मंगलवार, 2 मार्च 2021

9 केंद्र पर लगी वैक्सीन:बुजुर्गों के साथ संतों ने भी उत्साह से लगवाया टीका, लेकिन कई जगह सर्वर ने लगाया ब्रेक

9 केंद्र पर लगी वैक्सीन:बुजुर्गों के साथ संतों ने भी उत्साह से लगवाया टीका, लेकिन कई जगह सर्वर ने लगाया ब्रेक

संत समाज ने भी टीका लगवा कर आम लोगों को दिया संदेश

आखिरकार कोरोना काल के 1 साल पूरे होने के बाद आम लोगों को भी वैक्सीन लगी, जिसकी खुशी और उत्सुकता उनके चेहरों पर नजर आई। सोमवार से जिले में कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण का आगाज हुआ, जिसमें 60 वर्ष से अधिक उम्र और गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना की वैक्सीन का पहला डोज लगा।

ज्यादातर लोग ऐसे रहे जो रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बूथ पर पहुँचे, वहीं कुछ केंद्रों पर ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन के लिए पहुँचे बुजुर्गों को सर्वर के स्लो होने का खामियाजा भुगतना पड़ा और इंतजार करना पड़ा। किसी भी केंद्र पर टीका लगाने का निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सका। जबकि पहले दिन विक्टोरिया और मेडिकल कॉलेज में 500-500 टीके, वहीं अन्य केंद्रों पर अधिकतम 250 लोगों को वैक्सीन लगने का टारगेट रखा गया था।

फैक्ट फाइल

  • 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों काे सबसे कम 20 टीके सिविल अस्पताल सिहोरा में लगे।
  • जिले में 60 से अधिक उम्र के 773 और 45 से अधिक उम्र में गंभीर बीमारी से पीड़ित 131 लोगों ने टीके लगवाए।

हैल्थ और फ्रंट लाइन वर्कर्स को भी लगी वैक्सीन

  • हैल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स को लग रहे वैक्सीन के प्रथम और दूसरे डोज के लिए भी शहर समेत ब्लॉक स्तर पर सेंटर बनाए गए।
  • पहली डोज 1077 हितग्राहियों और दूसरी डोज 884 हितग्राहियों को लगी।

एक नजर

शा. केंद्रों विक्टोरिया, मेडिकल काॅलेज, एल्गिन, सिविल अस्पताल रांझी और सिविल अस्पताल सिहाेरा में नि:शुल्क तथा निजी केंद्रों मेट्रो, जबलपुर, जामदार और सिटी हॉस्पिटल में 250 रु. के शुल्क के साथ वैक्सीन लगाई गई।

वैक्सीन के लिए ऑनलाइन पंजीयन के अलावा ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई, लेकिन बूथ पर पहुँचकर रजिस्ट्रेशन कराने वाले हितग्राहियों की संख्या कम रही।

वकीलों को भी लगे वैक्सीन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक सहित अन्य पदाधिकारियों ने वकीलों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने की मांग की है।

संतों ने लगवाया टीका आम लोगों से की अपील

अभियान के शुभारंभ के अवसर पर विक्टोरिया अस्पताल में पूज्य संत डॉ. स्वामी जगद््गुरु श्यामदेवाचार्य महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महाकौशल प्रान्त के प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्त, आयुक्त निशक्तजन संदीप रजक व एसपी लोकायुक्त अनिल विश्वकर्मा ने टीका लगवाया।

इस मौके पर साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, साध्वी शिरोमणी दीदी, साध्वी मैत्रेयी दीदी, सीएमएचओ डॉ. मनीष कुमार मिश्र, सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. एसएस दाहिया, नोडल अधिकारी डॉ. केके वर्मा, जिला मलेरिया अधिकारी अजय कुरील व कंट्रोल-रूम प्रभारी विजय पाण्डेय उपस्थित रहे।

जगद्गुरु स्वामी राघव देवाचार्य ने एल्गिन अस्पताल में पहला डोज़ लगवाया, इस मौके पर उन्होंने कहा कि टीकाकरण को लेकर लाेग अफवाहों व भ्रमित बातों पर ध्यान नहीं दें और टीका लगवाएँ। इस मौके पर आरएमओ डॉ. संजय मिश्रा और पूर्व सीएमएचओ डॉ. रत्नेश कुरारिया मौजूद रहे।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends