मंगलवार, 2 मार्च 2021

भास्कर इंटरव्यू:OTT सेंसरशिप पर अभय देओल ने कहा- यह लोगों को तय करने देना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं

शर्मा

1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित वेब सीरीज '1962: द वॉर इन द हिल्स' 26 फरवरी को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इसके जरिए अभय देओल और माही गिल की जोड़ी 12 साल बाद वापस लौटी है। दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में अभय ने सीरीज, किसान आंदोलन, माही के साथ अपनी बोन्डिंग और OTT से जुड़े मुद्दे पर खुलकर बात की। उनसे हुई बातचीत के अंश:-

Q. ओटीटी प्लेटफॉर्म की सेंसरशिप पर आप क्या सोचते हैं?

A. मेरा मानना है कि यह लोगों को तय करना चाहिए कि उन्हें क्या देखना है और क्या नहीं। अगर आपको कुछ बुरा लग रहा है तो आप उसे मत देखें। सेंसरशिप तब प्रभावी होगा, जब आप इंटरनेट को कंट्रोल कर पाओगे। मान लीजिए आपको लव मेकिंग सीन से आपत्ति है। आप उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तो रोक लेंगे, लेकिन वह इंटरनेट पर हर जगह उपलब्ध है। इसलिए बेहतर है कि आप उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें। जिसमें एक मेहनत होती है, एक डायलॉग होता है।

मैं एक उदाहरण देता हूं। फिल्म या किसी शो में जब लव मेकिंग सीन दिखाया जाता है तो उसके पीछे एक कैरेक्टर होता है। उस किरदार की आपबीती होती है, उसकी कहानी होती है। हम उसे इसलिए दिखाते हैं कि उसका अलग प्रभाव आप पर पड़े। जिसको सिर्फ लव मेकिंग जैसी चीजें देखना है, वह वैसे भी ऑनलाइन जा सकता है। मेरा व्यक्तिगत तौर मानना है कि लोग वॉयलेंस या हिंसा से इतना प्रभावित नहीं होते। जितना लव मेकिंग को लेकर होते हैं। इसलिए लोग वॉयलेंस देख सकते हैं, लेकिन लव मेकिंग नहीं।

अगर आपको मेरी कोई चीज पसंद नहीं तो आप मुझे न देखें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोई भी उसे नहीं देखना चाहता। मैं सेंसरशिप के पक्ष में नहीं हूं। हां! इस पर बात जरूर होनी चाहिए। लेकिन फिल्ममेकर के तौर पर मैं इसके पक्ष में नहीं हूं। मैं चाहूंगा कि मुझे काम करने की पूरी आजादी होनी चाहिए। जिसके बाद आप हमारा काम देखें और उसे पसंद या नापसंद करें। लेकिन इसे रोकने के लिए आप हमारे पंख ही काट दें तो यह सही नहीं है।

Q. '1962' में अपने किरदार के लिए क्या खास तैयारी की थी?

A. हर फील्ड में मेहनत तो करनी पड़ती है। एक्टिंग के लिए थोड़ा ज्यादा करनी पड़ती है। जब हम लेह-लद्दाख गए थे तो वहां सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। हमें खुद को वहां के मौसम के हिसाब से ढालना पड़ा। शरीर को वहां के वातावरण के हिसाब से एडजस्ट करना पड़ा। हमारे काम के घंटे भी ज्यादा होते हैं। आमतौर पर हम 10-12 घंटे रोज काम करते थे।

शो की प्रोडक्शन यूनिट के लोग बहुत अच्छे थे। महेश (मांजरेकर) जी डायरेक्टर थे, तो ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। वे अपने थॉट में क्लियर होते हैं कि उन्हें क्या चाहिए? वे बेहतरीन डायरेक्टर हैं। माही के साथ सालों बाद काम कर रहा हूं। उसके लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड था।

यह शो 1962 के युद्ध पर आधारित है। इसका फोकस एक्शन पर कम, मानवीय संवेदनाओं पर ज्यादा है। एक मां का बेटा जब बॉर्डर पर जाता है तो उस पर क्या बीतती है? आपको अपनी बीवी को बाय बोल कर जाना पड़ता है। आपको पता नहीं होता कि आप वापस भी आओगे या नहीं? उसका क्या मनोवैज्ञानिक असर पड़ता है ?

Q. शूट के दौरान क्या रियल फौजियों से वास्ता पड़ा?

A. जी नहीं ! न ही इसकी जरूरत थी और न ही ऐसा हुआ। हालांकि, मेरी फैमिली के लोग आर्मी में हैं। मेरी मां की तरफ के लोग फौज में हैं। मेरे कजिन, मेरी भतीजी और भतीजे हैं। मैं उनके साथ पला-बढ़ा हूं। हम एक ही शहर में रहते थे। इसलिए थोड़े-बहुत संस्कार और कल्चर से मैं परिचित था।

Q.12 साल बाद माही के साथ लौटे हैं। उनके साथ तालमेल कैसा रहा?

A. माही बहुत ही टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। मेरे दिल में उनकी हमेशा से बहुत इज्जत है। हम पहले भी साथ काम कर चुके हैं। इसलिए हमारे बीच कम्फर्ट लेवल पहले से ही था। जैसा कि कहते हैं न कि 'ब्रेक द आइस फर्स्ट'। इंसान को समझो, उससे बात कर उसे कम्फर्टेबल करो। हमें इसकी जरूरत नहीं पड़ी। हम एक-दूसरे के लिए फैमिलीयर थे। हम अच्छे दोस्त हैं। वे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। माही की सबसे खास बात यह है कि एक कलाकार के तौर पर उनकी एनर्जी लाजवाब है।

Q. अगर आप एक्टर नहीं होते तो क्या आर्मी में होते या कोई दूसरा प्रोफेशन चुनते?

A. दिल से मुझे युद्ध पसंद नहीं हैं। इसलिएमुझे नहीं लगता कि मैं आर्मी में जाता। मुझे लगता है कि अगर मौका मिलता तो मैं किसी क्रिएटिव फील्ड में ही रहता। वह ग्राफिक्स डिजाइनिंग भी हो सकता था या फिर पेंटिंग भी। लेकिन कंफर्म कुछ नहीं बोल सकता।

Q. देश में लंबे समय से किसान आंदोलन चल रहा है। इस पर आपकी क्या राय है?

A. प्रजातंत्र में हर किसी को प्रदर्शन करने और अपनी बात रखने का हक होता है। प्रजातंत्र में ये सारी चीजें होती हैं। हमें इसका हल निकालना चाहिए। किसानों और सरकार के बीच बात होनी चाहिए। मुझे उम्मीद कि यह प्रोटेस्ट शांति से चलेगा और जल्द ही बातचीत के जरिए इसका हल निकलेगा। सच्चाई यह है कि हर कोई अपने काम पर वापस लौटना चाहता है। तो मैं इस समस्या के जल्द से जल्द हल निकलने की उम्मीद करता हूं।

Q. फिल्म, वेब सीरीज या फिर आपके प्रोडक्शन हाउस की तरफ से दर्शकों को भविष्य में क्या कुछ देखने को मिलेगा?

A. फिलहाल तो 1962 रिलीज हुई है। उसके बाद यूनाइटेड डिज्नी के लिए हमने एक फिल्म की है, जो इस साल के मध्य में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा एक प्रोजेक्ट मैंने अभी साइन किया है। मेरे प्रोडक्शन हाउस में भी कई चीजें पाइप लाइन में है। जैसे ही वह फाइनल होती हैं, हम आपको जरूर सूचित करेंगे।

Bihar

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Entertainment

Haryana

Healthnews

असली- नकली का खेल:पुलिस को दबिश में मिली 20 लाख रुपए की 1036 डुप्लीकेट घड़ियां, ब्रांडेड कंपनी का बताकर बेच रहे थे नकली माल - New!

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

महंगाई की मार:सब्जी सस्ती लेकिन महंगी दाल और रसोई गैस ने बिगाड़ा जायका, एक थाली पर बढ़ा औसतन 15 रुपए का खर्च

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends