रविवार, 28 मार्च 2021

डर्टी पॉलिटिक्स:जांच में पुष्टि- कांग्रेस प्रत्याशी ने नोट नहीं, पार्टी के कार्ड बांटे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा झूठा


विधानसभा उपचुनाव में दमोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन का मतदाताओं को कथित नोट बांटने वाला वीडियो वायरल हुआ तो बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जब यह मामला रिटर्निंग आफिसर ने संज्ञान में लिया और एफएसटी टीम ने जांच कराई तो मामला झूठा निकला। हद की बात यह है कि इस मामले काे लेकर बीजेपी निर्वाचन आयोग तक पहुंच गई और टंडन की उम्मीदवारी निरस्त करने की मांग करने लगी।

विवाद की वजह बने इस वीडियो की भास्कर ने पड़ताल की और उन तीन किरदारों को खोजकर लाई, जिनसे टंडन ने मुलाकात की और उन्हें नोट जैसी सामग्री दी थी। इन मतदाताओं ने टंडन द्वारा विजिटिंग कार्ड देने की बात कही। एक व्यक्ति के पास कार्ड मिल भी गया। रिटर्निंग अधिकारी राकेश मरकाम ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच एफएसटी टीम से कराई है। जांच में नोट बांटने की पुष्टि नहीं हुई है, नोट की जगह कार्ड बांटा जा रहा है।

मारुताल के कोटातला हनुमान मंदिर के पास पहुंचे थे टंडन

दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी टंडन शनिवार को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर मारुताल के कोटातला हनुमान मंदिर के पास जनसंपर्क करने पहुंचे थे, यहां पर उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और स्थानीय लोगों से बात करते हुए अपने जेब से निकालकर विजिटिंग कार्ड दिए, जो दूर से नजर नहीं आ रहे थे, यह वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी ने इसे वायरल करके अजय टंडन पर मतदाताओं को नोट बांटने का आरोप लगा दिया।

दोपहर 3 बजे तक यह वीडियो सभी जगह फैल गया और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके सवाल उठाया था। बीजेपी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की मांग कर डाली।

भास्कर पड़ताल: तीन प्रत्यक्षदर्शी, दो, जिन्हें टंडन ने विजिटिंग कार्ड दिए और एक किरदार जिसने मतदाताओं से मिलवाया जिन्हें टंडन द्वारा वीडियो में कार्ड देते हुए दिखाया गया।

पैसे देने की बात गलत है, हम अपना वोट नहीं बेंचेंगे

मैं सुबह 11 बजे मंदिर के पास खड़ा था, टंडन जी यहां पर आए थे, उन्होंने मुझे कार्ड दिया था। मुझे कोई पैसा नहीं दिया है। जब कार्ड बांटे जा रहे थे, तब भी लोग मौजूद थे, उन्होंने भी वीडियो बनाए थे, पैसे देने की गलत बात है, हम अपना वोट पैसे के लिए बेचेंगे भी नहीं।

-मनोज खत्री, जो वीडियो में कार्ड लेते दिखे

मौके पर 200 लोग थे, पैसे देने की बात गलत है

टंडन यहां पर जनसंपर्क करने के लिए आए थे, उन्होंने कार्ड दिया है। जिसने शिकायत की है, उसको पकड़े, उसी ने वीडियो बनाकर डाल दिया। मेरे हाथ में आप देख रहे हैं, यह कार्ड मुझे टंडन ने दिया था। जिस वक्त वे कार्ड बांट रहे थे, मौके पर 2 सौ आदमी थे, यह गलत है, इस तरह से बदनाम गलत किया जा रहा है।

-भूपत सिंह, जो वीडियो में कार्ड लेते दिखे

हमारे सामने पार्टी के पर्चे बांटे हैं, पैसा नहीं बांटा

11 बजे यहां पर मंदिर के पास कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन आए थे, यहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की, सभी के हाथ जोड़े। इस बीच उन्होंने अपने जेब से पर्चा निकाले और एक-एक हाथ में थमाकर वोट डालने के लिए कहा। हमारे सामने कोई पैसा नहीं बांटा गया। उन्होंने पर्चा बांटा है। जाे सामने है।

-आकाश राजपूत, जिन्होंने लोगों से मिलवाया

वीडी शर्मा आंखों की जांच कराएं: टंडन

कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन ने कहा कि...भाजपा बौखला गई है। मैं लोगों को पार्टी का बिल्ला बांट रहा था। वह भी मेरे दोस्त ने छपवाकर दिए हैं। टंडन ने कहा कि वीडी शर्मा किसी अच्छे डॉक्टर के पास जाकर अपनी आंखों का इलाज कराएं। उन्हें बिल्ला और नोट में अंतर नहीं दिख रहा।

कांग्रेस ने पैसा बांटना चालू कर दिया: सिंह

बीजेपी प्रत्याशी राहुल सिंह ने कहा कि इन्होंने जो पहले पैसा एकत्रित किया है, अभी उसे बांटना शुरू कर रहे हैं। हाल ही में कमलनाथ जब दमोह पहुंचे थे उस समय भी पैसा देकर भीड़ जुटाई गई थी और अब एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी टंडन लोगों को पैसा बांटते हुए दिख रहे हैं।

हमारा प्रत्याशी उन पर भारी पड़ रहा

बीजेपी की इस हरकत से पता चल रहा है कि हमारा प्रत्याशी उन पर महा भारी पड़ रहा है, इसलिए बिना किसी तथ्य और जांच के आरोप लगाने लगे। केंद्र और राज्य में बीजेपी की सरकार है। इस मामले की जांच सीबीआई से क्यों नहीं कराई जा रही है।

- मनु मिश्रा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस, दमोह

​​​​​​​जो कांग्रेस प्रत्याशी का वीडियो वायरल हुआ है, उसे देखने से ऐसा लगा रहा है कि वे पैसा बांट रहे हैं। इसलिए हमने शिकायत की है। यह तो परिणाम बताएगा, कि भारी कौन पड़ रहा है।

-प्रीतम सिंह, जिलाध्यक्ष बीजेपी, दमोह​​​​​​​


Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends