रविवार, 20 दिसंबर 2020

हर क्षेत्र में विकास करना ही सरकार की नीति: डॉ. सुकर्ण

गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्रा दिन रात दतिया के विकास के बारे में सोचते रहते हैं। अगर कोई भी बजट पास होता है तो दतिया पहले लाने का प्रयास करते हैं। आपके विधायक के प्रयासों से एक पिछड़े जिले दतिया को विकास के मामले में प्रदेश में नंबर 1 जिला बना दिया है।

दतिया में इतने विकास कार्य हुए हैं कि गिनाने में घंटों लग जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुलिस आवासों से लेकर हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए गए हैं। भाजपा सरकार की नीति और नियत साफ है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचे। यह बात वरिष्ठ भाजपा नेत डॉ. सुकर्ण मिश्रा ने शनिवार को बम-बम महादेव पार्क में ओपन जिम समेत एक करोड़ एक लाख 62 हजार के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि 15 माह कांग्रेस की सरकार रहने से विकास कार्यों में कुछ विलंब आया था लेकिन जनता का आशीर्वाद मिलने के बाद एक बार फिर से विकास की गंगा दतिया जिले में अनबरत बहती रहेगी। दतिया में विकास के नए-नए आयाम लिखते रहेंगे। आपके विधायक हर समय दतिया के विकास के बारे में ही सोचते रहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा हमारे दतिया का विकास हो।

आने वाले समय में दतिया के हर युवा के पास रोजगार हो तब दतिया में विकास होगा तो चारों तरफ रोजगार ही रोजगार होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रदीप अग्रवाल, विपिन गोस्वामी, योगेश सक्सेना, प्रशांत ढेंगुला, सतीश यादव, अतुल भूरे चौधरी, डाॅ. राजू त्यागी, वीरसिंह यादव, जीतू कमरिया, पुष्पेंद्र रावत, गोविंद ज्ञानानी, राजेश त्यागी, अंकुश दांगी, हरिओम यादव, आकाश भार्गव, अंकित शर्मा, अभिषेक बबेले आदि शामिल रहे।

Aadhaar Card: अगर खो गया है आपका आधार कार्ड तो सबसे पहले करिए ये काम

Aadhaar Card: अपना आधार संभाल कर रखना चाहिए। आधार खोने पर हमें बेपरवाह नहीं होना चाहिए। आधार खोने पर सबसे पहले पुलिस से संपर्क कर हमें FIR दर्ज करवानी चाहिए।


आधार कार्ड (Aadhaar Card) आज भारत में बेहद जरूरी हो चुका है। हर छोटे-बड़े काम में आधार की जरूरत पड़ती है। बैंक अकाउंट खुलवाने से लेकर, पैन कार्ड बनवाने या फिर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। आज आधार सबसे विश्वसनीय पहचान प्रमाण बन चुका है, जिसका उपयोग देशभर के लोग रोज करते हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास आधार नहीं है उन्हें जल्दी से जल्दी आधार कार्ड बनवा लेना चाहिए और जिन के पास अपना आधार कार्ड है, उन्हें अपना आधार संभाल कर रखना चाहिए। आधार खोने पर हमें बेपरवाह नहीं होना चाहिए। आधार खोने पर सबसे पहले पुलिस से संपर्क कर हमें FIR दर्ज करवानी चाहिए।

दरअसल 12 डिजिट संख्या वाला आधार सिर्फ एक नंबर ही नहीं बल्कि इसमें हमारी विभन्न जरूरी जानकारियां में भी होती है। आधार में हमारी डेमोग्राफिकर जानकारी जैसे- नाम, पता, जेंडर, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर आदि होते हैं। इसके अलावा आधार में हमारी बायोमेट्रिक जानकारी भी होती है, जैसे- 10 उंगलियों के फिंगर प्रिंट, दो आइरिस स्कैन और फोटो ग्राफ। गुम हुए आधार का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए FIR करवानी बेहद जरूरी है।

दोबारा आधार पाने के लिए क्या करें
खोए हुए आधार कार्ड की FIR करवाने के बाद अपने आधार को आप दो जरिए से डाउनलोड कर सकते हैं। आधार कार्ड में आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए या फिर अपने आधार नंबर/ पंजीकरण नंबर के जरिए।


Read Latest Hindi News Today
Government's policy is to develop in every field: Dr. Sukarn




SHARE THIS

Author:

Etiam at libero iaculis, mollis justo non, blandit augue. Vestibulum sit amet sodales est, a lacinia ex. Suspendisse vel enim sagittis, volutpat sem eget, condimentum sem.

0 coment rios:

Hi friends