कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक और बीमारी से पीड़ितों को वैक्सीन लगाई जा रही है। बुधवार सुबह 11.15 बजे जयप्रकाश अस्पताल पहुंच कर नगरीय विकास एवं प्रशासन विभाग के मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने के बाद भूपेन्द्र सिंह बोले कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन जरूरी है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वैक्सीन लगाकर जवाब दिया है।
20 वैक्सीनेशन केन्द्र
भोपाल में वैक्सीनेशन केन्द्रों की संख्या 17 से बढ़ाकर अब 20 कर दी गई है। इसके चलते इन सेंटर पर करीब 7200 लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य रखा है। अब गुरुवार और शनिवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा।
जिला विधानसभा वोटर लिस्ट के अनुसार जिले में 60 साल से अधिक उम्र के 2 लाख 37 हजार 302 बुजुर्ग है। इसके अलावा 45 से 59 साल की उम्र के 4 लाख से ज्यादा लोग कोमॉर्बीडिटी यानी दूसरी बीमारियों से पीड़ित होने के बाद अपना इलाज करा रहे है।
सामुदायिक केंद्रों को जोड़ा
वैक्सीनेशन के लिए कोलार, काटजू और गांधी नगर सामुदायिक केंद्र को जोड़ा गया है। अभी तक एम्स, हमीदिया, जेपी अस्पताल, प्रोतिमा मलिक पुलिस अस्पताल, बीएमएचआरसी, कस्तूरबा अस्पताल, ईएसआई अस्पताल, बैरागढ़ सिविल अस्पताल, बैरसिया सिविल अस्पताल, चिरायु, एलएन मेडिकल कॉलेज, एमआईएमएस, पीपुल्स मेडिकल कॉलेज, आरकेडीएफ मेडिकल कॉलेज, नेशनल अस्पताल, नोबल अस्पताल और भोपाल केयर अस्पताल शामिल थे।

0 coment rios:
Hi friends