शुक्रवार, 26 मार्च 2021

मौसम:कल से नया पश्चिमी विक्षोभ हाेली के बाद बढ़ेगी गर्मी


  • उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से तीसरे दिन लुढ़का पारा

बारिश और ओले गिरने के कारण तीन दिन से शहरवासियों को दिन में गर्मी से राहत है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान में गिरावट आई। इसका कारण उत्तर-पश्चिमी हवा चलना है। हालांकि 27 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हाे रहा है। इससे पश्चिमी से हवा आएगी। राजस्थान से आने वाली गर्म हवा के चलते रात के साथ दिन का पारा भी चढ़ेगा। मार्च के अंत तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। यानी होली के बाद तेजी से गर्मी बढ़ेगी।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से केवल बादल छाएंगे
अंचल में इस बार बादल छाएंगे। इससे तापमान कम होने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी से आने वाली गर्म हवा पारे की रफ्तार बढ़ाएंगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिरावट के साथ 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही दिन में बिखरे-बिखरे बादल भी छाए रहे।
हवा का रुख बदलने से दिन-रात का पारा बढ़ेगा

  • नया पश्चिमी विक्षोभ 27 से अंचल में सक्रिय हो रहा है। इससे अंचल में ज्यादा असर नहीं होगा। हवा का रुख बदलकर पश्चिमी हो जाएगा। इससे दिन-रात का तापमान बढ़ेगा। - वेेदप्रकाश सिंह, वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक
- Dainik Bhaskar

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends