भारत स्काउट एवं गाइड रतलाम के कब बुलबुल छात्र-छात्राएं प्रदेश का नेतृत्व करते हुए 22 फरवरी को नई दिल्ली में गोल्डन अवाॅर्ड प्राप्त करेंगे। इसमें स्टार फोर्ड स्कूल के 7 कब छात्र एवं 4 बुलबुल छात्राओं का चयन किया है। इस गोल्डन अवाॅर्ड में हमजा शेख, बंश गांधी, अर्थव कुलकर्णी, हार्दिक प्रजापति, आरव शर्मा, प्रणव सिंह नरुका, भुवनेश गेहलोत, शैली परिहार, कु. नव्या शाह, राईना शेख, आराध्या पालीवाल को गोल्डन ऐरो अवाॅर्ड मिलेगा। राजेश पटवा, अरुणा पटवा फलांक लीडर नेतृत्व करेंगे। गोल्डन ऐरो अवाॅर्ड में चयन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के.सी. शर्मा, स्काउट एवं गाइड मुख्य आयुक्त डा. सुलोचना शर्मा, अजय तिवासी, सहायक संचालक लक्ष्मण देवड़ा ने बच्चों की पीठ थपथपाई।
नई दिल्ली, 19 फरवरी 2021. कोरोना के चलते आर्थिक मोर्चे पर नुकसान झेल चुके आम आदमी की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही है. बढती हुई महंगाई ने उनकी परेशानियां बढ़ा रखी हैं. पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price Today) के दामों में लगातार इजाफा हो रहा है. इसी बीच तेल कंपनियों की तरफ से लगातार 11वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढाए गए हैं. जिससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 90 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है. वैसे मौजूदा समय में कई शहरों में पेट्रोल की कीमतें 100 के पार चली गई हैं.
बता दें कि राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 31 पैसे और डीजल में 33 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है. देश में मौजूदा समय में पेट्रोल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है. दूसरी तरफ प्रीमियम पेट्रोल तो कई शहरों में पहले से ही 100 रुपये प्रति लीटर में मिल रहा है. आज की बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 90.19 रुपये और डीजल 80.60 रुपये में बिक रहा है. यह भी पढ़ें-Petrol-Diesel Price Todays: पेट्रोल 15 और डीजल 17 प्रति लीटर हुआ महंगा, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

0 coment rios:
Hi friends