शनिवार, 19 दिसंबर 2020

इतवारिया बाजार में दुकान पर धावा; दुकान में रिवॉल्वर लेकर घुसे बदमाश व्यापारी को लूटा, बोले- कर्ज बहुत है

इतवारिया बाजार में दुकान पर धावा; दुकान में रिवॉल्वर लेकर घुसे बदमाश व्यापारी को लूटा, बोले- कर्ज बहुत है

व्यस्ततम इतवारिया बाजार स्थित शेरवानी की दुकान में बदमाशों ने धावा बोला और व्यापारी को रिवॉल्वर अड़ाकर सोने की चेन, अंगूठी और गल्ले से हजारों रुपए लूट ले गए। पुलिस के मुताबिक वारदात शुक्रवार शाम 4.45 बजे रंगमहल के पास अजित कुमार अनिल कुमार ट्रेडर्स में हुई। संचालक आशीष अजमेरा (35) दुकान में थे, तभी दो बदमाश शेरवानी देखने के बहाने आए, एक ने शेरवानी पहनकर देखी।

इसी बीच व्यापारी को दुकान के अंदर रखी दूसरी शेरवानी दिखाने का बोला तो वह बदमाश के साथ दुकान के अंदर के हिस्से में आ गया। इसी का फायदा उठाकर बदमाश ने उसे रिवाॅल्वर अड़ा दी और जान से मारने की धमकी देकर उसकी चेन, अंगूठी उतरवा ली। बाद में वहीं रखे शेरवानी के दुपट्‌टे से उसके हाथ बांधकर गल्ले में रखे 15 हजार रुपये और जो शेरवानी पहनी थी उसी में भाग निकला।

मुझे सिर पर रिवॉल्वर अड़ाई दोनों हाथ, एक पैर बांधा
व्यापारी ने बताया कि शेरवानी देखने के बहाने एक बदमाश मुझे दुकान के अंदर पीछे के हिस्से में ले गया। यहां मुझे सिर पर रिवॉल्वर अड़ाई और दोनों हाथ एक पैर बांध दिए। मेरे गले से सोने की 15 ग्राम की चेन खींची अंगूठी उतरवाई और जेब में रखे ढाई हजार रुपए निकाल लिए। एक बदमाश ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसने उसका डीवीआर सिस्टम भी उखाड़ लिया और जाते-जाते बाहर टंगी एक कस्टमर की तैयार शेरवानी भी निकालकर साथ ले गया। वहीं जिस बदमाश ने हाथ पैर बांधे थे। उसने दुकान में काले रंग की जोधपुरी पहन ली थी वह उसी में भाग निकला। पूरी वारदात को बदमाशों ने 15 मिनट में अंजाम दिया।

व्यापारी के हाथ बांधते हुए एक बदमाश बोला- पैसा आ जाएगा तो तुम्हें लौटा देंगे
व्यापारी आशीष ने बताया कि उसे बदमाश ने रिवॉल्वर दिखाई तो वह घबरा गया। उसके कहे अनुसार जेवर दे दिए, बाद में उसने हाथ बांधने के दौरान कहा कि मुझ पर कर्ज बहुत हो गया है। सब मांगते हैं। सिर चकरा जाता है। मेरे पास पैसा आ जाएगा तो ये माल लौटा जाऊंगा। इसके बाद वह गल्ले से भी रुपए निकालकर भाग निकला। मामले में मल्हारगंज पुलिस ने लूट का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आसपास के इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। बदमाश को लेकर कुछ स्थानों के फुटेज हाथ लगे हैं।


17 दिन बाद मुनियों ने सुल्तानपुर की ओर किया गमन

शहर में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुए पंच कल्याणक कार्यक्रम में 17 दिन पहले आए मुनि निर्णय सागर महाराज और ऐलक क्षीरसागर महाराज शुक्रवार को सुल्तानपुर की तरफ गमन कर गए। मुनियों के गमन करने के दौरान जैन समाज के लोगों की आंखें छलक आईंं और वे नम आंखों से उन्हें शहर की सीमा तक विदा करने के लिए पहुंचे। जैन समाज के प्रचार प्रसार व्यवस्था का राकेश जैन ने बताया कि मुनिश्री का 1 दिसंबर को रायसेन आगमन हुआ था। यहां उनके सानिध्य में पंचकल्याणक महोत्सव एवं वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुनि श्री के आशीर्वाद से दोनों कार्यक्रमों में समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। महाराज श्री के प्रवचन में भी लाेगाें ने काफी उत्साह दिखाया। महाराज श्री का एकाएक गमन होना, समाज को बहुत कष्ट दे गया। मुनि संघ का रात्रि विश्राम भूसी बेटा में हुआ।


मारपीट करने वाले दो आरोपियों को न्यायालय उठने तक की सजा, जुर्माना

न्यायालय जेएमएफसी बरेली द्वारा आरोपी दम्मू उर्फ़ दामोदर पुत्र चंदन सिंह 26 वर्ष, लल्लू पुत्र चंदन सिंह 25 वर्ष निवासी शक्ति नगर बरेली को मारपीट करने के प्रकरण में न्यायालय उठने तक तक की सजा व प्रत्येक को 500-500 रुपए जुर्माना से दण्डित किया गयाI
अभियोजन के अनुसार फरियादी ने थाना बरेली में रिपोर्ट की थी कि 17 मार्च 2020 को शाम के 4 बजे बाहर आकर देखा कि मोहल्ले का लल्लू प्रजापति उसके घर के सामने बाटल फोड़ रहा था। फरियादी ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी लल्लू ने उसे गाल पर मारा। उसी समय आरोपी दम्मू उर्फ़ दामोदर डंडा लेकर आया और डंडे से फरियादी के साथ मारपीट की, जिससे उसे हाथ व गाल पर चोंटे आई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बरेली द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने की भर्ती की मांग

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दशहरा मैदान में हेलीपैड स्थल पर शिक्षक पात्रता संघ के प्रदेश संयोजक रंजीत गौर ने अपने साथियों के साथ ज्ञापन पत्र सौंपा। उन्होंने प्रदेश के शासकीय स्कूलों में शिक्षकों के समस्त रिक्त पदों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यार्थियों से शीघ्र स्थाई शिक्षक भर्ती की मांग की है। पिछली बार संविदा शिक्षक भर्ती 2011-12 में हुई थी, तब से शिक्षकों की भर्ती नहीं हुई है। शिक्षकों की पूर्ति के लिए 2019 में शिक्षक पात्रता आयोजित की गई थी। परंतु अभी तक भर्ती प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया गया है समस्त रिक्त पदों पर भर्ती की मांग लगातार कई दिनों से की जा रही है। ज्ञापन में सत्यापन प्रक्रिया को पुन: प्रारंभ कराने की मांग रखी है।

विभागाें की जानकारी अब वाट्सएप पर भी मिलेगी

राज्य लाेक सेवा अभिकरण मप्र द्वारा आम नागरिकाें के लिए लाेक सेवा प्रबंधन विभाग अंतर्गत संचालित लाेक सेवा केंद्राें व उनकी उपलब्ध सेवाओं की जानकारी काे माेबाइल के माध्यम से वाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए राज्य स्तरीय नंबर 0755- 2775227 जारी किया गया है। इसके लिए सबसे पहले इस नंबर काे सेव करना हाेगा, उसके बाद वाट्सएप के माध्यम से इस नंबर पर Bhp dh bhmasasav मैसेज भेजना हाेगा ।

Read Latest Hindi News Today
इतवारिया बाजार में दुकान पर धावा; दुकान में रिवॉल्वर लेकर घुसे बदमाश व्यापारी को लूटा, बोले- कर्ज बहुत है
फुटेज में दिखे संदेही आरोपी।




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends