सोमवार, 1 मार्च 2021

वायुसेना के फाइटराें का शौर्य प्रदर्शन:ग्वालियर से उड़े मिराज व सुखोई ने पोकरण में टारगेट को किया तबाह

 
  • बालाकोटट एयर स्ट्राइक के दाे साल

बालाकोट एयर स्ट्राइक के 2 साल पूरे होने पर वायुसेना (IAF) के मिराज और सुखोई फाइटर एक बार फिर गरजे। इस बार टारगेट था राजस्थान के पोकरण में बने बंकर। ये बंकर ठीक वैसे ही थे, जिन्हें बालाकोट में पाकिस्तानी आतंकवादी पनाह लेने के लिए इस्तेमाल करते हैं। मिराज ने लॉन्ग रेंज स्ट्राइक एक्सरसाइज में सटीक निशाना लगाया और टारगेट को तबाह कर दिया।

शनिवार को IAF के अपग्रेडेड मिराज 2000 और सुखोई 30 MKI फाइटर जेट के स्क्वाड्रन ने ग्वालियर के महाराजपुर एयरबेस से उड़ान भरी थी। टारगेट यहां से 615 किलोमीटर दूर पोकरण में थे। मिराज ने उन्हीं स्पाइस बमों से टारगेट हिट किया, जिनसे बालाकोट में आतंकी ठिकाने तबाह किए गए थे। जानकारी के मुताबिक, इस मिशन में 3 मिराज और 2 सुखोई फाइटर जेट शामिल थे।

पोकरण की चांदण फायरिंग रेंज में मिराज ने स्ट्राइक कर टारगेट को तबाह कर दिया। - Dainik Bhaskar
पोकरण की चांदण फायरिंग रेंज में मिराज ने स्ट्राइक कर टारगेट को तबाह कर दिया।

एयरफोर्स चीफ ने भी मिराज में उड़ान भरी
महाराजपुर से मिराज फाइटर उसी फॉर्मेशन में उड़े, जिसे बालाकोट स्ट्राइक के दौरान अपनाया गया था। इस मौके पर वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी महाराजपुर एयरबेस पहुंचे। वे एयर स्ट्राइक में शामिल पायलट्स से मिले और उसके बाद मिराज में उड़ान भरी।

वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने महाराजपुर से मिराज फाइटर जेट में उड़ान भरी। - Dainik Bhaskar
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने महाराजपुर से मिराज फाइटर जेट में उड़ान भरी।

इसलिए किया गया पोकरण का चुनाव
सड़क के रास्ते ग्वालियर से पोकरण की दूरी 812 किलोमीटर है, जबकि एयर डिस्टेंस करीब 615 किलोमीटर है। बालाकोट स्ट्राइक के लिए भी IAF के फाइटर्स ने करीब इतनी ही दूरी तय की थी। जैसलमेर में पोकरण के चांदण में एयरफोर्स की फायरिंग रेंज है। यहां पर 6 टारगेट तैयार किए गए। एयरफोर्स के फाइटर्स ने शनिवार को इनमें से 5 पर बम गिराकर इन्हें तबाह कर दिया।

पोकरण में ऑपरेशन के लिए जाते हुए मिराज 2000 और सुखोई 30 MKI का स्क्वाड्रन। - Dainik Bhaskar
पोकरण में ऑपरेशन के लिए जाते हुए मिराज 2000 और सुखोई 30 MKI का स्क्वाड्रन।

पुलवामा हमले के जवाब में हुई थी बालाकोट स्ट्राइक
एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी 2019 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। ये कार्रवाई पुलवामा में CRPF के काफिले पर हमले के जवाब में की गई थी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में लश्कर के आतंकियों ने 14 फरवरी 2019 को CRPF की बस से विस्फोटकों से भरी SUV टकरा दी थी। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे।

Bollywoodnews

Delhi news

Enter national

Haryana

Healthnews

आम लोगों को टीका कल से:सरकारी अस्पताल में मुफ्त तो निजी अस्पताल में लगेगा 250 रुपए, दो लाख का डोज पहुंचा, खुद से कराना होगा वरिष्ठ और बीमार को रजिस्ट्रेशन

कोरोना रिटर्न:6 दिन में 737 केस, होम आइसोलेशन में 473 एक्टिव मरीज, कमिश्नर बोले- अस्पताल 30% बेड रखें रिजर्व

कोरोना वैक्सीनेशन:60 वर्ष से अधिक, 45 वर्ष के राेगियों का वैक्सीनेशन आज से - New!

खतरा अभी टला नहीं:7 दिन पहले रोज 20-25 मरीज भर्ती हो रहे थे, अब संख्या 49 पर पहुंची

जनता की बारी:कल से 60 की उम्र पार वाले लोगों को लगेगी वैक्सीन, पंजीयन नहीं हो सके तो भी केंद्र पर लगवा सकते हैं टीका

टीकाकरण का नया चरण:भोपाल में 15 सेंटर पर दूसरे चरण का कोविड वैक्सीनेशन एक घंटे आगे बढ़ा, जेपी अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी लगवाएंगे टीका - New!

दूरबीन पद्धति से ऑपरेशन:18 साल की मेहरून्निशा के लिवर में थी 12 सेमी लंबी डेढ़ किलो वजनी गठान, डाॅक्टरों ने बिना चीर-फाड़ के निकाली

पेट कम करने की एक्सरसाइज video

फिर डराने लगा कोरोना:इंदौर में नाइट कर्फ्यू और दुकानों के समय में बदलाव को लेकर हो सकता है निर्णय, 10 दिनों में एक्टिव मरीजों की संख्या 3 गुना हुई

सैंपलिंग घटी, फिर भी चार महीने से नहीं बदले दाम:अन्य राज्यों ने घटाए कोरोना जांच के दाम; ओडिशा में 400, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान में हजार रुपए से कम, लेकिन मप्र में 1200 ही लग रहे

Madhya Pradesh


SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends