रविवार, 28 मार्च 2021

अपहरण के बाद सराफा कारोबारी के बेटे की हत्या:परिजन ने पुलिस को अपहृत की लोकेशन दी, एसआई ने आरोपी से बात तक की, फिर भी बचा नहीं पाए


लेन-देन के मामले में सूदखोर आरोपी कृष्णा मालवीय ने सराफा कारोबारी के बेटे अरविंद सोनी निवासी व्यंकटेश नगर की अपहरण के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी। कृष्णा ने शुक्रवार सुबह 11 बजे अपहरण किया। घंटों उसे कार में घूमाता रहा। इस बीच अरविंद ने परिवार को लोकेशन भेजी, फोन पर बता दिया कि कृष्णा ने अगवा किया है।

आरोपी कृष्णा मालवीय। - Dainik Bhaskar
आरोपी कृष्णा मालवीय।

परिजन ने तलाशा तो सीसीटीवी में दो लोग अरविंद को जबरन कार में बैठाते नजर आए। अरविंद की पत्नी व भाई अभिषेक एरोड्रम थाने पहुंचे, जहां एसआई बलराम ने कृष्णा और अरविंद से बात की। फिर भी उसे बचा नहीं पाए। अपहरण के साढ़े 23 घंटे बाद शनिवार सुबह 10.30 बजे उसका शव सनावदिया के पास झाड़ियों में मिला। अरविंद के पिता दिनेश व भाई अभिषेक का सराफा में कामकाज है।

मृतक अरविंद सोनी। - Dainik Bhaskar
मृतक अरविंद सोनी।

गारंटर था अरविंद पैसे किसी और ने लिए थे
भाई अभिषेक के मुताबिक, अरविंद का सराफा के सट्‌टेबाज कृष्णा से पैसों का लेन देन था। पैसे किसी और ने लिए थे, गारंटी अरविंद ने दी थी। अरविंद पहले तेजाजी नगर बायपास पर ढाबा चलाता था। लॉकडाउन में स्थिति बिगड़ी तो कालानी नगर में औषधि भंडार पर काम करने लगा। शुक्रवार दोपहर 1 बजे घर से अरविंद को टिफिन भेजा तो औषधि केंद्र वाले ने कहा कि वह तो आया ही नहीं। इसके बाद तलाश किया। गली के एक कैमरे में दो लोग उसे जबरन कार में बैठाते दिखाई दिए। एक का हुलिया कृष्णा जैसा था। शाम को भाई ने किसी का फोन लेकर भाभी को कॉल कर बताया कि उसे कृष्णा ने अगवा कर लिया है। हम थाने गए तो एसआई बलराम ने कृष्णा को कॉल किया तो बोले कि 2-3 घंटे में आ जाएंगे। सुबह खुड़ैल थाने से फोन आया। वहां भाई का शव मिला। लग रहा है कि बुरी तरह पिटाई के बाद उसे रस्सी से बांधकर घसीटा गया है।

2-3 लाख से ज्यादा क्या होंगे
रिश्तेदारों का कहना है कि अरविंद ने तेजाजी नगर में जो ढाबा डाला था वह भी किराए पर था। यदि कृष्णा से पैसे लिए भी होंगे तो 2-3 लाख से ज्यादा नहीं होंगे। अरविंद के परिजन को इसकी जानकारी थी कि कृष्णा को पैसे देना है, लेकिन यह नहीं पता था कि वह हत्या कर देगा।
पुलिस सक्रियता दिखाती तो बच जाता
परिजन का आरोप है कि लोकेशन मिलने, अपहरण की पुष्टि हो जाने के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। पुलिस के पास इतने सारे संसाधन हैं यदि रात में ही उसे ट्रेक कर लेते तो अरविंद की जान बचाई जा सकती थी।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां - New!

कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends