सोमवार, 29 मार्च 2021

होली पर बच्चों की मस्ती:कोराेना के चलते नहीं निकली टोली, गली-मोहल्ले में रंग-गुलाल और गेरू का खेल रहे होली


  • जबलपुर में होली को लेकर पुलिस सर्तक, 
  • 130 फिक्स प्वाइंट, 72 पेट्रोलिंग टीम लगातार घूम रही शराब की दुकानाें का देर रात जारी किया आदेश, 

  • सुबह खुल गई कई दुकानें

राजधानी में सोमवार को होली पर कॉलोनी और सोसायटियों में बच्चों और बढ़ो ने रंग-गुलाल खेला। वहीं, कुछ लोग सड़कों पर भी रंग गुलाल लगाते के साथ घूमते नजर आए। पुलिस ने जगह-जगह रास्तों को बंद किया हुआ है। हालांकि सड़कों पर कम ही लोग निकले।

बावड़िया कला होशंगाबाद रोड पर एक दूसरे को गुलाल लगाते और बढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए। - Dainik Bhaskar
बावड़िया कला होशंगाबाद रोड पर एक दूसरे को गुलाल लगाते और बढ़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए।

भोपाल कलेक्टर ने लोगों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सार्वजनिक जगह पर एकत्रित न होने और बेवजह न घूमने के साथ ही घर पर ही होली की परंपरा का निर्वहन करने की अपील की थी।

अयोध्या बायपास स्थित कॉलोनी में रंग खेलते बच्चे - Dainik Bhaskar
अयोध्या बायपास स्थित कॉलोनी में रंग खेलते बच्चे

भोपाल में सुबह से ही कई जगह रंग और गुलाल की दुकानें खुल गई थी। लोग रंग-गुलाल और बच्चों के लिए पिचकारी खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे। धीरे धीरे कॉलोनियों में रंग और गुलाल खेलना शुरू हो गया। कॉलोनियों और सोसायटियों में बच्चें पिचकारी के साथ मस्ती करते दिखे। वहीं, युवाओं ने अपने साथियों और बढ़े बुजुर्गों को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

कोलार रोड स्थित कॉलोनी में होली पर एक पिचकारी से कलर डालते हुए बच्चें - Dainik Bhaskar

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends