उत्तर भारत में बर्फबारी होने के कारण उत्तर पूर्व हवाएं चल रही हैं। इसके चलते एक सप्ताह से छतरपुर जिला भीषण शीतल लहर की चपेट में है। जिले में रात का तापमान लगातार नीचे होने से ठिठुरन बनी हुई है। वहीं कई इलाकों में खेतों में एवं मैदानों में ओस की बूंदें जमने लगी हैं। रविवार को खजुराहो का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं नौगांव का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रहा था।
सोमवार को तापमान में थोड़ा उछाल रहा, इस दिन खजुराहो का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री रहा। वहीं नौगांव में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी की स्पीड कुछ कम होने एवं उत्तर पूर्व हवाओं की रफ्तार कम होने के कारण पारा ज्यादा नीचे नहीं आया। सोमवार को तेज धूप निकली जिससे लोगों को ठिठुरन का एहसास कम हुआ।
नौगांव व खजुराहो में रात के तापमान पर एक नजर

दो दिन बाद 3 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के राजेंंद्र सिंह परिहार का कहना है कि उत्तर भारत में बर्फवारी कम हुई है। हवाओं की रफ्तार कम होने से रविवार रात का तापमान ज्यादा नीचे नहीं गया। लेकिन दो दिन बाद रात का तापमान 3 डिग्री तक जाने का अनुमान है।
Read Latest Hindi News Today
0 coment rios:
Hi friends