राजधानी में होली मना सकेंगे या नहीं, फैसला आज,इंदाैर में होली पर घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे
राजधानी में गुरुवार को 425 नए मरीज मिले। यह बीते एक साल में किसी एक दिन में मिले नए मरीजों का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 19 नवंबर 2020 को इतने ही मरीज मिले थे। यहां एक सप्ताह से 300 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। जिला क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में फैसला लिया है कि जिस इलाके में 5 से ज्यादा केस होंगे, वहां माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र बनेगा।
नाइट कर्फ्यू भी रात 10 बजे की जगह रात 8 बजे करने पर फैसला शुक्रवार को होगा। राजधानी में गुरुवार को ज्यादातर स्वीमिंग पूल, सिनेमाघर बंद रहे। 90% रेस्तरां में भी दोपहर बाद से बैठकर खाने की व्यवस्था बंद रही। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि सरकार की नई गाइडलाइन शुक्रवार से सख्ती से लागू कराएंगे। ये अगले आदेश तक रहेगा। इधर, प्रदेश में 1885 नए मरीज मिले हैं और 9 की मौत सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज की गई है। जबकि छिंदवाड़ा के जिला अस्पताल के कोविड वॉर्ड में 9 मरीजों की मौत हुई है। जबकि अधिकारी सिर्फ 2 की पुष्टि कर रहे हैं।
आज से ज्यादा सख्ती
भोपाल में ज्यादातर स्वीमिंग पूल, सिनेमा बंद रहे, आज सख्ती से लागू होगी गाइडलाइन
घर की होली
इंदौर में रात 9 बजे से बंद होंगे बाजार, बाहर होलिका दहन भी नहीं कर सकेंगे
यहां खतरा ज्यादा...
छिंदवाड़ा में 9 मरीजों की मौत की खबर, बुरहानपुर के शेखापुर में 2 दिन लॉकडाउन
त्योहार... होलिका दहन, शब-ए-बरात सांकेतिक रूप से नहीं मनेंगे
भोपाल में क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में होलिका दहन, शब-ए-बरात सांकेतिक रूप से मनाने का प्रस्ताव रखा। इस पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा- रविवार को ये दोनों पर्व हैं, इसलिए तीन-तीन घंटे की छूट दें। शब-ए-बरात में लोग पूर्वजों की कब्रों पर जाते हैं। इस पर कलेक्टर अविनाश लवानिया और डीआईजी इरशाद वली ने कहा- छूट देंगे तो शहर में भीड़ जमा हो जाएगी। बैठक में हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि हमें त्यौहारों के साथ-साथ व्यक्ति को संक्रमित होने से बचाना है। इसलिए प्रशासन विभिन्न इलाकों में कहां पर कितने मरीज हैं, इसकी रिपोर्ट दे। फिर तय करेंगे कि कौन सा त्योहार मनाएं? अब शुक्रवार की बैठक में फैसला होगा।
गाइडलाइन... इंदौर में धर्मस्थल भक्तों के लिए बंद, पूजा होगी
इंदौर में सभी धर्मस्थलों को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पूजा होती रहेगी। अब रात 9 बजे से नाइट कर्फ्यू होगा। होलिका दहन नहीं होगा, लोग धुलेंडी पर बाहर नहीं निकल सकेंगे। वहीं बुरहानपुर के शेखापुर गांव में गुरुवार रात 12 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। छिंदवाड़ा में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
24 शहरों में 10 से कम केस
24 शहरों में 10 से कम तो मुरैना-छतरपुर में एक-एक केस मिला है। चार शहर शिवपुरी, टीकमगढ़, अशोकनगर और निवाड़ी में एक भी केस नहीं मिला है।
Bollywoodnews
Delhi news
12 दिन में:सिर्फ मास्क न लगाने पर कार्रवाई, सोशल डिस्टेंसिंग भूलने और थूकने पर एक्शन नहीं
अनदेखी:गौरी सरोवर में नालों से पहुंच रहा गंदा पानी, जलीय जीवों के लिए खतरा बढ़ा
आंधी-पानी की वजह:6-7 की बजाय एक महीने में आए 20 वेस्टर्न डिस्टरबेंस, इसलिए बेमौसम बारिश
कोरोना संक्रमण:387 नए मरीज, 22 दिन में 5138 केस; राहत की बात मृत्यु दर अब तक की सबसे कम 0.22%
घरेलू हिंसा की वजह सोशल मीडिया ?:सोशल मीडिया से 4 महीने में आई तलाक की नौबत
ट्रैफिक जाम:बस स्टैंड के बाहर सड़क पर खड़ी हो रही हैं बसें, रोज जाम
दो दिवसीय औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर:औद्योगिक प्रेरणात्मक शिविर में रोजगार की दी जानकारी
Entertainment
जन्मदिन पर फायरिंग:वीडियो वायरल, पहचान होते ही 1 पकड़ा, महाराजपुरा पहाड़ी का मामला, दूसरे की तलाश
फैशन कॉम्पिटिशन:क्राफ्ट से बनी ड्रेस पहन किया रैंप वॉक, शो में 40 महिलाएं हुईं शामिल
भास्कर अभियान:बैसली की मिट्टी लेने किसानों में होड़, कृषि वैज्ञानिक बोले- बेहद उपजाऊ
हवाई ट्रैफिक में कमी:यात्री घटने लगे तो मुंबई की फ्लाइट होने ल गी कैंसिल, ट्रेनों में वेटिंग कम


0 coment rios:
Hi friends