सोमवार, 29 मार्च 2021

रंगों पर बेअसर संक्रमण:शहर के लोगों ने रंगों से जमकर खेली होली, कोरोना के चलते इस बार ढोल ताशों के साथ नहीं निकली टोलियां



  • अचलेश्वर महादेव से होली खेलने के साथ शुरू हुआ शहर में रंगोत्सव,
  • 1400 पुलिस जवान व अफसर संभाल रहे सुरक्षा व्यवस्था

होली को यूं ही रंगों का त्यौहार नहीं कहते हैं। इस त्यौहार पर हर जाति, धर्म, समुदाय के लोग पुराने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं। सोमवार को शहर में हर साल की तरह ही पूरे जोश और उल्लास के साथ होली मनाई गई। सड़कों पर गुलाल भी उड़ा और होली है बुरा ना मानो भी सुनाई दिया। रंगों के त्यौहार पर कोरोना संक्रमण का असर नहीं दिखा। हां पुलिस की सख्ती और कोरोना गाइड लाइन के चलते होली पर निकलने वाले जुलूस और टोलियां नजर नहीं आईं। सड़कों पर जगह-जगह पुलिस तैनात रही है।

शहर में रंगोत्सव की शुरूआत शहर के लोगों ने बाबा अचलनाथ को गुलाल लगाकर की - Dainik Bhaskar
शहर में रंगोत्सव की शुरूआत शहर के लोगों ने बाबा अचलनाथ को गुलाल लगाकर की

शहर में लगातार कोरोना संक्रमित की संख्या बढ़ने पर होली के त्यौहार को सांकेतिक रूप से मनाने की अपील की गई थी, लेकिन शहर के लोगों ने जिला प्रशासन की अपील को अनसुना कर पूरे जोश और उल्लास के साथ होली के त्यौहार को मनाया है। हां इस दौरान रैली,जुलूस, मेला और गलियों में ढोल ताशों के साथ निलकने वाली टोलियां दिखाई नहीं दीं। सड़कों पर भी लोग कम ही नजर आए, लेकिन गलियों, मोहल्लों और बाजारों में जमकर रंग उड़ा और होली का जश्न मना है। शहर में होली की शुरूआत सबसे पहले अचलेश्वर महादेव के साथ होली खेलकर की गई। लोगों ने अचलेश्वर मंदिर पर पहुंचकर रात को ही रंगों से बाबा अचलनाथ के साथ होली खेली इसके बाद शहर में होली के जश्न शुरू हो गया। सोमवार सुबह होते ही पिचकारियों की बौछार से छूटे रंगों ने कुछ देर के लिए कोरोना की दहशत को भुला दिया।

गोबर से सेनिटाइजर फिर रंग से खेली होली

होली के अवसर पर शहर के लालाटिपारा स्थित गौशाला में भी संतों ने जमकर होली खेली है। संतों की होली में रंग लगाने से पहले वहां पहुंचे लोगों अपने शरीर को गोबर से सेनिटाइज किया और उसके बाद रंग और अबीर से होली की शुरूआत हुई। यहां गोबर के कीचड़ में लोगों को पटका गया। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया है।

रात से ही शहर की सड़कों पर पुलिस तैनात है, रविवार रात को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते SP अमित सांघी व अन्य अफसर - Dainik Bhaskar
रात से ही शहर की सड़कों पर पुलिस तैनात है, रविवार रात को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते SP अमित सांघी व अन्य अफसर

1400 जवान व अफसर सुरक्षा में तैनात

शहर में होली के दिन असामाजिक तत्व कोई हरकत न करें और जबरदस्ती किसी को परेशान न किया जाए इसके लिए पुलिस ने भी काफी इंतजाम किए हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। पूरे जिले में 1400 जवान और अफसर तैनात किए गए हैं। यह रविवार रात से ही तैनात कर दिए गए हैं और सोमवार रात तक तैनात रहेंगे। शहर में 106 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां 24 घंटे चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों और कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने वालों पर सख्त नजर रहेगी।

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

थिएटर एक्टिविटी:नाटकों में प्रेम, समय और समाज के साथ सरहद; संदेश एक ही- यादों को सहेजें

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई - New!

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends