शनिवार, 20 मार्च 2021

ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम


  • बस स्टैंड पर पानी की व्यवस्था भी नहीं

मौ नगर के शासकीय बस स्टैंड परिसर में दुकानदारों का अतिक्रमण होने से यात्री बसें रोड पर खड़ी होती हैं। जिससे रोजाना ट्रैफिक जाम होता है। इसके अलावा बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों को बाजार से खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है। गौरतलब है कि नगर के सरकारी बस स्टैंड से विभिन्न गंतव्य के लिए बसें चलती हैं। लेकिन बस स्टैंड परिसर में दुकानदारों द्वारा सामान रखकर अतिक्रमण करने से बसों के खड़े होने के लिए जगह नहीं रहती है। जिससे यात्री बसें बस स्टैंड के बाहर रोड पर खड़ी होती हैं। स्थानीय निवासी संतोष यादव, विनोद शिवहरे, संजीव यादव का कहना है कि बसों के रोड पर खड़े होने से अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं रहती है।

जिससे रोजाना ट्रैफिक जाम होता है। जबकि नगर परिषद अधिकारियों को इस संबंध में कई बार अवगत कराया जा चुका है। उसके बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए कोई बस स्टैंड पर पीने के लिए पानी और बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं हैं। खास बात यह है कि बस स्टैंड पर सुविधा के नाम पर नगर पारिषद लाखों खर्च कर चुकी है। इसके बाद भी बस स्टैंड के हालात नहीं बदले।

Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends