रविवार, 21 मार्च 2021

पुरा शहर लॉक:शहर में ऐसी तस्वीरें बार-बार बनीं, इसीलिए...196 दिन बाद आज फिर सब घर में


  • संडे लॉकडाउन से एक दिन पहले किराना, दूध, सब्जी के लिए बाजारों में भारी भीड़,

  • लोगों ने मास्क तो पहना लेकिन डिस्टेंसिंग नदारद,


  • पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण रात 10 तक जगह-जगह लगता रहा ट्रैफिक जाम

5 सितंबर 2020 को आखिरी फुल डे लॉकडाउन था। बंदिशें हटती गई और हम बेपरवाह होते गए और अब फिर उसी मोड़ पर आ गए हैं। 196 दिन बाद अब फिर से सब घरों में... क्योंकि रविवार को फुल लॉकडाउन रहेगा। शहर के बाजारों में शनिवार को काफी भीड़ रही।

किराना, सब्जी, फल, दवाई और दूध की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। न्यू मार्केट, 10 नंबर मार्केट, चौक बाजर समेत मंगलवारा, जुमेराती आदि बाजारों में लोगों ने जरूरी सामान की खरीदारी की। थोक बाजारों में तो पैर रखने की भी जगह नहीं थी।

इस दौरान लोगों के चेहरे पर मास्क तो थे, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग पूरी तरह नदारद रही। पुलिस की बैरिकेडिंग के कारण रात 10 बजे बाद भी जगह-जगह ट्रैफिक जाम के हालात बनते रहे। यानी नाइट कर्फ्यू का लोगों ने खूब उल्लंघन किया। दुकानों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर फिर गोले बनाए जा रहे हैं, ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

देर शाम पेट्रोल पंप पर कतार, सोमवार सुबह 6 बजे ही खुलेंगे

पेट्रोल पंपों पर देर शाम वाहन की कतारें लग गईं। वजह- रविवार को पंप बंद रहेंगे। पेट्रोल पंप एसो. के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि प्रशासन से उन्हें मौखिक आदेश मिले हैं कि शनिवार रात 10 के बाद पंपों को बंद कर दिया जाए।

6 आउटर सील, अल्टरनेट रोड बंद, 122 प्वाइंट पर चैकिंग

बैरसिया, फंदा, 11 मील समेत 6 आउटर रास्तों को सील किया गया है। शहर के अंदर के अल्टरनेट रास्तों को बंद किया है। 122 प्वाइंट पर पुलिस नजर रखेगी। डीआईजी इरशाद वली ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराएंगे।

चार्टर्ड बसें चलेंगी, लेकिन साधारण बसें पूरी तरह बंद

लॉकडाउन के दौरान चार्टर्ड बसें चलती रहेंगी। हालांकि प्राइम रूट एसो. के सचिव रूपिंदर सिंह ने कहा कि आईएसबीटी, नादरा, पुतलीघर व हलालपुर बस स्टैंडों से चलने वाली प्राइवेट ऑपरेटर्स की अधिकांश बसें बंद रहेंगी।

पीएससी

सेंटर जाने के लिए परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध रहेंगी लो फ्लोर

रविवार को मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को फ्लोर की सुविधा मिलेगी। बसें सुबह 7 से 8 बजे तक हलालपुर स्टैंड, भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 की ओर, हबीबगंज के प्लेटफॉर्म-1 की तरफ तथा आईएसबीटी पर उपलब्ध रहेंगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगी। इसके लिए शहर में 5 केंद्र बनाए गए हैं।

और यहां

एक्सीलेंस- माॅडल स्कूलाें में प्रवेश के लिए हाेगी परीक्षा

रविवार को एक्सीलेंस- माॅडल स्कूलाें में प्रवेश के लिए परीक्षा हाेगी। परीक्षा शहर के 5 केंद्राें पर होंगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार शाम निर्देश जारी कर कहा है कि प्रतियाेगी परीक्षा समेत सभी तरह की परीक्षाएं पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार ही हाेंगी।

Punjab news

Rajasthan news

Sportsnews

Utar Pradesh

chandigarhHimachal


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends