- दो महीने पूर्व हुआ था प्रेम विवाह, मोहल्ले में इज्जत खराब हुई इसलिए कर दी हत्या
मोती तबेला क्षेत्र में रविवार शाम सरेराह ऑनर किलिंग हो गई। दो सगे भाइयों ने अपने ही जीजा की 22 बार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वे जीजा की एक्टिवा भी लेकर भाग गए। दोनों साले तीन माह पहले बहन की लव मैरिज से नाराज थे। बदला लेने के लिए उन्होंने बहन को पिता के बीमार होने की सूचना देकर मिलने बुलाया। फिर बहाने से जीजा को दुकान दिखाने का बोलकर साथ ले गए और मार डाला। जूनी इंदौर सीएसपी दिशेष अग्रवाल ने बताया कि शाम 5.30 बजे रॉयल कॉफी हाउस के पास समीर (21) पिता आरिफ खान निवासी वार्ड 36 देवास की सगे साले आरोपी अब्दुल अयाज (22) पिता अब्दुल नईम और अब्दुल वकार (24) पिता अब्दुल नईम ने चाकू से हमला कर दिया।
खून से लथपथ चौराहे पर आकर गिर गया
समीर तीन माह पहले अलमास नामक युवती को भगा ले गया था। अहमदाबाद जाकर उससे शादी कर ली। इस बात से दोनों साले गुस्सा थे। इसे लेकर इनका पहले भी विवाद हुआ। कुछ दिन पहले परिवार वालों ने बेटी को पिता नईम की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इस पर वह पिता से मिलने के लिए पति समीर को साथ लेकर इंदौर आई। रविवार को अयाज और वकार ने समीर को मटन का कारोबार करने के लिए दुकान देखने के बहाने रॉयल कॉफी हाउस मोती तबेला की गली में बुलाया।
वह एक्टिवा से पहुंचा तो दोनों ने चाकुओं के वार करना शुरू कर दिया। घायल समीर जान बचाने के लिए दौड़ता हुआ चौराहे पर आया और गिर गया। खूनी मंजर देख राहगीर घबरा गए। तत्काल कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। पुलिस जवान उसे एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

0 coment rios:
Hi friends