शनिवार, 6 मार्च 2021

गुंजारा के दशरथ मांझी:पहाड़ काटकर बनाया रास्ता, महू की दूरी 30 किमी से 15 ही रह गई


शहर से लगभग 50 किलोमीटर दूर घने जंगल में बसा गुंजारा गांव सड़क मार्ग से सीधे महू से जुड़ गया है। यह संभव हुआ है 50 ग्रामीणों की कड़ी मेहनत से। उन्होंने पसीना बहाकर एक किमी पहाड़ काटकर यह रास्ता बनाया। इसके बनने से गुंजारा की महू से दूरी मात्र 15 किलोमीटर रह गई। इसका फायदा गुंजारा से सटे सात गांवों को भी मिल रहा है। उनके पास ट्रेन के अलावा विकल्प के रूप में यह मार्ग है।

यहां की आबादी महज 300 है। 15 साल पहले ग्रामीणों को महू जाने के लिए या तो ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था या फिर 30 किलोमीटर घूमकर चोरल, सिमरोल होकर जाना पड़ता था। गांव की तत्कालीन सरपंच चंपा मावी ने इस पीड़ा को समझा और समाधान निकाला।

उन्होंने उप सरपंच हीरालाल यादव, 12 पंच में रामभरोसे, समुंदर सिंह कोहली, शिव दुबे, सुशीला बाई सहित 50 ग्रामीणों को एकत्रित किया, लेकिन रास्ते में आ रहे पेड़ों को लेकर वन विभाग ने आपत्ति ले ली। रास्ता बनाने के साथ पेड़ों को बचाना भी जरूरी था, इसलिए सड़क को थोड़ा घुमाकर बनाया। एक माह तक कड़ी मेहनत से पहाड़ काटकर कच्चा रास्ता तैयार किया।

  • 50 किमी दूर घने जंगल में बसा गुंजारा सड़क मार्ग से सीधे महू से जुड़ गया। अब जाने में सुविधा रहती।
  • 15 साल पहले लोगों को महू जाने ट्रेन का इंतजार करना पड़ता था या 30 किमी घूमकर सिमरोल होते हुए जाना पड़ता था।

महामारी में काम आया मार्ग.. लॉकडाउन में ट्रेनें बंद हुईं तो इसी रास्ते से बढ़ गया आवागमन
कालाकुंड, बरखेड़ा, गुंजारा आदि गांवों के लोग हर जरूरी सामान के लिए महू जाते हैं। लॉकडाउन में जब ट्रेनें बंद हुईं तो गांव वालों का इसी कच्चे रास्ते से महू आना-जाना बढ़ गया। अब पहाड़ों के बीच चोरल नदी किनारे बसे इन गांवों में ट्रैकिंग के लिए पहुंचने वाले सैकड़ों सैलानी भी इसी कच्चे रास्ते का उपयोग करते हैं।

Bihar

Bollywoodnews

खास बातचीत:'लव जिहाद' बेस्ड म्यूजिक एल्बम में नजर आईं पायल घोष ने दी सफाई, बोलीं-मैं मुस्लिम धर्म के खिलाफ नहीं

गर्मी दिखाने लगी अपने तेवर:गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा होकर 35.2 डिग्री पहुंच गया

टीकमगढ़ में जैन तीर्थ:900 साल पुराने पपौराजी मंदिर में पंचकल्याणक महोत्सव 5 मार्च से होगा

फिल्मी अंदाज में अपहरण की काेशिश:भाई बोला-  रात में बहन को उठाने आए थे 15 बदमाश, बचाने दौड़ा तो बदमाशों ने हथियार और डंडे से पीटा, 4 पर केस दर्ज - New!

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

भास्कर इंटरव्यू:मेरा मानना है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, मगर फिल्म बन जाती हैं...आदित्य ओम

भोपाल में आज के इवेंट्स:भारत भवन में मीता पंडित और सुरेखा धारकर भट का गायन; रवींद्र भवन में ‘ठाकुर रणमत सिंह’’ नाटक का मंचन, कब-क्या होगा, यहां पढ़ें

महाकौशल-विंध्य को बजट से उम्मीदें:पिछले बजटों में सपने दिखाकर भूली सरकार, अब सौगात की दरकार, मेट्रो रेल और नर्मदा-एक्सप्रेस-वे को मिल सकता है बजट

वर्ष 1994 में स्थापित हुई थी न्यायिक अकादमी:न्याय की पाठशाला में जुड़ेगा नया अध्याय, मंथन से निकलेगी प्रशिक्षण की बेहतरीन राह - New!

Chhattisgarh news

Delhi news


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends