गुरुवार, 4 मार्च 2021

पुलिस चयन परीक्षा की तैयारी:पुलिस सेवा में जाने के लिए स्लम एरिया में रहने वाले विद्यार्थी कर रहे तैयारी


पुलिस चयन परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों की फिजिकल दक्षता की परीक्षा मंगलवार को कॉलेज ग्राउंड में हुई।
 पुलिस प्रशासन ने तय मापदंड के अनुसार परीक्षा में 800 मीटर दौड़ 4 मिनट में क्वालीफाई करना थी जो सभी ने पार की। गोला फेंक में शानदार प्रदर्शन किया। लांग जंप में भी 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने बाजी मारी। स्लम एरिया में रहने वाली बालिकाओं व बांछड़ा समाज के युवकों को पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक होने पर जिला प्रशासन, महिला व बाल विकास, पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुपर हंड्रेड बेच तैयार किया। विद्यार्थियों को पुलिस चयन परीक्षा की तैयारियां करवाई जा रही हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा के नेतृत्व व पर्यवेक्षक एहतेशाम अंसारी की देखरेख में फिजिकल व लिखित परीक्षा की तैयारियां करवाई जा रही है। विभाग की ओर से पुस्तकें व लाइब्रेरी सुविधा, फिजिकल एग्जाम निकालने के लिए जिम सुविधा, ग्राउंड में रनिंग के लिए ट्रैक सूट, फिट रखने के लिए पोषाहार दिया जा रहा है। समय-समय पर जिला कलेक्टर गोपालचं डाड, एसपी गौरव तिवारी द्वारा मार्गदर्शन किया जा रहा है।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends