कोरोना के कारण रात 9 बजे से लगाए गए कर्फ्यू से शहर की नाइट लाइफ थम सी गई है। वन विहार में हाल ही में शुरू हुई नाइट सफारी भी अभी 3 की बजाय 2 स्लॉट में होगी। रात 9 बजे के बाद वाली सफारी का टाइम स्लॉट रद्द कर दिया है। वर्तमान में यहां दोनों टाइम स्लॉट में सिर्फ 20 पर्यटक ही नाइट सफारी कर पा रहे हैं। वह भी पहले आओ और पहले पाओ की तर्ज पर।
इधर, सैर सपाटा, भारत-भवन, बोट क्लब, एमपीटी थियेटर समेत अन्य सभी जगहों के सभागारों में चलने वाले कार्यक्रम भी बंद हो गए हैं। वन विहार प्रबंधन का कहना है कि जब तक जिला प्रशासन से नए दिशा-निर्देश जारी नहीं होते, तब तक 2 ही स्लॉट चलेंगे। शहर के सभी पर्यटन स्थलों पर भी रात 8 बजे के बाद पर्यटकों के प्रवेश बंद कर दिए गए हैं।
दोनों टाइम स्लॉट में सिर्फ 20 पर्यटक ही
यहां भी यही स्थिति- बोट क्लब पर 8 बजे के बाद पर्यटकों को बोटिंग के लिए प्रवेश बंद कर देते हैं। अशोका लेक व्यू के ड्राइव इन सिनेमा, मानव संग्रहालय, रवींद्र भवन, शहीद भवन, भारत भवन में रात 8 बजे के बाद कार्यक्रम का आयोजन नहीं करने देते हैं।
बढ़ेंगे दो सफारी वाहन
वन विहार के डिप्टी डायरेक्टर एके जैन ने बताया कि नाइट सफारी के शाम 7 से रात 8 बजे तक, रात 8 से 9 तक और रात 9 से 10 बजे तक के तीन स्लॉट तय किए गए थे। इसमें से रात 9 वाला स्लॉट रद्द कर दिया है। वाइल्ड लाइफ मुख्यालय के एपीसीसीएफ जेएस चौहान ने भी वन विहार से दो सफारी वाहन बढ़ाए जाने के प्रस्ताव की पुष्टि की है। उनका कहना है कोरोना के प्रोटोकाल के कारण एक वाहन पर 10 से अधिक पर्यटक नहीं बैठाए जा सकते हैं, इसलिए 3 स्लॉट में दो वाहन बढ़ाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
सैर सपाटा... यहां शाम 6 बजे से गेट पर ही बोलना शुरू कर दिया जाता है कि रात 9 बजे सैर सपाटा बंद कर दिया जाएगा। रात 8 बजे गार्ड लोगों को निकालना शुरू कर देते हैं। रात 9 बजे सैर सपाट को बंद कर दिया जाता है।
Bihar
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

0 coment rios:
Hi friends