शनिवार, 6 मार्च 2021

भय्यू महाराज आत्महत्या मामला:क्या महाराज चरित्रहीन थे, महाराज के पास तीन करोड़ 90 लाख कहां से आए


भय्यू महाराज आत्महत्या मामले में शुक्रवार को उनकी पत्नी आयुषी के बयान पूरे हो गए हैं । जिला कोर्ट में अब बचे हुए गवाह के के बयान भी होना बाकी है । महाराज की दूसरी पत्नी आयुषी जिला कोर्ट में 12:30 बजे उपस्थित हुई जहां पर शरद के वकील द्वारा 1:30 बजे तक उनसे सवाल जवाब किए गए। डेढ़ बजे बाद विनायक के एडवोकेट आशीष चोरे द्वारा इस मामले में 4:30 तक क्रॉस एग्जामिनेशन किया।

सवाल -- क्या महाराज रसिया थे, क्या महाराज के फिल्म अभिनेत्री और अन्य महिलाओं से संबंध हैं?

जवाब -- ऐसा नहीं है, महाराज अच्छे चरित्र के थे।

सवाल -- क्या महाराज और आपके बीच कोई विवाद है?

जवाब -- नहीं।

सवाल - सुसाइड नोट के बारे में आप क्या जानते हैं?

जवाब -- सुसाइड नोट को मै नहीं मानती। महाराज हिंदी में लिखते थे, जो सुसाइड नोट मिला था वह अंग्रेजी में था।

सवाल - महाराज के पास 3 करोड़ 90 लाख रुपए मार्च 2018 में मुंबई से आए थे? ये पैसा किसने भेजा?

जवाब --नहीं मालूम। न ही मैंने जानने की कोशिश की।

पूरे मामले में अब आरोपी के सभी अधिवक्ताओं द्वारा आयुषी से क्रॉस एग्जामिनेशन की जा चुकी है और प्रकरण में अब 9, 10 और 15 मार्च को सुनवाई होगी। पूरे प्रकरण में अब तक 18 लोगों की गवाही हो चुकी है, जिसमें शेखर शर्मा जो कि महाराज का पीए था उसकी गवाही अधूरी रह गई थी। एडवोकेट धर्मेंद्र गुर्जर का कहना है कि मामले में आयुषी के माता-पिता के अलावा भय्यू महाराज की मां को भी गवाही के लिए बुलाया जा सकता है।

जनवरी में पहुंची थी बयान देने- डॉ. आयुषी जनवरी के अंत में बयान देने कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि बयान के दूसरे दिन आयुषी के दादाजी का निधन होने से वे ग्वालियर चली गई थीं। बता दें कि अब तक केस में 18 गवाहों के बयान हो चुके हैं। इनमें महाराज की बेटी, दोनों बहनें, सेवादार और डॉक्टर शामिल हैं। भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को अपने घर पर गोली मारकर सुसाइड कर लिया था। मामले में पुलिस ने महाराज के सेवादार विनायक, पलक और शरद को गिरफ्तार किया था।

यह था मामला - भय्यू महाराज ने 12 जून 2018 को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। महाराज की मौत के करीब छह महीने बाद पुलिस ने महाराज के ही तीन सेवादारों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। एक सेवादार कैलाश पाटिल से मिली सूचना के आधार पर ही पुलिस आरोपियों तक पहुंची थी, लेकिन कैलाश ही बयान देने नहीं आ रहा।


Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends