शनिवार, 20 मार्च 2021

अटेर के खड़ीत गांव में हुई वारदात:एक साल पहले शराब पार्टी में हुआ था झगड़ा घर के बाहर ताश खेलते समय गोली मारी, मौत


अटेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खड़ीत गांव में ताश खेलते समय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे की है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अटेर क्षेत्र के ग्राम खड़ीत में मुरारी रावत(52साल) पुत्र विद्याराम रावत गांव के पान सिंह के दरवाजे पर ताश खेल रहे थे।

तभी दोपहर करीब 1.30 बजे गांव के उमाशंकर, लला जोशी पुत्रगण महेश जोशी आ गए, जो कि उन्हें गालियां देने लगे। इसी दौरान दोनों के बीच हुए विवाद में मुरारी की गोली लगने से मौत हो गई। पान सिंह के अनुसार उमाशंकर दरवाजे पर गाली दे रहा था जब उसे रोका तो उसने कट्टा निकाल लिया और फायर ठोक दिया, जिससे गोली मुरारी को लग गई। जबकि दूसरी कहानी यह भी सामने आ रही है कि मुरारी का करीब एक साल पहले उमाशंकर से शराब पार्टी में विवाद हुआ था, जिसमें दोनों में झूमाझटकी हो गई थी। तभी से आरोपी मन में टीस पाले हुए थे।
एक मामले में गवाह था मृतक मुरारी
पान सिंह के अनुसार दो महीने पहले उमाशंकर का गांव के कृपाशंकर से भी विवाद हुआ था, जिसमें मुरारी गवाह था। इसलिए उमाशंकर ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने पान सिंह के मुताबिक देहाती नालसी लिख ली है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को जल्द ही गिरफ़्त में ले लिया जाएगा।


Bihar

Bollywoodnews


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends