उपाध्याय नगर काे जाेड़ने वाले मार्ग पर 10 फीट लम्बा लाेहे का खम्भा बीच सड़क पर टूटकर झुक गया है, इस मार्ग पर दिन रात लाेगाें की आवाजाही लगी रहती है, ऐसे में इस खंभे के कारण गंभीर हादसे की आशंका बनी हुई है। यहां इसी क्षेत्र में ब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है।
इस कारण यहां भारी वाहनाें के प्रवेश काे राेकने के लिए इन लाेहेे के खंभे के द्वारा रास्ताें का प्रतिबंधित किया गया था, लेकिन समय के साथ यह खंभे टूट गये, शेष खंभे ताे साइड में पड़े हुए हैं, किंतु एक खम्भा अभी भी बीच सड़क पर झुका हुआ है, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हाे सकता है। स्थानीय लाेगाें की मांग है कि इसे यहां से हटवाया जाए।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends