम के आगमन की तैयारी, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे अधिकारी

तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा प्रशासन:महामहिम के आगमन की तैयारी, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था देखने पहुंचे अधिकारी

  • अधिकारियों ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के 6 एवं 7 मार्च के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों ने सोमवार को विशिष्ट अतिथियों के आगमन से लेकर उनके ठहरने की व्यवस्था, रूट प्लान, वाहनों की पार्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर ने मानस भवन और ग्वारीघाट पहुँचकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया, इसके साथ ही सर्किट हाउस क्रमांक 1 एवं 2 का भी निरीक्षण किया। इस दौरान संभागायुक्त के साथ पुलिस महानिरीक्षक भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, नगर निगम आयुक्त संदीप जीआर, जिला पंचायत की सीईओ रिजु बाफना, स्मार्ट सिटी के सीईओ आशीष पाठक भी मौजूद थे।

नर्मदा तट में छँटाई के नाम पर काट रहे पेड़| नर्मदा तट पर पेड़ लगाए जाने चाहिए जिससे यहाँ का सौंदर्य बना रहे, लेकिन राष्ट्रपति के प्रस्तावित जबलपुर प्रवास की तैयारियों की बात कहते हुए नर्मदा तट ग्वारीघाट-सिद्धघाट में पेड़ों की छँटाई के नाम पर पेड़ों की मुख्य शाखाएँ काट दी गई हैं। समर्थ भैयाजी सरकार अपने शिष्यों के साथ पहुँचे और विकास के नाम पर तीर्थ क्षेत्र में इस तरह के कार्य करने पर आपत्ति दर्ज कराई।

झण्डा चौक से उमाघाट तक डामरीकरण

ग्वारीघाट झण्डा चौक से नर्मदा तट उमाघाट तक सड़क का डामरीकरण किया जा रहा है। तीर्थ मार्ग का यह कायाकल्प भी नर्मदा तट पर महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के होने वाले आगमन के चलते किया जा रहा है। यह मार्ग बीते 2 सालों से पूरी तरह से सुधार की राह देख रहा था।

झण्डा चौक से उमाघाट की सीमा तक लंबी कवायाद के बाद 150 से अधिक अतिक्रमण अलग किए गए। कब्जे हटाने के बाद सड़क को कुछ बनाया गया पर उस अंदाज में यह नहीं बन सकी जैसी अतिक्रमण तोड़ते वक्त कल्पना की गई थी, लेकिन अब इसका उद्धार होता दिख रहा है।

बम निरोधक दस्ते ने की पड़ताल

सोमवार को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार डुमना विमानतल, कोर्ट परिसर, मानस भवन, ग्वारीघाट, दीनदयाल चौक बस स्टैण्ड, मुख्य व मदन महल रेलवे स्टेशन, सिविक सेंटर एवं मॉल्स में रोजाना होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए बीडीडीएस टीम एवं स्नेफर डॉग द्वारा जाँच-पड़ताल की गई। इस दौरान आम नागरिकों से यह भी अपील की गई कि यदि किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु कहीं पर नजर आती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस विभाग को दी जाए।

मांगा राष्ट्रपति से मिलने का समय

शहर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव ने कलेक्टर को पत्र लिखकर महामहिम राष्ट्रपति से मिलने का समय माँगा है। श्री यादव के अनुसार कृषि कानून के साथ जबलपुर में केंट वासियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगा इसके लिए प्रशासन को पत्र देकर अनुमति मांगी है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends