उत्तर पूर्वी हवा चलने से शहर कंपकंपा देने वाली ठंड की चपेट में आ गया है। गुरुवार- शुक्रवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। इसके चलते तापमान भी 24 घंटे में 3.4 डिग्री लुढक कर 6.6 डिग्री पर आ गया। इससे फसलों पर ओस की बूंदें जम गई। एक दिन पहले ही तापमान 10 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं दिन का तापमान में 21 डिग्री दर्ज हुआ है।
मौसम में आगे : दो दिन बाद मिलेगी थोड़ी राहत
सीहोर मौसम विभाग के विशेषज्ञ एसएस तोमर के मुताबिक दो दिनों तक उत्तर पूर्व से हवा चलेगी। इसलिए तापमान कम ही रहेगा । हालांकि दो दिन बाद हवा की दिशा बदलने के बाद बादल छाने लगेंगे और तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है ।
0 coment rios:
Hi friends