शनिवार, 6 मार्च 2021

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जबलपुर पहुंचे:राष्ट्रपति का डुमना एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व सीएम शिवराज सिंह ने की अगवानी, सर्किट हाउस हुए रवाना


सुबह पौने बजे पहुंचे सीएम ने डुमना एयरपोर्ट पर पौधरोपण की शुरुआत की,

शाम चार बजे नेताजी की 125वीं जयंती पर 400 मीटर कैनवास पर हो रही पेंटिंग का उद्धाटन करेंगे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से दो दिन मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर प्रवास पर रहेंगे। वे सुबह 9:40 पर डुमना एयरपोर्ट पहुंचे। वे 24 घंटे संस्कारधानी में रहेंगे। मां नर्मदा की महाआरती में शामिल होने वाले देश के पहले राष्ट्रपति होंगे। उनके आगमन को लेकर जमीन से आसमान तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। राष्ट्रपति वहां से सीधे सर्किट हाउस नंबर के लिए रवाना हो गए।

राष्ट्रपति सुबह 11 बजे ज्यूडिशियल एकेडमीज डायरेक्टर्स रिट्रीट के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में होगा। करीब 1 घंटे रुकने के बाद वे 12 बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शाम 6:30 बजे सर्किट हाउस से नर्मदा तट ग्वारीघाट के लिए रवाना होंगे और यहां मां नर्मदा की संध्या महाआरती में शामिल होंगे। वे शाम शाम 7:30 बजे के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के लिए जाएंगे और रात्रि भोज के बाद करीब 9 बजे सर्किट हाउस में वापस आएंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर मानस भवन, ग्वारीघाट, सर्किट हाउस नंबर एक और हाईकोर्ट परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आगमन और प्रस्थान के समय पूरे मार्ग पर पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे। इसके लिए कुल 2500 जवानों की तैनाती की गई। वहीं, आईजी से लेकर डीआईजी, आईपीएस, एएसपी, सीएसपी व डीएसपी स्तर के 70 अधिकारियों की तैनाती की गई है।

जल, थल व गगन तक सुरक्षा
राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर जहां सड़क मार्ग पर जवान मुस्तैद हैँ। वहीं, ऊंची बिल्डिंगों पर भी जवानों का पहरा लगाया गया है। ड्रोन और सीसीटीवी से भी नजर रखी जा रही है। ग्वारीघाट में नर्मदा महाआरती में राष्ट्रपति शामिल होंगे, तो वहां नाव पर नदी में पुलिस का पहरा रहेगा।

सुबह पौने नौ बजे पहुंचे सीएम
राष्ट्रपति की अगवानी करने सीएम शिवराज सिंह आज जबलपुर सुबह पौने नौ बजे ही पहुंच गए थे। डुमना विमानतल पर पहुंचते ही सीएम ने बादाम का पौधा रोपा। सीएम ने जन्मदिन पर पौधरोपण की शुरुआत की है। उन्होंने अपने समर्थकाें से भी पौधरोपण करने की अपील की है। इस मौके पर उनके साथ आयुष एवं जल संसाधन राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, विधायक अशोक रोहाणी मौजूद रहे। संभागायुक्त बी चन्द्रशेखर, आईजी भगवत सिंह चौहान, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी डुमना विमानतल पर मौजूद थे।

सीएम ने डुमना एयरपोर्ट परिसर में बादाम का पौधा रोपा - Dainik Bhaskar
सीएम ने डुमना एयरपोर्ट परिसर में बादाम का पौधा रोपा

शाम चार बजे सीएम पहुंचेंगे गोलबाजार
सीएम राष्ट्रपति के साथ सभी कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं शाम चार बजे वे नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहीद स्मारक गोलाबाजार में आयोजित विशेष कार्यशाला का उद्धाटन करेंगे। शाम को नर्मदा महाआरती में शामिल होंगे।

सीजेआई शरद अरविंद बोबड़े पहुंचे। - Dainik Bhaskar
सीजेआई शरद अरविंद बोबड़े पहुंचे।

सीजेआई सहित कई राज्यों के चीफ जस्टिस पहुंचे
राष्ट्रपति के दो दिवसीय शहर प्रवास पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शरद अरिवंद बोबड़े भी शहर पहुंच चुके हैं। वे शुक्रवार को शहर पहुंचे। इसके अलावा कई राज्यों के चीफ जस्टिस और न्यायिक अकादमी के डायरेक्टर्स पहुंचे हैं।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends