रविवार, 20 दिसंबर 2020

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत वापस नहीं लेने पर घर के बाहर छोड़े सूअर

शहर के ज्योति नगर में सुअरों से परेशान व्यक्ति ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की। शिकायत वापस नहीं लेने पर शनिवार को कुछ लोग सूअर पकड़कर पैर बांधकर शिकायतकर्ता के घर के सामने रख गए। इसके बाद नपा के कर्मचारी सूअर ले गए। शिकायतकर्ता अरशद अली ने बताया कि मकानों व धार्मिक स्थलों के आसपास सूअर घूमते रहे। इससे गंदगी पसरती है। इसे लेकर 8 माह पहले सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की।
नपा अफसरों व कर्मचारियों ने शिकायत का निराकरण नहीं किया। इसके बाद शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते रहे। कई दिनों से दबाव बनाने के बाद शनिवार को नपा के अंतर्गत सूअर पकड़ने का ठेके पर काम करने वाले कुछ लोग सुअरों के पैर बांधकर घर के बाहर रख गए। उन्होंने घर में मौजूद बच्चों से कहा कि शिकायत वापस नहीं लेने पर ऐसे ही सूअर छोड़कर जाएंगे। इसके बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए। उन्होंने नपा अफसरों को शिकायत की। इसके बाद कर्मचारी सूअर ले गए। अरशद अली ने कहा कि दो-चार सूअर पकड़कर मुझे नपा के कर्मचारी फोन कर शिकायत वापस लेने को कहते थे। मैंने कहा कि जब तक सभी सूअर कॉलोनी से बाहर नहीं होंगे शिकायत वापस नहीं लेंगे। दो दिन पहले ही नपा के अफसर मिले थे। उन्होंने शिकायत वापस लेने को कहा था। अब घर के बाहर सूअर छोड़ गए। उन्होंने गंदगी की। उसकी सफाई नहीं की। अरशद ने कहा कि सूअर छोड़ने वाले संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
^ नपा के कर्मचारी नहीं थे। पता नहीं कौन सूअर पकड़कर छोड़ गया था। शिकायतकर्ता से चर्चा हुई है।
-प्रकाश चित्ते, स्वास्थ्य अधिकारी

शहर में कई जगह घूमते हैं सूअर, हमला हो चुका है
शहर में कई जगह सूअर घूमते हैं। इसके बावजूद नगर पालिका कोई कार्रवाई नहीं करती है। डेढ़ साल पहले ही सुअरों को पकड़ने के लिए इंदौर व महू की टीम बुलाई थी। इस पर स्थानीय सूअर पालकों ने हमला कर दिया। इसमें नपा के कर्मचारी सहित सूअर पकड़ने वाले 6 लोग घायल हुए थे।

इस भारतीय अरबपति को सिर्फ 73 रुपये में बेचनी पड़ी 2 अरब डॉलर की कंपनी, जानिए क्यूं करना पड़ा ऐसा


संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय मूल के अरबपति बीआर शेट्टी की फिनाब्लर पीएलसी अपना कारोबार इजराइल-यूएई कंजोर्टियम को मात्र एक डॉलर (73.52 रुपये) में बेच रही है। बता दें कि पिछले साल से ही उनके सितारे डूबने शुरू हो गए थे। उनकी कंपनियों पर न सिर्फ अरबों डॉलर का कर्ज है बल्कि उनके खिलाफ फर्जीवाड़े की जांच भी चल रही है।

पिछले दिसंबर में उनके बिजनेस की मार्केट वैल्यू 1.5 बिलियन पाउंड ($2 बिलियन) रह गई थी, जबकि उन पर एक अरब डॉलर का कर्ज बताया जा रहा था। बीआर शेट्टी की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी फिनाब्लर ने घोषणा की कि वह ग्लोबल फिनटेक इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग के साथ एक समझौता कर रही है। जीएफआईएच इजरायल के प्रिज्म ग्रुप की सहयोगी कंपनी है, जिसे फिनाब्लर पीएलसी लिमिटेड अपनी सारी संपत्ति बेच रही है। पिछले साल दिसंबर में फिनाब्लर की मार्केट वैल्यू दो बिलियन डॉलर थी। कंपनी द्वारा इसी साल अप्रैल साझा की गई जानकारी के मुताबिक उस पर एक बिलियन डॉलर से ज्यादा का कर्ज है। बाताया जा रहा है कि यह सौदा संयुक्त अरब अमीरात और इजरायल की कंपनियों के बीच महत्वपूर्ण वाणिज्यिक लेनदेन को लेकर भी है।

Read Latest Hindi News Today

Pigs left outside the house due to non-withdrawal of complaint in CM Helpline


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3aq6sft

SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends