मंगलवार, 30 मार्च 2021

अवैध हथियार:अवैध पिस्टल के साथ दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने दबोचा, 21 साल के युवक ने पीठ तरफ तो लूट के आरोपी ने कमर में फंसा रखी गन


क्राइम ब्रांच की टीम ने अन्नापूर्णा और द्वारिकापुरी पुलिस के साथ मिलकर दो आरोपियों को पिस्टल के साथ हिरासत में लिया है। इनके कब्जे से दो देसी पिस्टल और एक कारतूस बरामद हुआ है। इसके से एक आरोपी पर पहले से मारपीट और लूट जैसे अपराध दर्ज हैं। वह पिस्टल धार जिले से खरीदकर लाने की बात कह रहा है। गिरफ्त में आए आरोपी से पुलिस को हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है। इसमें से एक ने कमर के पीछे तो दूसरे से कमर में पिस्टल फंसा रखी थी।

एएसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में टीम को मुखबिर ने सूचना दी थी कि हल्के नीले रंग की टी शर्ट और जींस पहने एक युवक सुदामा नगर सर्विस रोड पर लक्ष्मण सिंह गौड़ गेट के पास बैठा हुआ है। संभवत: वह अवैध हथियार सप्लाई करने आया है। उसके पास पिस्टल भी है। इस पर एक टीम अन्नपूर्णा पुलिस के साथ मुखबिर की बताई जगह दबिश दी तो एक संदिग्ध गिरफ्त में आ गया। उसने अपना नाम 21 साल का आयुष पिता धर्मेंद्र आशापूरे निवासी 3235 ई सेक्टर सुदामा नगर का होना बताया। आयुष की तलाशी ली तो पीठ की तरफ पीछे उसने एक देसी पिस्टल छिपा रखी थी। पिस्टल में खाली मैग्जीन भी लगी थी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

पिस्टल के साथ पकड़ाया पुराना अपराधी
इसी प्रकार क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने कमर में लोडेड देशी पिस्टल के साथ अहिरखेड़ी काकड़ पर खड़ा है। इस पर टीम ने द्वारिकापुरी पुलिस के साथ दबिश और यज्ञांत उर्फ कान्हा पिता मनोज निवासी जी 24 ई सुदामा नगर को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्टल मय मैगजीन, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेते हुए आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पूछताछ में पता चला कि यज्ञांत पर पूर्व में मारपीट और लूट के अपराध दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ पर धार जिले से हथियार लाने का पता चला है।


Bihar

Bollywoodnews

529 रुपए के लालच में गवा दिए 1 लाख:इनाम में 529 रुपए जीते थे, पर अकाउंट में आने के बदले कट गए, वापस पाने कस्टमर केयर से मिली लिंक और हो गई ठगी

ONLINE बेचने चले थे बुलट, लग गया चूना:अपनी बुलट बेचने शेयर की थी फोटो, ठग ने ग्राहक बनकर की बात, पैमेंट के लिए लिंक भेजी और लगा दिया 40 हजार का चूना - New!

गर्मी का मार्च:सीजन का सबसे गर्म दिन रविवार, तापमान 38.9 डिग्री, राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवा ने बढ़ाया तापमान, पिछले साल का रिकॉर्ड टूटा

धोखेबाज, पत्नी, मां और बहू:कभी इतने प्यार से पूरी, सब्जी नहीं खिलाई थी, हमें नहीं पता था उसमें नींद की हैवी डोज है, हम सोते रह गए वो लाखों के गहने, कैश समेटकर प्रेमी के साथ भाग गई

स्वच्छता सर्वे:शहर को 5 जोन में बांटा, सर्वे टीम ने पांच दिन में 3 बार देखा कंपोस्ट प्रोसेसिंग प्लांट

Delhi news

12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं

कलेक्टर गाइडलाइन 2021-22:कटरा, गुजराती बाजार व 24 क्षेत्र की आवासीय दरें खत्म, व्यवसायिक दर पर हाेंगी रजिस्ट्रियां

घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत

टैक्स सिस्टम में खामी:संपत्ति कर के 4.50 लाख खाते, पर आधे भी जमा नहीं करते टैक्स, लोगों की आपत्तियों का नहीं होता निराकरण

रंगोत्सव:छोटा किया होली का स्वरूप ताकि परंपरा बनी रहे, सदर में प्रह्लाद-होलिका की झांकी भी स्थगित

समर्थन मूल्य:चना खरीदी कल से होगी, 16 केद्रों पर मैपिंग पूरी, एक केंद्र से करीब 10 किसानों को भेजे जाएंगे मैसेज

Enter national

Entertainment


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends