हमारी धार्मिक परंपराएं और त्योहार हमारे भीतर संस्कारों प्रवाह करने के साथ ही अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं। यह परंपराएं धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है। इन्हें जीवित रखना होगा। रंगोली बनाने जैसी पारंपरिक विधा को जीवित रखने का कार्य मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ ने किया है। इसकी जितनी सराहना की जाए कम है। निर्णायकों को कई रंगोली में से एक को चुन कर उसे प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान देना होता है। यह भी एक कठिन कार्य है लेकिन जिनका नंबर नहीं लग पाया वह अपना दिल छोटा ना करें। अगली बार पुनः प्रयास करें।
रंगोली प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हितेंद्र सिंह सोलंकी ने यह बात कही। कार्यक्रम के विशेष अतिथि अशोक तिवारी, गणेश पटेल सहित मंच पर संस्था के संरक्षक अभिषेक वाजपेयी, राजेश सराफ, नरेंद्र ठाकुर, डॉ. राजेश पाटीदार थे। दिवाली पर सामाजिक संस्था मुक्ति फाउंडेशन ऑफ यूथ में नगर स्तर पर रंगोली प्रतियोगिता कराई थी। जिसमें 534 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। जिसके पुरस्कार आज वितरित किए गए। संस्था प्रमुख विशाल वर्मा ने बताया प्रत्येक प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार आगामी दिनों में दिए जाएंगे। यह वार्ड अनुसार रूपरेखा बनाकर प्रदान किए जाएंगे। इस दौरान अक्षिता गीते, मोना केवट, सोनू आंवले, पायल राठौर, दिव्या शर्मा, नंदनी पटेल, सलोनी मीणा सहित अन्य उपस्थित थे। प्रतियोगिता के निर्णायक विनीत छाजेड़ व बबीता छाजेड़ थी।
यह थे विजेता
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर विशाखा सिंघल रही। द्वितीय स्थान पर भावना सोनी व तृतीय स्थान पर सलोनी सागर रही। विशेष पुरस्कार मैत्री गोपिका गांवशिंदे ने जीता। साथ ही टॉप 20 रंगोलियों को भी पुरस्कार वितरित किए गए। आयोजन के पुरस्कार रंजीत सिंह सोलंकी ने दिए।
सुपारी किलर आरोपियों से पिस्टल और बाइक जब्त
मुंशीपाड़ा में गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस दल ने बाइक और पिस्टल की बरामद करने के लिए सैलाना और कुशलगढ़ में आरोपियों के घर की तलाशी ली। आरोपियों के पास से दो बाइक और एक पिस्टल जब्त किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में दिखे आरोपियों के कपड़े भी जब्त किए हैं।
जुलवानिया रोड पर वीरियाखेड़ी से आगे ग्राम मुंशीपाड़ा में 14 दिसंबर की रात को बाइक से घर जा रहे वड़लीपाड़ा निवासी मुकेश निनामा की आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मुकेश रतलाम में एयू फाइनेंस कंपनी में ऑफिसबॉय का काम करता था। उसकी पत्नी सुरताबाई के सैलाना में वार्ड नंबर 15 की पार्षद संपतबाई कसेरा के बेटे अशोक पिता कारूलाल कसेरा से संबंध थे। इसका पता मुकेश को चल गया था। अशोक ने ढाई लाख रुपए की सुपारी दी। अशोक ने 50 हजार रुपए एडवांस दिए और घटना के दिन सुबह आरोपियों के साथ जाकर मुकेश की रैकी करवाई। रात को रतलाम से घर जाते समय विरियाखेडी़ से मुकेश का पीछा कर रहे आरोपी कुशलगढ़ (पिपलौदा) निवासी लाला उर्फ लाल खां उर्फ ललित पिता शहजाद खान मेवाती और दिनेश पिता शंकरलाल चंद्रवंशी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायालय से 22 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपने के आदेश हुए।
थाना प्रभारी आर.एस. बर्डे ने बताया आरोपी लाला उर्फ लाल खां के घर से पुलिस ने पिस्टल, दिनेश और अशोक के घर से एक-एक बाइक जब्त की है। घटना के समय पहनी जैकेट भी लाला और दिनेश से जब्त हुई है। एडवांस लिए रुपयों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
यूजी; सरकारी आयुष कॉलेज की सीट छोड़ी तो भरने होंगे दो लाख रुपए
शासकीय आयुष कॉलेजों में यूजी में काउंसिलिंग के बाद प्रवेश लेकर सीट छोड़ना अब आसान नहीं होगा। अगर छात्र प्रवेश लेने के बाद सीट छोड़ता है तो उसे 2 लाख रुपए भरने होंगे। यही नहीं आगामी तीन साल तक उसे प्रदेश के किसी भी सरकारी आयुष कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।
प्रदेश के आयुष कॉलेजों में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस प्रवेश नीट के माध्यम से हो रहा है। सत्र 2020-21 में स्टेट कोटे से यूजी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग एमपी ऑनलाइन के माध्यम से चल रही है। शासन ने स्पष्ट कह दिया है कि सरकारी आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी कॉलेजों में अंतिम चरण की काउंसिलिंग के पश्चात प्रवेश के बाद छात्र ने सीट छोड़ी और उस सीट पर दूसरे छात्र का प्रवेश नहीं हो पाया तो तो छात्र को संबंधित शासकीय स्वशासी संस्था में अर्थदंड स्वरूप 2 लाख रुपए भरने होंगे। आगे 3 वर्षों तक छात्र को प्रदेश के किसी भी शासकीय आयुष कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा।
आगरा स्टेशन पर झेलम का इंजन खराब, 2 घंटे लेट आई
जम्मूतवी से आने वाली 01078 झेलम एक्सप्रेस का इंजन शनिवार को आगरा कैंट स्टेशन पर खराब हो गया। लोको स्टाफ ने इंजन का परीक्षण कर उसे ठीक करने की कोशिश की। लेकिन वह इंजन को सुधार नहीं सके। आखिर में ट्रेन में दूसरा इंजन जोड़ा गया। तब ट्रेन आगरा से ग्वालियर के लिए रवाना हो सकी। इंजन में आई खराबी की वजह से झेलम एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर दो घंटे की देरी से आई। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
Read Latest Hindi News Todayfrom Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nMOg3q
0 coment rios:
Hi friends