सोमवार, 1 मार्च 2021

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी:गेहूं की सरकारी खरीदी का निजीकरण, वेयरहाउस मालिकों को भी मिले अधिकार

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी:गेहूं की सरकारी खरीदी का निजीकरण, वेयरहाउस मालिकों को भी मिले अधिकार

सहकारी समितियों की हड़ताल के बाद सरकार ने उठाया ठोस कदम

बीते दिनों सहकारी समिति कर्मचारियों की हड़ताल से सबक लेकर सरकार गेहूं खरीदी के लिए ठोस कदम उठाया है। अब निजी वेयरहाउस (गोदाम) संचालकों को भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीदी के अधिकार मिल गए हैं। किसान निजी वेयरहाउस में भी समर्थन मूल्य पर उपज बेच सकेंगे। वेयर हाउस संचालकों को सरकार खरीदी के लिए 27 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन देगी। सहकारी समितियों के अलावा जिले के करीब 150 निजी वेयरहाउसों में खरीदी केंद्र बन सकेंगे।

उन्हीं गोदामों का चयन किया गया है, जिनमें कम से कम 3 हजार टन भंडारण क्षमता रिक्त है। वेयरहाउस के 15 किमी के दायरे में आने वाले गांव के किसान उपज बेच सकेंगे। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया वेयरहाउस संचालक भी खरीदी कर सकेंगे। गाेदाम वेयरहाउस कॉर्पोरेशन से पंजीकृत होना चाहिए। वहीं प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने भी पत्र जारी कर दिया है। हालांकि सहकारी समितियों पर खरीदी यथावत होगी।

आर्मी की तर्ज पर बनेगी किसान कैंटीन
प्रदेश में किसानों के लिए आर्मी की तर्ज पर कैंटीन बनाई जाएंगी। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश की सभी मंडियों को किसानों के लिए सर्व सुविधायुक्त आदर्श मंडी के रूप में तैयार किया जाएगा। मंडी की कैंटीन में अच्छी गुणवत्ता के कृषि उपकरण व रोजमर्रा, घरेलू सामान सस्ती कीमतों पर ले सकेंगे।

फरवरी में ही पक गई गेहूं की फसल, 1 अप्रैल से होगी खरीदी

होशंगाबाद| पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण घानाबड़ के पास गेहूं की फसल भी पकना शुरू हो गई है। 15 मार्च के बाद कटाई भी होने लगेगी और एक अप्रैल से समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो जाएगी।

नई व्यवस्था से यह होंगे फायदे

किसान
सोसाइटी कर्मचारियों की मनमानी, हड़ताल से किसानों को राहत रहेगी। हड़ताल के कारण उपज खरीदी प्रभावित नही होगी। निजी गोदामों पर सहकारी समितियों की अपेक्षा अच्छी व्यवस्थाएं मिलेंगी।

सरकार
कर्मचारियों की कमी, हड़ताल का असर नहीं रहेगा। गोदाम स्तर पर सीमित खरीदी होती है। भंडारण के लिए उपार्जन केंद्रों से गेहूं परिवहन कर लाना होता है। इसमें समय और धन दोनों लगता है। सरकार को इससे छुटकारा मिला।

गोदाम संचालक
अभी समिति द्वारा खरीदी उपज से केवल किराया मिलता था। अब संचालक स्वयं उपज खरीदेंगे तो आर्थिक लाभ भी होगा। गोदामों में समय पर भंडारण होगा। गोदाम खाली नहीं रहेंगे। भुगतान भी होगा।

ये सुविधाएं जरूरी शीघ्र तुलाई की व्यवस्था, पार्किंग, पीने के पानी और शौचालय, किसानों के बैठने की उचित व्यवस्था, 2 हजार मीट्रिक टन भंडारण की क्षमता, तुलाई, बोरे में भराई, पैकिंग, कंप्यूटर सिस्टम, इंटरनेट, ऑपरेटर। वेयरहाउस संचालक के पास खर्च के लिए 5 लाख रुपए की क्रेडिट लिमिट होनी चाहिए।

ये करेंगे चयन शासन गोदाम के चयन के लिए हर जिले में एक कमेटी गठित कर रही है। कलेक्टर द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर, फूड ऑफिसर, एमडी नान, विपणन अधिकारी, डीएम वेयरहाउस मिलकर गोदामों का चयन करेंगे।

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends