रविवार, 21 मार्च 2021

शिवराज ने सिंधिया खेमे को दिया लंच पार्टी:भाजपा की लंच पॉलिटिक्स बनाम कांग्रेस का लोकतंत्र सम्मान दिवस


  • सिंधिया का तंज... सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली,

  • दिग्विजय बोले- सिंधिया ने कांग्रेस में रहते कितने चूहे खाए,


  • 100 से ज्यादा नेता-मंत्री शामिल हुए

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता से हटने का शनिवार को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर जहां भाजपा नेताओं ने ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के नेताओं और मंत्रियों के साथ लंच किया, वहीं कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर रैली निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर हुए लंच में करीब 100 नेता पहुंचे।

इससे पहले करीब एक घंटे सिंधिया और शिवराज की गोपनीय चर्चा हुई। इसे नगरीय निकाय चुनाव और सिंधिया खेमे के मंत्रियों के कामकाज से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच सिंधिया ने सौ-सौ चूहे वाला बयान दिया, जिस पर दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- सिंधिया के कारण ही भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने मप्र को भ्रष्टाचार और अत्याचार से बचाया। सिंधिया के सहयोग के कारण ही कांग्रेस सरकार का पतन हुआ।

प्रदेश को माफिया ने जकड़ा : कमलनाथ
पीसीसी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का संदेश वीडियो के जरिए दिखाया गया। नाथ ने कहा- आज प्रदेश की स्थिति जनता के सामने है, माफियाओं ने राज्य को जकड़ लिया है, जनता परेशान है। भाजपा सरकार को जनता से लेना-देना नहीं है। कांग्रेस सरकार फिर बनी तो हर वादा पूरा करेंगे।

कांग्रेस ने प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था
सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस ने 15 महीने में प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्‌डा बना दिया था। मैने उस सरकार को उखाड़ फेंका। आज पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस हाशिए पर खड़ी है। सौ-सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।
भाजपा के लोग पैसे देकर सभी को खरीद रहे हैं
पीसीसी में दिग्विजय ने कहा- भाजपा लोकतंत्र की हिमायती नहीं रही। वो पैसे से सभी को खरीद रही है। इनके रहते एक दिन ऐसा आयेगा कि गरीब, मध्यम वर्ग के लोग चुनाव लड़ ही नहीं पाएंगे। सिंधिया जी बताएं, जब वे कांग्रेस में थेे तो उन्होंने कितने चूहे खाए?

Punjab news

Rajasthan news

Sportsnews

Utar Pradesh

chandigarhHimachal


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends