सोमवार, 1 मार्च 2021

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

हेल्थ वर्कर और दूसरे विभागों के फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीनेशन के बाद जिले में सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू होगा, जिसमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नागरिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के सूचीबद्ध गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों का टीकाकरण करवाया जाएगा।

इसके लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। टीका लगवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज में वोटर आईडी कार्ड अथवा आधार कार्ड साथ ले जाना होगा, साइट पर तत्काल रजिस्ट्रेशन कर उसी समय टीका लगाया जाएगा।

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि तीसरे चरण के सबंध में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीन दिशा-निर्देशों के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक तथा 45 वर्ष से 59 वर्ष तक की उम्र के ऐसे व्यक्ति जोकि किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन सभी का टीकाकरण किया जाएगा। जिले में 2 लाख 3 हजार 711 नागरिकों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य रखा गया है। लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त लोगों को ही लगेगी कोरोना वैक्सीन

इसमें 45 से 59 वर्ष की उम्र के जटिल बीमारियों से ग्रसित उन्हीं व्यक्तियों के टीके लगाए जा सकेंगे, जो कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त होंगे। ऐसे मरीज को रजिस्टर्ड मेडिकल प्रेक्टिशनर्स (आरएमपी) स्तर से जारी चिकित्सकीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है। अनिवार्य चिकित्सकीय डॉक्यूमेंट के बिना व्यक्ति को इस चरण में टीकाकरण की सुविधा नहीं मिलेगी।

इन 23 साइट पर लगेगा निशुल्क टीका

आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए जिले में 23 साइट बनाई गई है। इनमें खंड हनुमानगढ़ में टाउन स्थित एमजीएम जिला अस्पताल, जंक्शन स्थित कैनाल कॉलोनी चिकित्सालय, धोलीपाल, मक्कासर, भादरा, छानीबड़ी, नेठराना, भिरानी, कलाना, घेउ, नोहर, रामगढ़, मंदरपुरा, गोलूवाला, पीलीबंगा, जाखड़ांवाली, पल्लू, रावतसर, संगरिया, मालारामपुरा, टिब्बी, सिलवालाखुर्द व सूरेवाला स्वास्थ्य केंद्र में टीके लगाए जाएंगें।

सीएमएचओ- निःसंकोच टीका लगवाएं

सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने अपील करते हुए बताया कि जिला कलेक्टर सहित सभी अधिकारियों, हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स एवं कर्मचारियों ने टीका लगवाया है। वहीं जिले के अधिकांश बड़े प्राइवेट डॉक्टरों ने टीका लगाया है। ऐसे में संबंधित आयु वर्ग के लोग निःसंकोच कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाएं ताकि कोरोना को हराया जा सके। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले जनप्रतिनिधि भी टीका लगवा सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में वैक्सीनेशन साइट बनाई गई हैं। वैक्सीनेशन बढ़ने पर प्राइवेट अस्पतालों में भी शुरु कराया जाएगा।

जिले में 2 और पॉजिटिव रोगी मिले चिंता-खतरा बढ़ रहा, सावधानी घट रही, अब सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रही

कोरोना वैक्सीनेशन तो लगातार बढ़ रहा है लेकिन इस बीच नए रोगी आने से चिंता बढ़ी है। 35 दिन बाद शनिवार को पांच नए रोगी मिलने के बाद रविवार को दूसरे दिन भी दो नए पॉजिटिव रोगी मिले। इसमें एक जंक्शन के सेक्टर 9 मिला तो दूसरा रोगी पीलीबंगा कस्बे में मिला। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दोनों रोगियों के संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाई जा रही है। वहीं दोनों रोगियों को होम आइसोलेट कर दिया गया।

यहां बता दें कि कोरोना गाइड लाइन्स की पालना में लापरवाही बरत रहे शहरवासियों को सबक सिखाने के लिए दो दिन तक कोरोना रोगियों की संख्या बढ़ी लेकिन इसके बाद फिर से राहत मिल रही है। शुक्रवार तक तक जिले में एक भी पॉजिटिव केस नहीं था लेकिन शनिवार को एक साथ पांच नए रोगी पॉजिटिव रोगी आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इसमें टाउन की एक दंपती के मुंबई की ट्रेवल हिस्ट्री होने पर विभाग चिंतित है। ऐसे में संबंधित के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित किया जा रहा है ताकि उनकी सैंपलिंग कराई जा सके।

चिंताजनक तस्वीर...भद्रकाली मंदिर में रविवार को मेले जैसा माहौल, लंबी कतारों में लोग सोशल डिस्टेंस भूले

कोरोना रोगियों की संख्या शून्य आनी शुरू हुई तो लोगों ने सावधानी बरतनी भी बंद कर दी है। रविवार को भास्कर रिपोर्टर ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर देखा तो देवस्थान विभाग की तरफ से कोविड से बचाव को लेकर किसी तरह के कोई प्रबंध नजर नहीं आए। मंदिर में कतारों में लगे श्रद्धालु निर्धारित दूरी तो दूर मास्क तक नहीं पहने हुए थे।

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


from मध्य प्रदेश | दैनिक भास्कर https://ift.tt/3b4UesR

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends