रविवार, 7 मार्च 2021

छह वर्षीय मासूम का बेरहमी से कत्ल:पड़ोसी को मासूम के पिता पर था शक कि उसकी बहन का उसने बनाया है वीडियो, चाकू व गैंती से दिया वारदात को अंजाम


  • हनुमानताल क्षेत्र के कब्रिस्तान गेट नंबर एक के पास हुआ दिल दहला देने वाली हत्या,

  • घर के सामने खेलते हुए उठा ले गया आरोपी, परिजन पहुंचे तो कमरे में लहूलुहान हालत में मृत पडा था मासूम

हनुमानताल क्षेत्र से शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। छह वर्षीय मासूम की उसके ही पड़ोस में रहने वाले 26 वर्षीय युवक ने गला दबाने के बाद चाकू व गैंती से वार कर मार डाला। आरोपी ने शव को अपने घर के अंदर छिपाया था। आरोपी का कसूर महज इतना था कि आरोपी को उसके पिता पर संदेह था कि वह उसकी बहन का वीडियो बनाता है। सबक सिखाने के लिए उसने ये जघन्य वारदात को अंजाद दे डाला। हनुमानताल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुताई का काम करने वाले कब्रिस्तान गेट नंबर एक निवासी कदीर शाह का बेटा शादान (6) शाम को चार बजे घर के सामने खेल रहा था। अचानक वह गायब हो गया। उसके गायब होने पर कदीर बेटे की आसपास और मोहल्ले में तलाश करता रहा। शाम 6.15 बजे घर की मोहल्ले के एक-एक घरों की तलाशी लेना शुरू हुआ। कदीर अपने बड़े भाई हिशामुद्दीन शाह के साथ पड़ोस में रहने वाले नदीम शाह के घर गए तो उसका दरवाजा अंदर से बंद था।

मुश्किल से आरोपी ने दरवाजा खाेला था। - Dainik Bhaskar
मुश्किल से आरोपी ने दरवाजा खाेला था।

मुश्किल से खोला दरवाजा
काफी देर तक आवाज लगाने के बाद उसने दरवाजा खोला। दोनों भाई नदीम के घर के अंदर पहुंचे तो सन्न रह गए। उनका बेटा शादान शाह घर के अंदर एक बोरी पर चित हालत में पड़ा था। उसके गले व पेट से खून निकल रहा था। नदीम हाथ में चाकू लिए धमका रहा था कि जो भी उसके पास आएगा उसे मार देगा। कदीर बेटे को लेकर विक्टोरिया अस्पताल पहुंचा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
ये बताई हत्या की वजह
हत्या की खबर मिलते ही हनुमानताल पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी नदीम शाह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में नदीम शाह ने बताया कि उसे शक था कि कदीर उसकी बहन का वीडियो बनाता है। इसी कारण उसने शादान की हत्या की। घर के सामने खेल रहे शादान को पकड़ कर आरोपी घर के अंदर ले गया। वहां लुंगी से पहले गला दबाकर मार डाला। फिर पेट व गले पर चाकू और गैंती से वार किया। आरोपी मासूम को घर के अंदर छिपा कर खुद चाकू लेकर बैठा हुआ था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू आैर गैंती भी जब्त कर लिए हैं।
थाने का अधिकतर अमला लगा था राष्ट्रपति सुरक्षा में
शहर का अधिकतर अमला शनिवार की सुबह से देर रात तक राष्ट्रपति की सुरक्षा में शहर में जगह-जगह लगा हुआ था। अचानक मासूम की हत्या की खबर से पुलिस सकते में आ गई। सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक टीआई उमेश गोल्हानी और थाने की टीम ने आरोपी को तत्काल दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर एफएसएल भी जांच करने पहुंची थी।
छोटा बेटा भा शादान
कदीर के दाे बेटों में शादान छोटा था। मासूम की हत्या से पूरा मोहल्ला सन्न रह गया। आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है। सीएसपी गोहलपुर अखिलेश गौर के मुताबिक नदीम के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज है। वह इस मामले में दो महीने पहले ही जमानत पर छूट कर आया था। उसकी हरकतों से परिवार भी परेशान रहता है। वे उसे घर से बाहर नहीं निकलने देते थे, कि वह कोई वारदात न कर दें। पर उसने घर के अंदर ही हत्या कर दी।

हत्या में प्रयुक्त खूना सना गैंती भी पुलिस ने चाकू के साथ जब्त किए। - Dainik Bhaskar
हत्या में प्रयुक्त खूना सना गैंती भी पुलिस ने चाकू के साथ जब्त किए।
घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी व अन्य स्टाफ। - Dainik Bhaskar
घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी व अन्य स्टाफ।
घटनास्थल की जांच करने पहुंची एफएसएल टीम। - Dainik Bhaskar
घटनास्थल की जांच करने पहुंची एफएसएल टीम।
आरोपी के घर से मासूम का मिला चप्पल। - Dainik Bhaskar
आरोपी के घर से मासूम का मिला चप्पल।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

जसप्रीत बुमराह इस स्पोर्ट्स एंकर के साथ करने जा रहे हैं शादी, सामने आया उनका नाम

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends