शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021

चोरी की वारदात:टीवी, मिक्सर, इंडक्शन चूल्हा व किराना सामान पार

चोरी की वारदात:टीवी, मिक्सर, इंडक्शन चूल्हा व किराना सामान पार

सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नगदी, आभूषण, घर का सामान और बेडशीट में बांधकर किराने का सामान ले गए। अंबिका नगर में चोरी की वारदात निजी स्कूल की शिक्षक के यहां हुई। घटना के समय परिवार के लोग उदयपुर गए थे।

 औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है। अंबिका नगर निवासी वर्षा पति शिवशंकर शुक्ला ने बताया 13 फरवरी को परिवार के साथ उदयपुर छोटी बहन प्रियंका वाजपेयी के यहां गए थे। वापस लौटे तो देखा गेट का ताला टूटा हुआ था।

 नकूचा तोड़कर घुसे चोर घर से एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा, मिक्सर, कुकर, किराने का सामान और पर्स चुरा ले गए। पर्स में सोने की अंगूठी और नकदी रखे थे। जानकारी दी तो चीता फोर्स के जवानों ने आकर मौका मुआयना किया। औद्योगिक क्षेत्र थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाई।



SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends