सालों से सेमलिया रोड स्थित रेलवे गेट 185 के बंद चालू होने से कई ग्रामीण परेशानी झेल रहे थे। यहां अंडर या ओवरब्रिज की मांग की जा रही थी। अंडरब्रिज निर्माण स्वीकृत होने से 25 नवंबर निर्माण शुरू किया गया है। पटरी के दोनों ओर की खुदाई की जा चुकी है जहां ब्लॉक लगाए जाने हैं। कुछ ब्लॉक पूर्व में खड़े किए हैं। दोनों और रोड खुदाई का कार्य शुरू कर दिया है। ब्लॉक उठाने वाली मशीन गेट पर पहुंच गई जो 5 ट्रालों के माध्यम से लाई गई है। इसे जोड़कर कंप्लीट की जा रही है। आगामी सप्ताह मशीन तैयार होते ही रेलवे ब्लॉक लेकर सीमेंट ब्लॉक (प्री-कास्ट ब्रिज) ट्रैक के नीचे सेट किए जाएंगे। कर्मचारी प्रदीप पाराशर ने बताया काम 6 से 7 माह में पूरा होगा। शर्मा ने बताया बारिश के दौरान निकासी के लिए पाइप डाले जाएंगे।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends