रानीबाग में शनिवार शाम करीब 6.15 बजे पति-पत्नी के विवाद में भाजपा अल्पसंख्यक माेर्चा सीनियर मंडल अध्यक्ष शकील शेख ने अपने भाई, भतीजाें और अन्य साथियाें के साथ नगर निगम इंजीनियर अासीम शेख के मकान में घुसकर दुकान और कमराें में ताेड़-फाेड़ करते हुए परिवार वालाें के साथ मारपीट कर दी।
दरअसल भाजपा नेता की भतीजी शाेमीन शेख की चार साल पहले शादी इंजीनियर के पुत्र असद से हुई थी, जिनका पिछले दाे माह से किसी बात काे लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम काे शाेमीन चचेरी बहन सना के साथ ससुराल रानीबाग बेटी का जन्म प्रमाण-पत्र लेने के लिए घर की तीसरी मंजिल पर बने कमरे में गई थी। यहां पर पहले पति असद माैजूद था, जिसने आते ही विवाद शुरू करते हुए मारपीट कर दी।
लड़की पक्ष की रिपोर्ट जल्द दर्ज कर ली, लड़के वालों की रात 12 बजे की
इस बात की जानकारी माेबाइल से बहन सना ने परिवार वालाें काे दे दी, जाे हटेसिंग गाेयल काॅलाेनी से सीधे रानीबाग पहुंचे और घर में घुसते ही ताेड़-फाेड़ मचा दी। पुलिस ने इस मामले में लड़की पक्ष वालाें की रिपाेर्ट जल्द दर्ज कर ली, लेकिन लड़के पक्ष वालाें की रिपाेर्ट दर्ज करने में रात की 12 बजा दी। पुलिस ने पहले पक्ष की फरियादी शाेमीन शेख की रिपाेर्ट पर आराेपी पति असद शेख, आसीम शेख, शबनम शेख, अकरम शेख, रुखसाना शेख व स्वालेहा शेख के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष के फरियादी अकरम शेख की रिपाेर्ट पर आरेापी शाेमिन शेख, मोइन शेख, शकील शेख, शब्बीर शेख, गाेलू शेख, सलीम शेख व साहिल शेख के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
इंजीनियर के यहां सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
रानीबाग में इंजीनियर के यहां सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसमें आराेपी शकील, सब्बीर और उसके परिवार के लाेग ताेड़-फाेड़ करते कैद हुए। वहीं बहु शाेमिन बहन के साथ अंदर जाते हुए और बाद में यह कहते हुए कैद हुई कि उन्हे बचा लाे मेरे घर वाले मार देंगे उनकाे बचा लाे। आराेपियाें के द्वारा घर में ताेड़फाेड़ करने के भी फुटेज केद हाे गए हैं।
0 coment rios:
Hi friends