सोमवार, 1 मार्च 2021

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

  • फरवरी में हर दिन औसतन 1900 की ही हुई जांच, पहले तीन से चार हजार की हो रही थी टेस्टिंग

कोरोना संक्रमण शहर में एक बार फिर बढ़ रहा है, लेकिन फरवरी माह में हर दिन औसतन केवल 1900 सैंपल की ही जांच हुई है। फीवर क्लिनिक जहां पर नि:शुल्क टेस्टिंग होती है, वहां कम संख्या में लोग पहुंच रहे हैं और निजी लैब में महंगी दर 1200 रुपए होने के चलते लोग कम टेस्ट करा रहे हैं। मध्यप्रदेश में अक्टूबर 2020 में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टेस्ट की दरें कम कर 1200 रुपए तय की थीं।

रैपिड एंटीजन टेस्ट से कोविड-19 के संक्रमण की जांच दर 900 रुपए तय की है। यदि सैंपल मरीज के घर जाकर लिया जाता है तो इसमें 200 रुपए का अतिरिक्त शुल्क लिया जा सकता है। अक्टूबर के बाद मध्यप्रदेश ने इन दरों को संशोधित नहीं किया है, जबकि कई राज्यों ने इसमें संशोधन कर दिया है।

इसकी एक वजह यह भी है कि सरकार खुद अब निजी लैब में सैंपल जांच के लिए नहीं भेज रही है, वह मेडिकल कॉलेजों में ही जांच करा रही है। इसके लिए सरकार को अलग से भुगतान नहीं करना है। पहले सरकार निजी लैब से जांच करा रही थी तो वह दर भी तय कर रही थी। अभी सबसे कम दर ओडिशा में है, जहां पर केवल 400 रुपए में कोरोना की जांच हो रही है।

कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की दर

  • दिल्ली- पहले 2400, अब 800 रुपए (घर से सैंपल लेने पर 1200)
  • ओडिशा- पहले 1200 रुपए थी, अब 400 रुपए
  • यूपी- 700 रुपए (घर से सैंपल लेने पर 900 रुपए)
  • गुजरात- पहले 1500 थी, अब 800 हो गई (घर से सैंपल लेने पर 1100 रुपए)
  • राजस्थान- 800 रुपए
  • महाराष्ट्र- 980 रुपए (घर से सैंपल लेने पर 1800 रुपए)
  • केरल- 2100 रुपए
  • तेलंगाना में- 2200 रुपए
  • पश्चिम बंगाल- 1500 रुपए।
  • कर्नाटक- सरकार ने रैफर किया तो 800 और खुद जांच कराई तो 1200 (घर से सैंपल लेने पर 1600 रुपए)
  • आंध्रप्रदेश- 750 रुपए

गाइडलाइन में हर जगह लग रही जांच रिपोर्ट
कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने के बाद कई राज्यों ने अपने यहां आने वालों के पास 72 घंटे पुरानी कोरोना टेस्ट की आरटीपीसीआर रिपोर्ट होना जरूरी कर दिया है। ऐसे में जिनका बाहर जाना होता है, उन्हें तय समय की रिपोर्ट के लिए निजी लैब जाना होता है, जो उन्हें काफी महंगी पड़ती है।
अब फिर से शुरू कर रहे हैं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने कम सैंपलिंग पर कहा फीवर क्लिनिक में लोग कम आ रहे हैं, लेकिन हमने फिर से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है। किसी मरीज के पॉजिटिव आने पर उनके संपर्क में आने वालोें को फोन किए जा रहे हैं। सैंपल लिए जा रहे हैं, जिससे संक्रमण नहीं फैले। लोगों से अपील कर रहे हैं कि वह जांच में देरी नहीं करें। फीवर क्लिनिक पर जांच करा सकते हैं।

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends