शहर में 103 साल से हर साल हाेने वाली रामलीला का मंचन और भरने वाला मेला कोरोना संक्रमण के कारण भले ही राेक दिया गया है, लेकिन राजनैतिक और सरकारी स्तर के बड़े कार्यक्रमों में हजारों की संख्या मेें भीड़ उमड़ रही है। इसे लेकर शहर के लोग अब कई प्रकार के सवाल उठाने लगे हैं। उनका कहना है कि जब इन कार्यक्रमों में भीड़ आ सकती है, तो शहर की रामलीला क्यों नहीं हो सकती है। हालांकि जिला प्रशासन अब रामलीला जैसे आयोजन को लेकर कोविड की गाइड लाइन को ध्यान में रखकर उस पर विचार करने की बात कर रहा है।
नवाबी दाैर से हर साल हाेने वाली रामलीला के इतिहास में यह पहला मौका है, जब कोरोना संक्रमण के कारण इसका मंचन स्थगित कर दिया गया है। रामलीला मेला समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी का कहना है कि कोरोना संक्रमण के कारण पूरे प्रदेश ही मेला सहित अन्य बड़े आयोजन बंद हैं। ऐसे में शहर की रामलीला और मेला को स्थगित करना पड़ा है, क्योंकि शहर में होने वाली रामलीला 20 दिन तक चलती है और उसमें बड़ी संख्या में लाेग प्रतिदिन आते हैं। इतना ही नहीं मेले में भी बाहर की दुकानें आने से काफी चहल-पहन बनी रहती थी। लंबे समय तक रामलीला चलने से संक्रमण फैलने की पूरी संभावना है, इस बात को ध्यान में रखकर इसे स्थगित रखा है। वहीं कलेक्टर ने भी भीड़ के चलते रामलीला स्थगित करने की बात कहीं।
सीधी बात
उमाशंकर भार्गव, कलेक्टर
रामलीला में रोज भीड़ आती है, एक दिन के कार्यक्रम में आकर चली जाती है भीड़
{ सरकारी कार्यक्रम में भीड़ आ सकती है तो शहर की रामलीला क्यों नहीं हो सकती?
रामलीला और मेला लंबे चलते हैं और उनमें लोग प्रतिदिन एकत्रित होते हैं, जिससे संक्रमण फैलने का डर बना रहेगा। जबकि एक दिन के कार्यक्रम में भीड़ आकर चली जाती है ।
{क्या सोशल डिस्टेसिंग के साथ रामलीला हो सकती है?
कलेक्टर- कोविड- 19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस पर विचार किया जा सकता है।
1243 वोट लेकर वैभव युकां के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
युवा कांग्रेस के चुनाव में विदिशा के युवा नेता वैभव उर्फ चीनू भारद्वाज को विजयी घोषित किया गया है। 1860 में से 1243 वोट लेकर वैभव उर्फ चीनू भारद्वाज जिला अध्यक्ष बने और संयोग जैन विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। कांग्रेस नेता अजय कटारे ने यहां जारी अपने बयान में कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मंशा के अनुसार देश भर में युवा कांग्रेस के चुनाव चल रहे हैं।
संयोग जैन विस अध्यक्ष बने:
विदिशा विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक ही उम्मीदवार संयोग जैन थे जो 1074 वोट लेकर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। जिले के ही सुमित मोतियानी 696 वोट लेकर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव घोषित किए गए।
0 coment rios:
Hi friends