मंगलवार, 30 मार्च 2021

ऊर्जा मंत्री का औचक निरीक्षण:ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक पहुंचे जबलपुर, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर और बरगी जल विद्युत गृह का निरीक्षण किया


  • मंगलवार को आज शक्ति भवन में मप्र ट्रांसमिशन कंपनी की समीक्षा करेंगे,
  • ऊर्जा मंत्री के औचक निरीक्षण से खलबली, अधिकारी रात भर आंकड़े जुटाने में लगे रहे

ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक और प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह अपने औचक निरीक्षण को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोमवार रात 11 बजे अचानक वह जबलपुर औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। मंत्री प्रद्युम्न सिंह सीधे स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर पहुंच गए। वहां से प्रदेश भर में हो रही बिजली सप्लाई और पावर प्लांटों की उत्पादन क्षमता को देखा। इसके बाद बरगी स्थित जल विद्युत संयंत्र का निरीक्षण करने पहुंच गए। आज मंगलवार को वे ट्रांसमिशन कंपनी की शक्ति भवन में सुबह 11 बजे से समीक्षा करेंगे।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि वह बिजली उत्पादन संयंत्रों, लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर जानने का प्रयास कर रहे हैं कि बिजली का तंत्र कैसे काम करता है। तभी मैं गड़बड़ियों को आसानी से पकड़ सकता हूं। गर्मी में प्रदेश में बिजली की मांग कम रहती है। इस समय पावर प्लांटों का मेंटेनेंस का कार्य शुरू होगा। वहीं ट्रांसमिशन लाइन बिछाने का भी काम चल रहा है। बारिश से पहले चरणबद्ध तरीके से ये होना है। इसी का जायजा लेने मैं जबलपुर आया हूं। आज ट्रांसमिशन कंपनी के अधिकारियों संग इसकी विस्तृत समीक्षा शक्ति भवन में करूंगा।

रात 11 बजे पहुंचे स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का औचक निरीक्षण करने
इससे पहले मंत्री तोमर ने सोमवार रात 11 बजे जबलपुर पहुंच कर सीधे स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का औचक निरीक्षण किया। यहां सेंटर के मुख्य अभियंता केके प्रभाकर और शिफ्ट ड्यूटी अभियंताओं से सेंटर की कार्यप्रणाली और मॉनीटरिंग की जानकारी ली।

अभियंताओं से जानकारी लेते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर। - Dainik Bhaskar
अभियंताओं से जानकारी लेते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर।

यहां अभियंताओं ने उन्हें विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन में लोड डिस्पैच सेंटर की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंत्री ने लाइव रूप से प्रदेश के बिजली सिस्टम को समझा और फिर जानकारी भी ली। ऊर्जा मंत्री इसके बाद रानी अबंतीबाई जल विद्युत गृह बरगी के निरीक्षण के लिए रवाना हो गए। वहां वर्तमान में बन रही बिजली की जानकारी ली।
11 बजे से ट्रांसमिशन कंपनी की करेंगे समीक्षा
ऊर्जा मंत्री आज मंगलवार को सुबह 11 बजे से शक्तिभवन में ट्रांसमिशन कंपनी की समीक्षा करेंगे। इस दौरान एमडी सुनील तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री ने ट्रांसमिशन कंपनी से विस्तृत कार्ययोजना मांगी है कि अगले पांच वर्षों में वे किस तरह प्रदेश की बिजली ट्रांसमिशन सिस्टम को ठीक करने जा रहे हैं। कहां और कितनी क्षमता के नए सब स्टेशन बन रहे हैं। कहां की क्षमता बढ़ाई जानी है। ग्रीन एनर्जी कॉरीडोर के लिए अब तक क्या कुछ किया जा चुका है।

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में अभियंता केके प्रभाकर से चर्चा करते मंत्री तोमर। - Dainik Bhaskar
स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में अभियंता केके प्रभाकर से चर्चा करते मंत्री तोमर

Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends