दामों में वृद्धि:बढ़ती महंगाई के विरोध में कल आधा दिन रतलाम बंद
पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस 20 फरवरी को आधा दिन रतलाम बंद करेगी। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया शनिवार को दोपहर 2 बजे तक शहर बंद आंदोलन करेंगे। मप्र महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष यास्मीन शेरानी, प्रेमलता दवे, विनोद मिश्रा, जेम्स चाको , प्रमोद गुगालिया, मयंक जाट, प्रभु राठौड़, अदिति दवेसर, महीप मिश्रा, मंसूर अली पटौदी, सतीश पुरोहित, राजेश राठौड़ आदि ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। शहर अध्यक्ष कटारिया ने बताया 19 फरवरी को शाम 6 बजे फव्वारा चौक से वाहन रैली निकालकर नागरिकों से समर्थन मांगा जाएगा।

0 coment rios:
Hi friends